संभल के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी संभल के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी विधायक इरफान फहीम और सम्भल विधायक इकबाल महमूद सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, पेयजल, शिक्षा, सड़क, राजस्व और खनन समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। राशन व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए कम से कम 30 राशन दुकानों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कुत्ते-बंदर के काटने के टीके, हेपेटाइटिस-सी की जांच और सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी-वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी बहजोई में सर्पदंश के 93 मामलों का उपचार किया गया है। कारागार विभाग ने बताया कि घासीपुर में प्रस्तावित जेल के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं हिन्दुपुरा खेड़ा में ओवरहेड टैंक संचालित न होने के बावजूद वाटर टैक्स लिए जाने का मुद्दा विधायक इकबाल महमूद ने उठाया, जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति के सभापति ने अधिकारियों से बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक
संभल के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी संभल
के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी विधायक
इरफान फहीम और सम्भल विधायक इकबाल महमूद सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, पेयजल, शिक्षा, सड़क, राजस्व और खनन समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। राशन व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए
कम से कम 30 राशन दुकानों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कुत्ते-बंदर के काटने के टीके, हेपेटाइटिस-सी की जांच और सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी-वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सीएमओ ने बताया
कि सीएचसी बहजोई में सर्पदंश के 93 मामलों का उपचार किया गया है। कारागार विभाग ने बताया कि घासीपुर में प्रस्तावित जेल के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं हिन्दुपुरा खेड़ा में ओवरहेड टैंक संचालित न होने के बावजूद
वाटर टैक्स लिए जाने का मुद्दा विधायक इकबाल महमूद ने उठाया, जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति के सभापति ने अधिकारियों से बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक
- जनपद संभल की चंदौसी में साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गणेश चतुर्थी मेले का उद्घाटन सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। जनपद संभल की चंदौसी में साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक गणेश चतुर्थी मेले का उद्घाटन सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया। जनपद संभल की चंदौसी का गणेश चौथ मेला हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। यह ऐसा मेला है जहां सभी धर्मों के लोग समान रूप से सहभागिता करते हैं। मेला कमेटी में सभी धर्मों के लोगों को सहभागिता दी जाती है। यही कारण है कि मेले का उद्घाटन हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। गणेश चौथ मेला परंपरानुसार शाम को गणेश मंदिर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी एवं सीओ विवेक जावला के द्वारा किए गए द्वार पूजन से किया गया। गणेश मंदिर के सामने बने मंच पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। गणेश मंदिर से भगवान श्रीगणेश की मुख्य मूर्ति को पूजन करने के बाद फूलडोल में रखा गया। गणेश जी की यह फूलडोल शोभायात्रा अधिकारी और मेला कमेटी के पदाधिकारियों और गाजेबाजे के साथ गणेश मेला ग्राउंड पर पहुंचाई गई। इसके बाद सभी लोग मेला ग्राउंड स्थित गणेश स्तंभ पर गए। