वाराणसी: ब्लूमिंग किड्स स्कूल विवाद को लेकर तनाव, अप्रिय घटना की आशंका। वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत केराकतपुर स्थित ब्लूमिंग किड्स स्कूल परिसर को लेकर चल रहे आपसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। स्कूल के स्वामित्व व संपत्ति बंटवारे को लेकर मां विजया शर्मा एवं पुत्री शांभवी सिंह के बीच का विवाद क्षेत्र में चर्चा का विषय है। पीड़िता पुत्री सांभवी सिंह ने मीडिया को बताया कि पिता के मृत्यु के बाद मेरी मां सारी संपत्ति को धीरे-धीरे करके बेचती चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी मां की एक माफिया के साथ अवैध संबंध है, जिसे वह स्कूल का प्रबंधक बनाई है। मै और मेरी बहन तथा नानी को इन लोगों द्वारा निरंतर प्रताड़ित किया जाता है। हम लोग गेट पर ताला लगा के अपने आप को घर में कैद कर रखा है, मुझे भय है कि यह लोग ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर सकते हैं और मुझे जान से भी मार सकते है। जब तक प्रशासन द्वारा हमारी सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा नहीं मिलता तब तक हम गेट नहीं खोलेंगे। वही दुसरे पक्ष की विजया सिंह ने कहा कि इस विवाद को खत्म करने के लिए हम बेटी से वार्ता करने को तैयार है। क्षेत्रीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि इस विवाद के कारण कभी भी हिंसक झड़प या अप्रिय घटना हो सकती है।लोगों ने प्रशासन से मामले में सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

- "हम चूड़ियाँ नहीं पहनते, सिर्फ पार्टी ने हमारे हाथ बांध दिए हैं। अगर हम रिएक्ट करें तो कोई नहीं बचेगा!" : पीयूष कनोरिया, भाजपा विधायक, बंगाल1
- jiren waakwl1
- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में खरबूजा-ककड़ी खाकर लौट रहे करीब 10 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे और कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने और NDRF टीम भेजने के निर्देश दिए हैं।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत महिला सुरक्षा को मजबूत कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी के नेतृत्व में, यह टीम पर्यटकों को सहायता, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान कर रही है। फ्रेंडली पुलिसिंग, बहुभाषी सहायता और बच्चों को परिवार से मिलाने जैसे प्रयासों ने इन्हें प्रदेश में एक मिसाल बना दिया है।1
- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वोट लूटने वाले अब आरक्षण भी लूटेंगे। यह बयान आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक बहस को और तेज कर सकता है।1
- तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद, ग्रामीणों ने एक स्थानीय नेता श्यामल मित्रा की जमकर पिटाई की। मित्रा पर 'टोलाबाजी' का आरोप था; वह निर्माण कार्यों, नौकरियों और यहां तक कि भैंस बेचने पर भी ग्रामीणों से हफ्ता वसूलता था। ग्रामीणों का यह गुस्सा सत्ता परिवर्तन के बाद 'टोलाबाज' नेताओं के खिलाफ जनता के आक्रोश को दर्शाता है।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर कलेक्ट्रेट में 11 साल की इस्वा अपनी माँ के साथ डीएम से मिली। वह स्कूल बैग और किताबें खरीदने के लिए अपनी मिट्टी की गुल्लक में सिक्के जमा कर रही थी। उसकी मासूमियत और पढ़ाई के प्रति लगन ने सबको प्रभावित किया।1
- सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास नहीं चाहते। इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ सकती है।1