logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की बढ़ी मांग महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के महलगंज, पकड़ी, पिपरा रसूलपुर, सिसवा अमहवा , खुटहा, सिंहपुर नहर चौराहा, कटहरा, बागापार समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर राखी और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों से सजे बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की राखियां बिक्री के लिए रखी हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार बाजार में ₹5 से लेकर ₹500 तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक में आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग देखने को मिल रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व तक राखियों की अच्छी बिक्री होगी। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार लोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी में खास रुचि दिखा रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच दुकानदारों का कहना है कि वे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, राखी और मिठाई की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि पिछले रक्षाबंधन की तुलना में इस बार कई सामानों के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ गुना तक महंगाई का असर त्योहार की खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम और उत्साह का पर्व होने के कारण लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। चौक-चौराहों पर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही से बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं।

43 min ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
43 min ago
fe48c96e-9bd5-41e2-8ecd-b0d56eafcfb7

रक्षाबंधन को लेकर सजे बाजार, रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की बढ़ी मांग महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के महलगंज, पकड़ी, पिपरा रसूलपुर, सिसवा अमहवा , खुटहा, सिंहपुर नहर चौराहा, कटहरा, बागापार समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर राखी और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों से सजे बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को

8df4fdaf-d047-48fe-8ab6-96d68ecbe5dd

आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की राखियां बिक्री के लिए रखी हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार बाजार में ₹5 से लेकर ₹500 तक की राखियां उपलब्ध हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक में आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग देखने को मिल रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व तक राखियों की अच्छी बिक्री होगी। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दुकानदारों

2e4a3ecd-a0d6-49eb-84b7-708405a5acf3

ने बताया कि इस बार लोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की खरीदारी में खास रुचि दिखा रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच दुकानदारों का कहना है कि वे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, राखी और मिठाई की खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि पिछले रक्षाबंधन की तुलना में इस बार कई सामानों के

5ff947ba-20d4-42fc-b2dc-1d3b424fcc75

दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ गुना तक महंगाई का असर त्योहार की खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम और उत्साह का पर्व होने के कारण लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। चौक-चौराहों पर देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही से बाजार गुलजार नजर आ रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया। इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को चौरी चौरा तहसील क्षेत्र में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई जब्त की। वहीं, जगदीशपुर स्थित एक प्रतिष्ठान को कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये के चलते सील कर दिया गया।
अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कुसम्ही रोड पर बसों और निजी वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में ‘केक’ के नाम पर करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मिठाई ले जाई जा रही थी। टीम ने मिठाई को जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया। इसके अलावा वाहन से फ्रोजन मटर तथा सोनबरसा बाजार से सोनपापड़ी का भी नमूना लिया गया।
इसी क्रम में चौरी चौरा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित मेसर्स श्री हंस ट्रेडर्स पर शाम करीब 4:40 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम को देखते ही कारोबारी दुकान छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी के असहयोगपूर्ण रवैये को देखते हुए अधिकारियों ने प्रतिष्ठान को मौके पर ही सील कर दिया। परिसर पर सील संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया।
कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगेंद्र, अरुण कुमार, संदीप, प्रतिमा, संतोष और ओमप्रकाश समेत विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार राय ने कहा कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
    1
    रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी
महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥​कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥​न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath
    1
    💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ।

💥​कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा।

💥​न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'।
Maharajganj Police DM Maharajganj 
MNTV News MYogiAdityanath
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।
    1
    मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया।
तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    1
    रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Nichlaul, Maharajganj•
    14 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ी गई ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स | 2 आरोपी गिरफ्तार महराजगंज में नेपाल सीमा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स बरामद की। पिकअप से 6,984 पीस फेयर एंड लवली और ग्लो एंड लवली क्रीम मिली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले की आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग को सौंपी गई है।
    1
    नेपाल बॉर्डर के पास पकड़ी गई ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स | 2 आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज में नेपाल सीमा के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹10 लाख की कॉस्मेटिक्स बरामद की। 
पिकअप से 6,984 पीस फेयर एंड लवली और ग्लो एंड लवली क्रीम मिली। 
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। मामले की आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग को सौंपी गई है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🚨🇳🇵 नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🫡 छत पर फंसे युवक तक पहुंची सेना की रेस्क्यू टीम और बेहद जोखिम भरे हालात में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर की मदद से चलाए जा रहे बचाव अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेपाल में बाढ़ और मलबे से भारी तबाही के बीच सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 🙏 #NepalFlood #NepalTragedy #NepalArmy #RescueOperation #NepalFloodRescue #BreakingNews #ViralVideo #ArmyRescue #FloodRescue #NepalNews #PrayForNepal #PublicMaharajganj
    1
    नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन!
भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 
🚨🇳🇵 नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन!
भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🫡
छत पर फंसे युवक तक पहुंची सेना की रेस्क्यू टीम और बेहद जोखिम भरे हालात में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर की मदद से चलाए जा रहे बचाव अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नेपाल में बाढ़ और मलबे से भारी तबाही के बीच सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 🙏
#NepalFlood #NepalTragedy #NepalArmy #RescueOperation #NepalFloodRescue #BreakingNews #ViralVideo #ArmyRescue #FloodRescue #NepalNews #PrayForNepal #PublicMaharajganj
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया! #Maharajganj #police #nepal #DM #CMYogiAdityanath
    1
    अब तक महराजगंज प्रशासन ने कुल चार श/व बरामद किया!

#Maharajganj 
#police 
#nepal 
#DM 
#CMYogiAdityanath
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.