गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल *गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल* *एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी नहीं कर पाए थे तकनीकी खराबी को दूर, तभी से था अंधेरा कायम* *आखिरकार सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे की लाइट बीते लगभग एक वर्ष के बाद दुरुस्त करते हुए विद्युत् रोशनी यानी कि बल्ब को लगाकर रोशनी की गई। प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत यमुनानगर जोन के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना से संबंधित सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जो प्रयागराज मीरजापुर हाईवे से लगा हुआ है। लगभग एक वर्ष से सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जिसे (सड़वा बूथ) कहा जाता है। तकनीकी खराबी होने की वजह से उसके अंदर बने कमरे की लाइट लगातार बंद चल रही थी। कई बार स्थानीय लोगों से लेकर राहगीरों तक ने संबंधित अधिकारियों को अंधेरे को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन थाना प्रभारी से लेकर सड़वा पुलिस चौकी से संबंधित यहां पर तैनात एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी भी उसे दुरुस्त तक नहीं करा पाए थे। नतीजा यह हो गया था कि बीते लगभग एक वर्ष से मेन पॉइंट पर स्थापित सड़वा पुलिस सहायता के अंदर बने कमरे में अंधेरा छाया रहता था। देर आए दुरुस्त आए। सड़वा पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार ने मामले को लिया संज्ञान में और तकनीकी फाल्ट को दूर करते हुए अंधेरे को दूर कर रोशनी का प्रबंध कराया।*
गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल *गजब: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे के अंदर का अंधेरा दूर, तकनीकी खराबी को दूर कर की गई रोशनी* *लगभग एक वर्ष के बाद तकनीकी खराबी को दूर करने में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस हुई सफल* *एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी नहीं कर पाए थे तकनीकी खराबी को दूर, तभी से था अंधेरा कायम* *आखिरकार सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के कमरे की लाइट बीते लगभग एक वर्ष के बाद दुरुस्त करते हुए विद्युत् रोशनी यानी कि बल्ब को लगाकर रोशनी की गई। प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत यमुनानगर जोन के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना से संबंधित सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जो प्रयागराज मीरजापुर हाईवे से लगा हुआ है। लगभग एक वर्ष से सड़वा पुलिस सहायता केंद्र, जिसे (सड़वा बूथ) कहा जाता है। तकनीकी खराबी होने की वजह से उसके अंदर बने कमरे की लाइट लगातार बंद चल रही थी। कई बार स्थानीय लोगों से लेकर राहगीरों तक ने संबंधित अधिकारियों को अंधेरे को दूर करने के लिए कहा गया, लेकिन थाना प्रभारी से लेकर सड़वा पुलिस चौकी से संबंधित यहां पर तैनात एक चौकी प्रभारी व एक कार्यवाहक चौकी प्रभारी भी उसे दुरुस्त तक नहीं करा पाए थे। नतीजा यह हो गया था कि बीते लगभग एक वर्ष से मेन पॉइंट पर स्थापित सड़वा पुलिस सहायता के अंदर बने कमरे में अंधेरा छाया रहता था। देर आए दुरुस्त आए। सड़वा पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार ने मामले को लिया संज्ञान में और तकनीकी फाल्ट को दूर करते हुए अंधेरे को दूर कर रोशनी का प्रबंध कराया।*
- धूमनगंज की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप सास, ननद और नंदोई पर गंभीर आरोप, बिजली-पानी बंद कर उत्पीड़न का लगाया आरोप ________________________ प्रयागराज, 18 अगस्त 2026/ धूमनगंज की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आस्था सोनकर का कहना है कि शादी के बाद से ही सास, ननद और नंदोई तीनों मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जब वह इनकी साजिश का शिकार नहीं बनी तो आरोपियों ने उसका बिजली और पानी तक बंद कर दिया। पीड़िता आस्था सोनकर की शादी फरवरी 2026 में धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में हुई थी। आस्था ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ननद अलका और नंदोई रजनीश के साथ सास ने मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आस्था के मुताबिक, वे तीनों मिलकर मुझ पर दबाव बनाते थे। जब उनकी बातें मानने से इनकार किया तो मुझे कमरे में बंद कर दिया गया और घर की बिजली-पानी की सप्लाई भी काट दी गई। इस कारण मेरी जान पर बन आई थी। पीड़िता ने अपने नंदोई रजनीश पर पद का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। आस्था का कहना है कि नंदोई अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे धमकाते हैं और बोलने पर और ज्यादा प्रताड़ित करने की धमकी देते हैं। मुझे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से उत्पीड़ित किया गया। मैं मरते-मरते बची हूं, आस्था ने कहा। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि उसे और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए ताकि आगे किसी और महिला के साथ ऐसा न हो...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयागराज : मनकामेश्वर धाम लालापुर मे बाबा भूतेश की संध्या आरती व श्रृंगार दर्शन..। प्रयागराज : मनकामेश्वर धाम लालापुर मे बाबा भूतेश की संध्या आरती व श्रृंगार दर्शन..।1
- सिविल लाइंस में पुलिस की सघन चेकिंग: हेलमेट और दस्तावेज न होने पर कार्रवाई शहर की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सोमवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर पुलिस ने रूटीन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाने वालों और बिना नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।1
