जनपद मऊ के रानीपुर में स्कूल बस पलटने से 20-25 छात्र घायल ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर मऊ । जनपद मऊ के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत दौलसेपुर गांव के पास बुधवार को एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से 25 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बस के दरवाजे जाम होने के कारण ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जनपद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "बस के पलटने से लगभग 20 से 25 छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है। एक अन्य सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 13 वर्षीय रिया यादव एवं 6 वर्षीय सृष्टि राजभर को चोटें लगी हैं जिनका स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की तस्दीक भी कर रही है कि बस में कुल कितने छात्र सवार थे। प्रशासन की ओर से घायल छात्रों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच कराई जाएगी जहां मानक के विपरीत स्कूल वाहन चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद से दौलसेपुर और आसपास के क्षेत्र में अभिभावकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जनपद मऊ के रानीपुर में स्कूल बस पलटने से 20-25 छात्र घायल ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला बाहर मऊ । जनपद मऊ के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत दौलसेपुर गांव के पास बुधवार को एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 20 से 25 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बस के दरवाजे जाम होने के कारण ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। जनपद मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "बस के पलटने से लगभग 20 से 25 छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है। एक अन्य सूचना के मुताबिक इस दुर्घटना में 13 वर्षीय रिया यादव एवं 6 वर्षीय सृष्टि राजभर को चोटें लगी हैं जिनका स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस इस बात की तस्दीक भी कर रही है कि बस में कुल कितने छात्र सवार थे। प्रशासन की ओर से घायल छात्रों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि "संभागीय परिवहन विभाग के साथ मिलकर ऐसे स्कूलों की जांच कराई जाएगी जहां मानक के विपरीत स्कूल वाहन चलाए जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हादसे के बाद से दौलसेपुर और आसपास के क्षेत्र में अभिभावकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच नियमित रूप से की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- भीषण गर्मी के बाद चिरैयाकोट में झमाझम बारिश, लोगों ने ली राहत की सांस चिरैयाकोट: भीषण गर्मी और तपिश से परेशान चिरैयाकोट (उत्तर प्रदेश) के निवासियों को गुरुवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तापमान काफी अधिक था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लेकिन आज सुबह आसमान में बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर मऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय राजभर के नेतृत्व में निकली यह यात्रा संस्कृत पाठशाला पुलिस चौकी से शुरू होकर घास बाजार, सदर चौक होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद स्थल दुःखी राम और कालिका प्रसाद तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर के संभ्रांत नागरिक और महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में भरत लाल राही, सत्य मित्र सिंह, विनोद वर्मा, रमेश सोनकर, चंद्रकांत त्रिपाठी, अली अहमद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होने वालों की संख्या काफी अधिक रही। शहीद स्थल पर पहुंचकर लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।1
- झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, मजदूरों के चेहरों पर लौटी खुशी देवरिया। जनपद में पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के चलते गर्मी का असर काफी अधिक रहा। गर्मी के कारण आम लोगों के साथ ही मजदूर वर्ग भी परेशान नजर आया। बाहर काम करने वाले मजदूरों को तेज धूप में काम करना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। कई दिनों से गर्मी झेल रहे मजदूरों के चेहरे पर भी बारिश ने खुशी ला दी। लोगों ने राहत की सांस लेते हुए बारिश का आनंद लिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों को उम्मीद है कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो गर्मी और उमस से और राहत मिलेगी।4