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया और सभी धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विषय में जानकारी देते हुए हिंदू धर्म के प्रतिनिधि मेवाराम शास्त्री ने बताया कि यह मेला हमारी भारतीय संस्कृति का एक ऐसी अनूठी धरोहर है कि जिस मेले में सभी धर्म के अनुयायी आते हैं और आकर के उद्घाटन करते हैं। सभी धर्म के लोग इस मेले में आकर के और बड़े भाव-भक्ति के साथ में इसका मेला में अपने मौज लेते हैं। और मेला में आकर के किसी प्रकार का कोई विघ्न-बाधा न हो, ऐसी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। यह मेला हमारे सनातन धर्म पंजाबी मंदिर के और जो भी भक्त लोग यहाँ पर आते हैं, सब यही कहते हैं कि यह मेला हमारा चार चाँद लगाए। चंदौसी हमारी नगरी इस मेले के नाम से विख्यात है, विश्व में विख्यात है। गणेश चौथ का मेला यह विश्व विख्यात है, जिसमें हमारे डॉ. डी. के. गुप्ता जी ने इस मेले के नाम से चंदौसी नगरी को गौरव दिलाया है। बाबू गोपाल दास और माता रस्ती देवी ने इस मेले की शुरुआत की है। डॉ. गिरिराज किशोर ने इस मेले की शुरुआत करके इसको उच्च स्तर पर पहुँचाया, यह उनका ही काम है। यह मेला भाईचारे का प्रतीक है। चारों... सभी धर्मों के लोग यहाँ आकर के और मिल-जुलकर के अपने मेले के उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं और उत्सव करते हैं। इस अवसर पर मुस्लिम धर्म के प्रतिनिधि गुलाम साबिर ने कहा कि इस बात की बहुत खुशी है कि चंदौसी में यह एक ऐसा मेला है जो सारे धर्मों को और सारी संस्कृति को जोड़कर चलता है। और हमें खुशी होती है कि हमें यहाँ बुलाया जाता है और यहाँ लगभग पाँचों धर्मों के लोगों से रिबन कटवा के उद्घाटन करवाया जाता है। और हम यह चाहते हैं कि मेला ऐसे ही फले-फूले और यह कौमी एकता की मिसाल बना रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी ने बताया कि सबसे पहली बात तो सभी लोगों को बधाई, चन्दौसीवासियों को। आज मेले का उद्घाटन हुआ है, शुभारम्भ हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं दूसरी बार आया हूँ और जितने भी चन्दौसीवासी हैं, सभी लोगों को मेरी बहुत-बहुत बधाई। और मेले में आकर के अपना यहाँ पर समय समृद्ध करें और निश्चित रूप से जो भी इस मेले का आनन्द है, उसके लिए शुभकामना4
- शेफाली-स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने 8वीं बार जीता महिला एशिया कप भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया पर अपना दबदबा साबित कर दिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के शानदार अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में 72 रनों से करारी शिकस्त दी और रिकॉर्ड 8वीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और निर्धारित ओवरों में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। भारत ने शानदार जीत के साथ न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि 2024 के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया। शेफाली वर्मा ने मचाई तबाही टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम की सलामी जोड़ी ने इसे बिल्कुल सही साबित किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। शेफाली वर्मा ने मैदान पर उतरते ही अपने पुराने अंदाज में चौके-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। महज 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर शेफाली ने फाइनल में तहलका मचा दिया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शेफाली वर्मा का 21वां अर्धशतक रहा। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारत को शुरुआत में ही ऐसी रफ्तार दे दी, जिससे टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ गई। स्मृति मंधाना ने भी दिखाया क्लास दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाया। शेफाली जहां गेंदबाजों पर टूट पड़ीं, वहीं स्मृति ने पारी को मजबूती से संभाले रखा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी हुई और भारत ने फाइनल में श्रीलंका के सामने 184 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन तक ही पहुंच सकी। भारत ने 72 रनों से फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। 2024 की हार का हिसाब बराबर इस जीत की खास बात यह भी रही कि भारत ने श्रीलंका से दो साल पुराना हिसाब चुकता कर दिया। महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार पलटवार करते हुए श्रीलंका को बुरी तरह शिकस्त दी। महिला एशिया कप के अब तक 10 संस्करण खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है। इनमें से 8 बार भारत चैंपियन बना है। यह आंकड़ा बताता है कि एशियाई महिला क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा कितना मजबूत है। शेफाली का तूफान, स्मृति का क्लास और गेंदबाजों का कहर—भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एशिया की बादशाहत उसी के नाम है।3