- श्री श्रीनाथ बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस ने किया पैदल गश्त श्री श्रीनाथ बाबा धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस ने किया पैदल गश्त मेजा, प्रयागराज। सावन के तीसरे सोमवार की देर शाम नगर पंचायत सिरसा स्थित श्री श्रीनाथ बाबा धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बाबा श्रीनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और भीड़ की स्थिति की जानकारी ली। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। वहीं सिरसा चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला ने अपने पुलिस दल के साथ नगर पंचायत सिरसा क्षेत्र में पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर, बाजार एवं आसपास के मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैदल गश्त में कांस्टेबल अमित कुमार, राहुल कुमार, दरोगा राजकुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।1
- भारी बारिश से जान माल के हो रहे नुकसान और गांवो में जलभराव की दिक्कत का सकिपा नेताओं ने लिया जायजा... कौशाम्बी : समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सोमवार को सिराथू ब्लॉक के कई गांवों जैसे उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, गंभीरा पूर्व, खनवारी, जियापुर, कटरा, मोगरी आदि का पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया और भारी बारिश से हुए जलभराव की दिक्कत एवं जान माल के हो रहे नुकसान का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान अजय सोनी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में भारी जलभराव और कच्चे मकानों के जमीदोज होने की समस्याएं देखीं और पीड़ित लोगों का दुख दर्द साझा किया।भ्रमण के क्रम में ग्राम गंभीरा पूर्व में आवासीय क्षेत्र में शिवशंकर भार्गव के घर के पास भारी जलभराव जबकि ग्राम कटरा मोगरी में मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसी तरह ग्राम उदहिन बुजुर्ग समेत कई गांवों मे कच्चे मकानो के जमीदोज होने का मामला दिखा। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी को गांवों में भारी जलभराव के निदान के लिए समुचित उपाय सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांवों में संक्रामक बीमारियां न फैल सकें और आम जनता को असुविधा न हो। साथ ही गांव गांव कैंप लगाकर भारी बारिश से जान माल के बचाव की समुचित व्यवस्था करना चाहिए। आगे कहा कि भारी बारिश से पूरे जनपद ने जन जीवन बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ऐसे में नदियों के किनारे बसे गांवों समेत जिले के प्रत्येक गांव के लोगों की जान माल की सुरक्षा एवं बचाव सुनिश्चित हो, ऐसा समुचित उपाय सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही गांव गांव मेडिकल एवं पशु चिकित्सा के कैंप लगाकर आम जनता और पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल का समुचित इंतजाम करना चाहिए। इस अवसर पर शिव शंकर भार्गव, भानु प्रकाश तिवारी, गुड्डू दुबे, पप्पू दुबे, मनीष दुबे, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।2
- बारिश के बाद जलभराव से मचा हड़कंप,पुलिस और एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा प्रयागराज: करेली थाना क्षेत्र के जसीर की पुलिया के पास भारी बारिश के बाद पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों में बारिश का पानी भर गया,जबकि एक घर की दीवार में क्रैक आने से लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही करेली पुलिस टीम और एनडीआरएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जलभराव के कारण कई घरों में लोग फंस गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बोट की मदद से कई घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।3
- प्रयागराज : भारी बारिश के चलते डूबी पुलिया, आवागमन बाधित बारा क्षेत्र के रिगवा लालापुर मार्ग प्रयागराज : बारा क्षेत्र के रिगवा लालपुर मार्ग स्थित मूसलाधार बारिश के चलते सोनवै पुलिया डूबी, आवागमन पूर्ण रूप से बाधित।1
- भारी बारिश से मैलहा-भगेसर पुलिया क्षतिग्रस्त, संपर्क मार्ग टूटा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी कोरांव, प्रयागराज। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने कोरांव विकासखंड क्षेत्र में सड़कों और संपर्क मार्गों की स्थिति बिगाड़ दी है। मैलहा-भगेसर मोड़ के पास संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा भगेसर को जोड़ने वाला खिवली-भगेसर मार्ग बारिश के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह सड़क का हिस्सा टूटकर पानी में समा गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना होता है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और सड़क के कई हिस्सों के टूट जाने से दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मार्ग की स्थिति और खराब होने की आशंका है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो आवागमन पूरी तरह बंद हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाना आवश्यक है।2
- प्रयागराज। नैनी में बारिश के बीच मकान पर गिरा 50 साल पुराना पीपल का पेड़, मची अफरा-तफरी प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में रविवार देर रात बारिश के दौरान स्टेशन रोड स्थित पुराने डाकखाने के पास करीब 50 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर गया। पेड़ संजय अग्रवाल के मकान पर गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।पेड़ के सड़क पर गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया। सोमवार दोपहर गिरे हुए पेड़ को रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ काफी पुराना और भारी था, जिसके चलते उसके गिरने से मकान को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मकान में हुए नुकसान का स्पष्ट आकलन नहीं हो सका था। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुराने और जर्जर पेड़ों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।2