Shuru
Apke Nagar Ki App…
TRE 4 को लेकर छात्रों परपुलिस ने किया लाठी चार्ज ।कई छात्र घायल Bihar Public Service Commission द्वारा शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। छात्र नेता Dilip Kumar ने आरोप लगाया कि आयोग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को लगातार गुमराह कर रहा है और बार-बार नई तारीख देकर विज्ञापन जारी करने में देरी की जा रही है। छात्रों का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर वे आज पटना जाम करने पहुंचे थे।
CWN NEWS, श्रवण राज
TRE 4 को लेकर छात्रों परपुलिस ने किया लाठी चार्ज ।कई छात्र घायल Bihar Public Service Commission द्वारा शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। छात्र नेता Dilip Kumar ने आरोप लगाया कि आयोग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को लगातार गुमराह कर रहा है और बार-बार नई तारीख देकर विज्ञापन जारी करने में देरी की जा रही है। छात्रों का कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर वे आज पटना जाम करने पहुंचे थे।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना के दीदारगंज में देर रात एक कॉलेज छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।1
- पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में गुरुवार देर रात हर्ष राज नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्त ने ही उसे घर से बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।1
- प्राइवेट अस्पताल खून चूसने की फैक्ट्री है..इस बात से लगभग लोग सहमत होंगे...! देखिए राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल से खुलेआम लूट...दबंगई का वीडियो सामने आया है..! मैडम को सुना जाए...1300 रुपए की दवाई के 5100 रुपए मरीजों से वसूल लिए...बिलिंग में हेराफेरी का आरोप लगा है..! #VairlVideo #apnacitytaknews #craime #Delhi #apnacitytaknews प्राइवेट अस्पताल खून चूसने की फैक्ट्री है..इस बात से लगभग लोग सहमत होंगे...! देखिए राजधानी दिल्ली के एक निजी अस्पताल से खुलेआम लूट...दबंगई का वीडियो सामने आया है..! मैडम को सुना जाए...1300 रुपए की दवाई के 5100 रुपए मरीजों से वसूल लिए...बिलिंग में हेराफेरी का आरोप लगा है..! #VairlVideo #apnacitytaknews #craime #Delhi #apnacitytaknews1
- बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पटना में आखिर क्यों मचा इतना बवाल? बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गई है. शुक्रवार को पटना कॉलेज से निकले हजारों बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों का हुजूम बीपीएससी ऑफिस की तरफ बढ़ा तो उन्हें जेपी गोलंबर के पास पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने इस कदर लाठियां चटकाईं कि जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक सिर्फ बिखरे हुए जूते-चप्पल और अभ्यर्थियों का खून ही नजर आ रहा था. करीब 5 हजार की संख्या में जुटे इन युवाओं का आरोप है कि सरकार उन्हें झूठा आश्वासन दे रही है.1
- सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गौतम सर ने पटना में शिक्षा के भविष्य पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में आवश्यक बदलावों और नई रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए।1
- बख्तियारपुर में झमाझम राहत: काले बादलों ने गर्मी को दिखाया आईना, शाम ढलते ही सुहावना हुआ मौसम। पटना /बख्तियारपुर : पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बख्तियारपुर वासियों को आज शुक्रवार की शाम प्रकृति ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था, लेकिन शाम होते-होते कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। 5 बजते ही छा गया अंधेरा करीब शाम 5:00 बजे अचानक आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई और देखते ही देखते घने काले बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया। बिजली की कड़क और बादलों की तेज गर्जना के बीच हुई बूंदाबांदी ने चिलचिलाती गर्मी से तुरंत राहत पहुँचाई। ठंडी हवाओं के चलने से बाजार और सड़कों पर निकले लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवातीय दबाव और स्थानीय मौसमी बदलावों के कारण यह स्थिति बनी है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक बख्तियारपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिजली कड़कने की संभावना को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील भी की गई है। किसानों और आम जनता के लिए राहत इस प्री-मानसून बूंदाबांदी से न केवल तापमान में गिरावट आई है, बल्कि यह बारिश धूल भरी हवाओं से भी निजात दिलाएगी। शाम को पार्क और छतों पर निकले लोगों के लिए यह बदला हुआ मिजाज किसी उत्सव से कम नहीं रहा। फिलहाल, आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है और रुक-रुक कर हो रही बौछारों ने शहर का पारा गिरा दिया है। प्रमुख विवरण: समय: शाम 5:00 बजे (शुक्रवार) मौसम का प्रकार: बूंदाबांदी, तेज हवा और गर्जना। प्रभाव: तापमान में गिरावट, गर्मी से भारी राहत। चेतावनी: गरज के साथ बारिश के दौरान ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।1
- बिहार में गांधी सेतु से दो युवकों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।1
- बिहार में विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर नावों से गंगा नदी पार कर रहे हैं। नौगछिया से भागलपुर के बीच चलने वाली इन नावों में लाइफ जैकेट या सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जहाँ वाहन और यात्री एक साथ सफर कर रहे हैं। इस असुरक्षित यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- पटना में BPSC TRE 4 के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। शिक्षक भर्ती की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को निशाना बनाया गया, जिससे कई घायल हुए और इलाके में तनाव फैल गया।3