Shuru
Apke Nagar Ki App…
इतना सबकुछ आंखों के सामने होते हुवे भी आखिर हिंदू भटक जाते हैं कैसे फंसते हैं लोग इनके जाल में 😢😢
Babu kaswan
इतना सबकुछ आंखों के सामने होते हुवे भी आखिर हिंदू भटक जाते हैं कैसे फंसते हैं लोग इनके जाल में 😢😢
More news from राजस्थान and nearby areas
- बीकानेर जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में वोटिंग की तारीख को बदला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी की सिफारिश के बाद इसमें बड़ा बदलाव किया है। विभिन्न मेले, तीज त्योहार पर अलग-अलग सामाजिक संगठनों की मांग और धार्मिक यात्राओं को देखते हुए1
- अभी कुछ समय पहले केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने वार्ड पार्षद भाजपा टिकट दावेदार टिकट दिलाने के लिए मंत्री के सामने अपने समर्थकों के साथ ताकत दे खाते हुए।1
- - देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक !! कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले - देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड !! देशनोक, 25 अगस्त।देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के बाद मंगलवार को करणी मंडल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी देशनोक मंडल की चुनावी बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी, कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा ओछी और घटिया राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित राजनीति की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि देशनोक की जनता से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान तथा करणी माता मंदिर और तेमड़ा राय मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का वादा किया गया था। विधायक निधि कोष से 87.50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विधायक भाटी ने पूर्व मंत्री एवं नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत जिद और अहंकार के कारण देशनोकवासियों को अंतिम शवयात्रा तक कीचड़ के बीच से निकालने जैसी पीड़ादायक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मार्मिक और शर्मनाक दृश्य आज भी देशनोकवासियों को कचोटता है। विधायक भाटी ने पार्टी संगठन को लेकर स्पष्ट कहा कि भाजपा में न कोई ग्रुप है और न कोई गुटबाजी। पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देशनोक का विकास और जनता की सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। सर्वसम्मति और जीत की क्षमता के आधार पर होगा प्रत्याशी चयन नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि वार्डवासियों की राय, पार्टी सर्वे और सर्वमान्य एवं जिताऊ उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हुए टिकट का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए आवश्यक गुरुमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यपद्धति से अवगत करवाया तथा चुनाव में अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए सुशील पड़िहार ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा देशनोक में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने देशनोक में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता को लेकर मांग दोहराई तथा राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त कमियों और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। वहीं प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने देशनोक में तहसील की मांग प्रमुखता से रखते हुए विधायक भाटी द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। - देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक !! कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले - देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड !! देशनोक, 25 अगस्त।देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के बाद मंगलवार को करणी मंडल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी देशनोक मंडल की चुनावी बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी, कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा ओछी और घटिया राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित राजनीति की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि देशनोक की जनता से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान तथा करणी माता मंदिर और तेमड़ा राय मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का वादा किया गया था। विधायक निधि कोष से 87.50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विधायक भाटी ने पूर्व मंत्री एवं नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत जिद और अहंकार के कारण देशनोकवासियों को अंतिम शवयात्रा तक कीचड़ के बीच से निकालने जैसी पीड़ादायक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मार्मिक और शर्मनाक दृश्य आज भी देशनोकवासियों को कचोटता है। विधायक भाटी ने पार्टी संगठन को लेकर स्पष्ट कहा कि भाजपा में न कोई ग्रुप है और न कोई गुटबाजी। पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देशनोक का विकास और जनता की सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। सर्वसम्मति और जीत की क्षमता के आधार पर होगा प्रत्याशी चयन नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि वार्डवासियों की राय, पार्टी सर्वे और सर्वमान्य एवं जिताऊ उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हुए टिकट का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए आवश्यक गुरुमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यपद्धति से अवगत करवाया तथा चुनाव में अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए सुशील पड़िहार ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा देशनोक में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने देशनोक में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता को लेकर मांग दोहराई तथा राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त कमियों और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। वहीं प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने देशनोक में तहसील की मांग प्रमुखता से रखते हुए विधायक भाटी द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- ईद मिलादुन्नबी पर झझु में निकला विशाल जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ झझु में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को विशाल जुलूस निकाला गया। पर्व को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा और जुलूस के दौरान अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस की शुरुआत कसाइयों की मस्जिद से हुई। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ मुख्य बाजार की ओर रवाना हुए। मुख्य बाजार से होता हुआ जुलूस नई मस्जिद तेलियां पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों की ओर से जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। वहीं कसाइयों की मस्जिद के आगे भी श्रद्धालुओं के लिए खीर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद जुलूस मस्त बाजार से होते हुए ईदगाह पहुंचा। ईदगाह में समाज के लोगों ने देश और गांव में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में पूरे गांव में उत्साह के साथ सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोलायत थाना अधिकारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता बड़ी संख्या में तैनात रहा। पुलिस टीम ने जुलूस के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न करवाया। झझु से हरीश राव की ग्राउंड रिपोर्ट, आवाज चैनल।1
- Post by प्रदीप कुमार डागा1
- km news29 का परिचय kM news29 founder Anchor शीशपाल बिश्नोई1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | खींवसर आकला बाईपास पर मिले बलदेव नाइक के शव मामले में दूसरे दिन बनी सहमति। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शव लिया। ब्रेकिंग न्यूज़ | खींवसर आकला बाईपास पर मिले बलदेव नाइक के शव मामले में दूसरे दिन बनी सहमति। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग के बाद शव लिया। पुलिस ने मेडिकल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।1
- यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद चुनौती पूर्ण रहने वाला है।1