- कैरेक्टर का चुनाव (Adobe में): एक प्रोफेशनल कोट-पैंट पहने हुए भारतीय व्यक्ति या बिजनेसमैन का कैरेक्टर चुनें。सीन 1: उलझन और समस्या (समय: 0-10 सेकंड)कार्टून की ऐक्टिविटी (Action): शुरुआत में कार्टून का चेहरा थोड़ा परेशान दिखेगा, वह सोचने वाले अंदाज़ में सिर हिलाएगा।वॉइसओवर (जो आपको बोलना या एआई से गूंजवाना है): "नया कमर्शियल ट्रक लेना हो या कार... लोन और इंश्योरेंस के चक्कर में परेशान हैं? कौन सा बैंक सही है, समझ नहीं आ रहा?"सीन 2: समाधान और भरोसा (समय: 10-22 सेकंड)कार्टून की ऐक्टिविटी (Action): अचानक कार्टून मुस्कुराएगा (Happy Expression) और हाथ से इशारा (Hand Gesture) करते हुए बात करेगा।वॉइसओवर: "तो सीधे आ जाइए संभल रोड, असदपुर! जहाँ आपके अपने नाज़िम अली लाए हैं 3B Finance Services! कोटक, चोला, महिंद्रा, HDB और एक्सिस बैंक जैसे सभी बड़े बैंकों से सबसे तेज़ कमर्शियल और ऑटो लोन उपलब्ध है।"सीन 3: इंश्योरेंस और कॉल टू एक्शन (समय: 22-30 सेकंड)कार्टून की ऐक्टिविटी (Action): कार्टून दोनों हाथ खोलकर पूरे भरोसे के साथ बात समेटेगा और थम्स-अप (Thumbs up) का इशारा करेगा।वॉइसओवर: "साथ ही सभी गाड़ियों का फर्स्ट और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस भी यहाँ तुरंत होता है। तो देर मत कीजिए, आज ही कॉल करें 9759332716 पर!"1
- मूंढापांडे क्षत्रियों ने यूजीसी बिल के विरोध मे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन1
- ठाकुरद्वारा विधानसभा 26 के गाँव बहादुरगंज,सुमालखेड़ा और आलमपुर में AIMIM का छाया खुमार! बिलाल चौधरी का हुआ जोरदार स्वागत1
- goyal sudhir Muradabad मुरादाबाद में चित्र गुप्त इंटर कालेज में फिल्म से मिली प्रेरणा पा कर रंगोली में उतारा नीम करौली बाबा का स्वरूप। जनपद मुरादाबाद के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और आध्यात्मिक भावनाओं का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। विद्यालय के बच्चों ने हाल ही में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। फिल्म से प्रभावित होकर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय परिसर में रंगोली के माध्यम से नीम करौली बाबा का सुंदर चित्र उकेरा बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों का प्रयोग करते हुए बेहद आकर्षक और जीवंत रंगोली तैयार की। रंगोली में नीम करौली बाबा के स्वरूप को खूबसूरती से दर्शाया गया। विद्यार्थियों की इस कलाकारी ने विद्यालय में आने वाले शिक्षकों और अन्य छात्रों का ध्यान आकर्षित किया इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक व्यक्तित्व को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रेरणा मिली। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।4
- SAMBHAL ROAD DINGARPUR ASADPUR ME KHULA 3b finance services ka office1
- खजूरी बिजलीघर पर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना जारी : कुशल चौधरी रजबपुर । बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का 220 केवी बिजलीघर खजूरी पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे से किसान व संगठन के पदाधिकारी बिजलीघर परिसर में धरने पर बैठे। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। युवा जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने बिजली विभाग से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रविवार को विभागीय स्तर पर समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इसके चलते धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे खजूरी बिजलीघर पर जिले की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धरने में मंडल सचिव गिरिराज सिंह, बलराम सिंह, राजीव चौधरी, हनी सिंह, नितिन सिंह और शीशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कॉन्फ्रेंस मीटिंग बुलाई थी जिसमें महिला पत्रकार मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश की तभी मीटिंग छोड़कर मुख्यमंत्री बिना जवाब दिए चले गए1