Shuru
Apke Nagar Ki App…
.......................................................
Ajay yadav
.......................................................
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलिया: वाजिदपुर में मारपीट की घटना ज्वेलरी दुकानदार से आभूषणों का बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार 15 अगस्त 2026 को थाना दोकटी क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। 15 अगस्त 2026 को थाना नरही क्षेत्र में आभूषण की दुकान से चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार आशीष कुमार वर्मा अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से आभूषणों का बैग छीनकर फरार होने की घटना हुई।1
- राजद कार्यालय में झंडा तोलन करते पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया1
- दादर-बलिया स्पेशल का अंतिम फेरा, 17 अगस्त से नियमित चलेगी एक्सप्रेस बलिया। दादर से बलिया आने वाली 01025 दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन रविवार को अपने अंतिम फेरे में बलिया स्टेशन पहुंची। अब 17 अगस्त 2026 से 11043/44 दादर-बलिया एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। रविवार दोपहर करीब एक बजे स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी। नियमित ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की तुलना में किराए में राहत मिलेगी। स्लीपर श्रेणी में करीब 200 रुपये, थर्ड एसी में 400 रुपये और सेकंड एसी में करीब 500 रुपये तक की बचत होगी। नियमित ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि यात्रियों को तत्काल टिकट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दादर-बलिया एक्सप्रेस नए एलएचबी कोच से सुसज्जित होगी। नियमित सेवा शुरू होने के साथ ही 01025 दादर-बलिया स्पेशल का संचालन समाप्त हो जाएगा।1
- कोशिश करने वालों की हार नहीं होती—यह प्रशांत किशोर ने करक कोशिश करने वालों की हार नहीं होती—यह प्रशांत किशोर ने करके दिखाया है।1
- खाद की किल्लत पर पीरो-चरपोखरी में सियासी संग्राम, नेताओं ने खोला मोर्चा पीरो और चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। खाद की उपलब्धता और कथित मनमानी कीमत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम 4:00 के करीब पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई नेताओं ने खाद की समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेताओं का आरोप है कि किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ दुकानदारों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का भी आरोप लगाया गया है। पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार और पूर्व उप प्रमुख ने भी खाद की कालाबाजारी एवं मनमानी कीमत पर बिक्री के आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि किसानों की परेशानी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नेताओं ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्धारित दर पर बिक्री कराने और किसानों को परेशान करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- खाद्य सुरक्षा उपभोक्ता संरक्षण सह रोहतास जिला प्रभारी मंत्री ने मुख्य झंडोत्तोलन समारोह स्थल फजलगंज में किया झंडोत्तोलन रोहतास जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, घोषणाओं और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया गया था। इस कार्यक्रम, मे रोहतास जिले के विकास कार्यों या बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दिया I4
- ................................................. . ...4
- 11 हजार वोल्ट के तार से टकराया लोहे का पाइप, युवक की मौत; साथी झुलसा भिखारीपुर में झंडा उतारते समय हुआ दर्दनाक हादसा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में शनिवार शाम स्वतंत्रता दिवस पर लगाया गया झंडा उतारते समय दर्दनाक हादसा हो गया। लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय राकेश यादव की मौत हो गई, जबकि उनका सहयोगी दुर्गेश यादव गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो रविवार सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया गया कि राकेश गांव के मुख्य मार्ग के पास निजी लाइब्रेरी चलाते थे। शनिवार सुबह उन्होंने वहां ध्वजारोहण किया था। शाम को झंडा उतारते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से जा टकराया। करंट लगने से राकेश गंभीर रूप से झुलस गए और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं दुर्गेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वायरल वीडियो में हादसे के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से टकराता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।1
- स्वतंत्रता दिवस की सुबह विभिन्न विद्यालयों के प्रभात फेरी का हुआ आयोजन1