logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंदौर मनमाड़ रेल परियोजना को जमीनी स्तर पर लगने लगे पंख, देखिए विशेष रिपोर्ट मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना: सेंधवा मे भूमि अधिग्रहण शुरू, 11 गांवों की 126 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी, 30 दिन में आपत्ति दर्ज करे सकते हैं।

23 hrs ago
user_Panth bhatia
Panth bhatia
Sendhwa, Barwani•
23 hrs ago

इंदौर मनमाड़ रेल परियोजना को जमीनी स्तर पर लगने लगे पंख, देखिए विशेष रिपोर्ट मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना: सेंधवा मे भूमि अधिग्रहण शुरू, 11 गांवों की 126 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होगी, 30 दिन में आपत्ति दर्ज करे सकते हैं।

More news from Barwani and nearby areas
  • निवाली: प्रथम वर्षगांठ पर भक्ति का सैलाब, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का मंगल शुभारंभ ​निवाली | 24 मार्च, मंगलवार (सुनील सोनी) ​धर्म और आस्था की नगरी निवाली में आज एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। गुमड़िया रोड स्थित नवनिर्मित श्री संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर समूचा नगर राममयी हो गया। इस खास उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ आज एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। ​केसरिया बाने में सजा नगर, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत ​प्रातः काल से ही नगर में उत्सव का माहौल था। स्थानीय श्रीराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थीं। पारंपरिक वेशभूषा ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेर दी—जहां महिलाएं पीली व लाल साड़ियों में सुसज्जित थीं, वहीं पुरुष पीले कुर्ते-पायजामे और साफे में धर्म ध्वजा थामे नजर आए। ​गरबा और धार्मिक गीतों पर झूमे श्रद्धालु ​कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम चौक, पीपल चौराहा और सेंधवा रोड बस स्टैंड पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के साथ-साथ कथावाचक पंडित जी की बग्घी का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। भक्ति का उत्साह ऐसा था कि युवाओं और महिलाओं ने ढोल-ताशों और बैंड की थाप पर जमकर गरबा किया और धार्मिक गीतों पर झूम उठे। ​व्यास पीठ पर श्री रामचरितमानस की स्थापना ​कलश यात्रा के कथा स्थल (कंचन जीजी परिसर) पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शिरोधार्य श्रीरामचरितमानस ग्रंथ और कलशधारी कन्याओं की अगवानी की। विधि-विधान से पूजन के पश्चात कलश स्थापना की गई और पवित्र मानस ग्रंथ को व्यास गादी पर सुशोभित किया गया। ​आज से भक्ति की बयार ​कथा व्यास संतोष शर्मा के मुखारविंद से आज सायं 7:30 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन प्रारंभ हुईं मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे तक चलने वाली इस अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन 24 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक निरंतर चलेगा।
    3
    निवाली: प्रथम वर्षगांठ पर भक्ति का सैलाब, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का मंगल शुभारंभ
​निवाली | 24 मार्च, मंगलवार (सुनील सोनी)
​धर्म और आस्था की नगरी निवाली में आज एक अनुपम दृश्य देखने को मिला। गुमड़िया रोड स्थित नवनिर्मित श्री संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के पावन अवसर पर समूचा नगर राममयी हो गया। इस खास उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ आज एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ।
​केसरिया बाने में सजा नगर, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
​प्रातः काल से ही नगर में उत्सव का माहौल था। स्थानीय श्रीराम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए चल रही थीं। पारंपरिक वेशभूषा ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेर दी—जहां महिलाएं पीली व लाल साड़ियों में सुसज्जित थीं, वहीं पुरुष पीले कुर्ते-पायजामे और साफे में धर्म ध्वजा थामे नजर आए।
​गरबा और धार्मिक गीतों पर झूमे श्रद्धालु
​कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम चौक, पीपल चौराहा और सेंधवा रोड बस स्टैंड पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के साथ-साथ कथावाचक पंडित जी की बग्घी का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। भक्ति का उत्साह ऐसा था कि युवाओं और महिलाओं ने ढोल-ताशों और बैंड की थाप पर जमकर गरबा किया और धार्मिक गीतों पर झूम उठे।
​व्यास पीठ पर श्री रामचरितमानस की स्थापना
​कलश यात्रा के कथा स्थल (कंचन जीजी परिसर) पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने शिरोधार्य श्रीरामचरितमानस ग्रंथ और कलशधारी कन्याओं की अगवानी की। विधि-विधान से पूजन के पश्चात कलश स्थापना की गई और पवित्र मानस ग्रंथ को व्यास गादी पर सुशोभित किया गया।