- दो सेतु परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया, औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सेतु निगम की दो निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महुआपाटन-करौंदी मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का कार्य मौके पर प्रगति पर पाया गया और प्रगति संतोषजनक रही। परियोजना दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने 15 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से पटनवा पुल के पास निर्माणाधीन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर नदी में पिलर निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। अप्रैल 2026 में शुरू हुई इस परियोजना को सितंबर 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। गुणवत्ता मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- देवरिया में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार देवरिया। मठिया के पास बरियारपुर पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान स्वयंवर यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हरिकेश यादव और पन्ने लाल यादव को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद हुआ, जिसमें तीन गोवंश और एक भैंस लदी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। बरियारपुर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना देवरिया। पिछले दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग काफी परेशान थे। गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। वहीं, गुरुवार को अचानक हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि कुछ स्थानों पर सड़क और गलियों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।4
- विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और निपुण लक्ष्य पर डीएम का जोर निरीक्षण के दौरान बच्चों से गणित के सवाल हल कराए, पुस्तक पढ़वाई; आंगनबाड़ी केंद्र में कम उपस्थिति पर कार्यकत्री को प्रशिक्षण के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासखंड भटनी के प्राथमिक विद्यालय गांगी, विकासखंड भलुअनी के प्राथमिक विद्यालय पड़ौली, विकासखंड देवरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुजहना भटपुरवां तथा विकासखंड गौरी बाजार के आंगनबाड़ी केंद्र पोखरभिंडा का जायजा लिया। तीनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक मिली। शिक्षक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए पाए गए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। निपुण लक्ष्य पर विशेष फोकस के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में निपुण लक्ष्य और निपुण तालिका पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे निर्धारित दक्षताओं को शीघ्र प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों और विकासखंडों को जल्द से जल्द निपुण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एक कुशल शिक्षक और पर्यवेक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने श्यामपट्ट पर बच्चों से गणित के प्रश्न हल कराए। बच्चों ने सवालों के सही उत्तर दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की। एक कक्षा में उन्होंने बच्चों के बीच नीचे बैठकर उनसे पुस्तक का पाठन भी कराया। बच्चों ने पुस्तक का सही तरीके से पाठ किया। आंगनबाड़ी केंद्र में कम मिली बच्चों की उपस्थिति गौरी बाजार के पोखरभिंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को और अधिक सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को ‘पहल’ पुस्तक के माध्यम से उनकी उम्र और क्षमता के अनुरूप गतिविधियों से जोड़कर सीखने का अवसर दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जब बच्चे पहली कक्षा में प्रवेश करें तो उनके अंदर आवश्यक बुनियादी दक्षताएं पहले से विकसित हों, जिससे वे भी शीघ्र निपुण बन सकें। उन्होंने शिक्षकों को निपुण तालिका और संदर्शिका के अनुरूप पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षक पूरी गंभीरता से कार्य करें। इससे जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में जल्द से जल्द निपुण बनाने में मदद मिलेगी।1
- "विधायक जी की मदद से बच्चे नौकरी में..." MLA Umashankar Singh श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भावुक हुए लोग! #BalliaNews UmashankarSingh Mukesh Singh Prince Yukesh Singh Prince Yukesh Singh #UPPolitics #Ballia #TributeProgram1
- 100 के विवाद में पिज्जा दुकानदार से कथित मारपीट, घायल ने थाने में दी शिकायत, बड़ौत रोड पर ₹100 के विवाद में पिज्जा दुकानदार से कथित मारपीट, घायल ने थाने में दी शिकायत, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना के बड़ौत रोड पर बुधवार देर रात पिज्जा के बकाया ₹100 को लेकर विवाद होने और दुकानदार के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दीपक नामक युवक के घायल होने की बात सामने आई है। घायल ने मेडिकल कराने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल दीपक के अनुसार, करीब 20–25 दिन पहले एक व्यक्ति उनसे ₹100 का पिज्जा लेकर गया था। बुधवार रात जब वह व्यक्ति उन्हें मिला तो दीपक ने अपने बकाया पैसे मांगे। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने के बाद उक्त व्यक्ति ने अमन नाम के एक युवक से फोन पर बात कराई, जिसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी दी गई। दीपक का आरोप है कि इसके बाद अमन नाम का युवक मौके पर पहुंचा और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में उनके शरीर पर चोटें आई हैं। घायल ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दीपक ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अपने बकाया पैसे मांगना था। उनका आरोप है कि पैसे मांगने को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस को दी गई शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।1