केवीके जलालगढ़ में बजट आधारित वेबिनार, किसानों को दी गई कृषि व ग्रामीण विकास की जानकारी केवीके जलालगढ़ में बजट आधारित वेबिनार, किसानों को दी गई कृषि व ग्रामीण विकास की जानकारी जलालगढ़ (पूर्णिया)। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन पर आधारित बजट पश्चात वेबिनार का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। वेबिनार में कृषि, पशुपालन व डेयरी, मत्स्य पालन तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान काजू, नारियल, चंदन, अगरवुड, बादाम व अखरोट जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत विस्तार और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी कार्यक्रम (एसएचई-मार्ट्स) की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने किसानों को संबोधित किया। मौके पर डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. संगीता मेहता, डॉ. राबिया परवीन, डॉ. संतोष कुमार, श्रीमती अनामिका कुमारी, श्री संजय कुमार सहित अन्य कर्मीगण उपस्थित रहे।

- पूर्णिया में 5080 लीटर विदेशी शराब जब्त,पुलिस अधीक्षक SP स्वीटी सहरावत ने जलालगढ़ थाना में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस #PurniaNews #viral #news #Purnia #SP District Administration, Purnea Purnea Police Rajesh Ranjan Nitesh Kumar Singh Vijay Khemka Santosh Kumar Kushwaha Nikhil Kishor @topfans1
- आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में ताला तोड़कर गैस भट्टी की हुई चोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोईघर से गैस भट्टी चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब विद्यालय कर्मी सुबह स्कूल पहुंचे और रसोईघर का सामान बिखरा हुआ पाया। बताया जाता है कि चोरों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने में उपयोग होने वाली गैस भट्टी को निशाना बनाया। इससे विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने मामले की जानकारी स्थानीय विभाग को दी है। पिछले दिनों में विधालय से चावल एवं गैस सिलेंडर की चोरी हुई थी।1
- भारत के किसानों को हमारा सलाम। किसानों की मांगें हक़ बजानिब हैं, हम किसानों के साथ हैं।1
- Post by Ram balam Patel1
- Post by Raju Kumar1
- Post by Mohammad Hasim1
- Post by محمد احتشام عالم واٹر موٹر ریپیئرنگی محمد احتسام عالم واٹر موٹر ریپیئرنگ1
- प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, तीन तीन मामलों की हुई सुनवाई प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। अंचल कार्यालय में कुल तीन मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें एक मामला निजी जमीन से संबंधित था, जिसमें दूसरे लोगों द्वारा रसीद कटाकर जमीन हड़पने का प्रयास किए जाने की शिकायत की गई थी। अंचलाधिकारी सबीहुल हसन ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अगली तिथि पर आमने-सामने सुनवाई की जाएगी। वहीं अन्य दो मामले परिसीमन से संबंधित थे, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में भी जनता दरबार के दौरान तीन मामलों की सुनवाई हुई। चक पंचायत के महतो नगर निवासी सुमन देवी ने राशन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जबकि दूसरा मामला वार्ड संख्या 1 के निजगेहूवा निवासी वर्मी खातून का पेंशन से जुड़ा था। दोनों मामलों को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाता है तथा जांच कर अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।1