​आज से भक्ति की बयार
​कथा व्यास संतोष शर्मा  के मुखारविंद से आज सायं 7:30 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र का संगीतमय वर्णन प्रारंभ हुईं मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि प्रतिदिन रात्रि 10:00 बजे तक चलने वाली इस अमृतमयी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। यह आयोजन 24 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक निरंतर चलेगा।
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    16 hrs ago
  • सेंधवा। गणगौर पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान माता गणगौर की आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता गणगौर की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर माता को भावपूर्ण विदाई दी गई, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदा किया। पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। नगर परिषद के इस आयोजन की नागरिकों ने सराहना की और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बताया।
    1
    सेंधवा। गणगौर पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रंग देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान माता गणगौर की आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता गणगौर की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर माता को भावपूर्ण विदाई दी गई, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदा किया। पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला।
नगर परिषद के इस आयोजन की नागरिकों ने सराहना की और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बताया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पानसेमल क्षेत्र के पेट्रोल डीजल पम्पों पर मंगलवार शाम से देर रात्रि अचानक ग्राहकों की भीड़ नजर आई ।कुछ ग्राहकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ने की अफवाह के बाद पंपों पर ईंधन के लिए लंबी कतारें दिखाई दी।नगर के बस स्टैंड पर स्थित पंप पर बिक्री नहीं हो रही थी,वही दोडवाड़ा के निकट भी एक पंप पर बिक्री बंद रही। जलगोन रोड,खेतिया रोड एवं दौंड वाडा के निकट पंप संचालित करने वाले संदीप चौधरी ने बताया कि अभी पर्याप्त स्टाक है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है,उन्होंने ग्राहकों से भी अपील की है।वही इस विषय को लेकर तेहसिलदार सुनील सिसोदिया ने क्षेत्रवासियों को अफवाहों से बचने की बात कही है।
    3
    पानसेमल क्षेत्र के पेट्रोल डीजल पम्पों पर मंगलवार शाम से देर रात्रि अचानक ग्राहकों की भीड़ नजर आई ।कुछ ग्राहकों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के भाव बढ़ने की अफवाह के बाद पंपों पर ईंधन के लिए लंबी कतारें दिखाई दी।नगर के बस स्टैंड पर स्थित पंप पर बिक्री नहीं हो रही थी,वही दोडवाड़ा के निकट भी एक पंप पर बिक्री बंद रही। जलगोन रोड,खेतिया रोड एवं दौंड वाडा के निकट पंप संचालित करने वाले संदीप चौधरी ने बताया कि अभी पर्याप्त स्टाक है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है,उन्होंने ग्राहकों से भी अपील की है।वही इस विषय को लेकर तेहसिलदार सुनील सिसोदिया ने क्षेत्रवासियों को अफवाहों से बचने की बात कही है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके। Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    1
    बड़वानी शहर में पिछले 5 से 7 दिनों से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में 5-6 दिन तक पानी नहीं पहुंचने से लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस बीच, नगर पालिका परिषद द्वारा जल कर (टैक्स) बढ़ाए जाने को लेकर भी जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर टैक्स बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि शहरभर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा और नगर पालिका की व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है। जाधव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के दिन से ही स्थिति बिगड़ती गई और अब वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डों में 5 से 6 दिन तक पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बनडे ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में विधायक से चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने तत्काल निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित टैंकर वितरण कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टैंकर अब नगर की सेवा में लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि विधायक ने उन्हें टैंकर सौंपे और कहा कि शहर में जहां तक संभव हो पानी पहुंचाया जाए। वर्तमान में उनके पार्षद साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने खर्चे से ट्रैक्टर की व्यवस्था कर टैंकर भर-भरकर नगर के सभी 24 वार्डों में पानी वितरित किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों तक इस व्यवस्था का लाभ पहुंच सके।
Byte - विष्णु बनडे (कांग्रेस नेता) लाल शर्ट 
Byte - राकेश सिंह जाधव (नपा नेता प्रतिपक्ष) सफेद शर्ट
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 997477863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 997477863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter गंधवानी, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *💥करणी सेना जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर, बदमाशो ने किया हमला,मामला हुआ दर्ज 💥* धार जिला अध्यक्ष केवल सिंह चावड़ा *🖕 यह देखे पूरी खबर 🖕* *👍LIKE 💫 SHARE📹 & SUBSCRIBE 🎯*
    1
    *💥करणी सेना जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर, बदमाशो ने किया हमला,मामला हुआ दर्ज 💥*
धार जिला अध्यक्ष केवल सिंह चावड़ा 
*🖕 यह देखे पूरी खबर 🖕*
*👍LIKE 💫 SHARE📹 & SUBSCRIBE 🎯*
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं। जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। घटना का विवरण दिनांक 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर अवैध हथियार बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस ने संदेही रॉकी उर्फ बबन पिता कन्हैयालाल सोनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी श्यामदास कॉलोनी, सेंधवा को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 02 अवैध देशी पिस्टल (हस्तनिर्मित) बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है। जप्ती एवं कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहाँ से लाए गए थे तथा इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के साथ उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश सावनेर, सहायक उप निरीक्षक संजय पाटीदार, आरक्षक श्यामगुण मिश्रा एवं आरक्षक रेवाराम अछाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संदेश: सेंधवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    1
    थाना सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सेंधवा शहर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद की हैं।
जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर तथा एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण
दिनांक 23 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर अवैध हथियार बेचने के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस ने संदेही रॉकी उर्फ बबन पिता कन्हैयालाल सोनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी श्यामदास कॉलोनी, सेंधवा को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 02 अवैध देशी पिस्टल (हस्तनिर्मित) बरामद हुईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹60,000 आंकी गई है।
जप्ती एवं कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहाँ से लाए गए थे तथा इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के साथ उप निरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश सावनेर, सहायक उप निरीक्षक संजय पाटीदार, आरक्षक श्यामगुण मिश्रा एवं आरक्षक रेवाराम अछाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संदेश:
सेंधवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Gandhwani, Dhar•
    12 hrs ago
  • नायरा पेट्रोल पंप पीथमपुर में लोगों को नहीं दिया जा रहा है पेट्रोल जिला कलेक्टर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का पहल करेंगे क्या? जिला कलेक्टर के निर्देशों के खुलेआम उड़ाई जा रही है धज्जिया तो दोषीयो खिलफ कठोरत्मक कार्यवाही होगी क्या? कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जारी किया वक्तव्य: 🔹जिले में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है 🔹नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें। 🔹पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। #Dhar CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
    1
    नायरा पेट्रोल पंप पीथमपुर में लोगों को नहीं दिया जा रहा है   पेट्रोल जिला कलेक्टर  पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का पहल करेंगे क्या? जिला कलेक्टर के निर्देशों के खुलेआम   उड़ाई जा रही है धज्जिया  तो दोषीयो खिलफ कठोरत्मक कार्यवाही होगी क्या? कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जारी किया वक्तव्य:
🔹जिले में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है
🔹नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।
आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें।
🔹पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
#Dhar
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.