logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश* *जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश* *विभिन्न कार्यों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश।* मऊ-श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पोषण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पैरामीटरवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। कई पैरामीटर में आंकड़े संदिग्ध पाए जाने पर उन्होंने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंकड़ों का गहन अध्ययन कर वास्तविक एवं सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। सैम बच्चों के चिन्हीकरण में वृद्धि करने तथा चिन्हित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सितंबर माह में बड़रांव, फतेहपुर मंडाव एवं मोहम्मदाबाद गोहना विकासखंड से एक भी बच्चे को एनआरसी में भर्ती न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौथी प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि में सुधार लाने के साथ ही नवीनतम एएनसी के अनुसार इष्टतम वजन प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रतिशत में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सीडीपीओ को आगामी दो-तीन माह में इसमें उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए। टीएचआर प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रतिशत में रानीपुर एवं फतेहपुर मंडाव की स्थिति की विशेष समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। 0 से 6 माह के बच्चों के वजन किए जाने की स्थिति की समीक्षा में सबसे कम मोहम्मदाबाद गोहाना 88.66 प्रतिशत उपलब्धि पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को खराब प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर पर चिन्हित सैम बच्चों के ई-कवच पर पंजीकरण के आंकड़ों में भी संदिग्धता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने फीडिंग व्यवस्था में सुधार तथा आवश्यकता पड़ने पर विभागीय स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। विगत माह चिन्हित सैम बच्चों के सुधार की शत-प्रतिशत उपलब्धि के आंकड़े पर भी उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा सभी चिन्हित सैम बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जा सके। टीएचआर वितरण की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को लाभार्थियों को शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत द्वितीय प्रसव में बालिका जन्म के आधार पर पंजीकरण की कम उपलब्धि पर भी उन्होंने सभी सीडीपीओ को पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। कम फार्म प्राप्त होने एवं अपलोडिंग में खराब प्रदर्शन वाले सीडीपीओ को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक सीडीपीओ को कम से कम 10 निरीक्षण करने, निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा बंद पाए जाने वाले केंद्रों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण का प्रभाव आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में दिखाई देना चाहिए। 9 सितंबर 2026 से प्रारंभ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने थीम आधारित गतिविधियों का साप्ताहिक शेड्यूल तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बेहतर कार्ययोजना तैयार कर अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा में छह ग्राम पंचायतों में अभी तक व्यवस्था पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पेंटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका के कार्यों को भी संबंधित खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि 129 केंद्रों के सापेक्ष 79 केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 18 केंद्र फिनिशिंग स्तर पर हैं। जिलाधिकारी ने फिनिशिंग के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भुगतान संबंधी गड़बड़ियों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सूची उपलब्ध कराने तथा सत्यापन के उपरांत भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों में फिनिशिंग स्तर के 26 कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पोषण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी, वास्तविक आंकड़ों की रिपोर्टिंग तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_Vinay Kumar Journalist
Vinay Kumar Journalist
Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
ea3da44c-ccd7-471a-a082-a6890fe7b9fb

*जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश* *जिला पोषण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पोषण कार्यक्रमों की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश* *विभिन्न कार्यों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश।* मऊ-श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पोषण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पैरामीटरवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन वाले संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। कई पैरामीटर में आंकड़े संदिग्ध पाए जाने पर उन्होंने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को आंकड़ों का गहन अध्ययन कर वास्तविक एवं सही रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा। सैम बच्चों के चिन्हीकरण में वृद्धि करने तथा चिन्हित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सितंबर माह में बड़रांव, फतेहपुर मंडाव एवं मोहम्मदाबाद गोहना विकासखंड से एक भी बच्चे को एनआरसी में भर्ती न कराए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौथी प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि में सुधार लाने के

010c64a6-575b-46cf-b809-775475023ed4

साथ ही नवीनतम एएनसी के अनुसार इष्टतम वजन प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रतिशत में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सीडीपीओ को आगामी दो-तीन माह में इसमें उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए। टीएचआर प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रतिशत में रानीपुर एवं फतेहपुर मंडाव की स्थिति की विशेष समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। 0 से 6 माह के बच्चों के वजन किए जाने की स्थिति की समीक्षा में सबसे कम मोहम्मदाबाद गोहाना 88.66 प्रतिशत उपलब्धि पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित सीडीपीओ को खराब प्रदर्शन करने वाली पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर पर चिन्हित सैम बच्चों के ई-कवच पर पंजीकरण के आंकड़ों में भी संदिग्धता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने फीडिंग व्यवस्था में सुधार तथा आवश्यकता पड़ने पर विभागीय स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए। विगत माह चिन्हित सैम बच्चों के सुधार की शत-प्रतिशत उपलब्धि के आंकड़े पर भी उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा सभी चिन्हित सैम बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक स्थिति का

418c3311-7307-429a-9672-86f9356fc2a0

सत्यापन किया जा सके। टीएचआर वितरण की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ को लाभार्थियों को शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत द्वितीय प्रसव में बालिका जन्म के आधार पर पंजीकरण की कम उपलब्धि पर भी उन्होंने सभी सीडीपीओ को पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। कम फार्म प्राप्त होने एवं अपलोडिंग में खराब प्रदर्शन वाले सीडीपीओ को चिन्हित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक सीडीपीओ को कम से कम 10 निरीक्षण करने, निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आवश्यक प्रशिक्षण देने तथा बंद पाए जाने वाले केंद्रों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण का प्रभाव आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में दिखाई देना चाहिए। 9 सितंबर 2026 से प्रारंभ राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने थीम आधारित गतिविधियों का साप्ताहिक शेड्यूल तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बेहतर कार्ययोजना तैयार कर अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था

44c84188-1806-478c-aca4-1ecf1c064378

की समीक्षा में छह ग्राम पंचायतों में अभी तक व्यवस्था पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित ग्राम पंचायतों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पेंटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका के कार्यों को भी संबंधित खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि 129 केंद्रों के सापेक्ष 79 केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 18 केंद्र फिनिशिंग स्तर पर हैं। जिलाधिकारी ने फिनिशिंग के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भुगतान संबंधी गड़बड़ियों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सूची उपलब्ध कराने तथा सत्यापन के उपरांत भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों में फिनिशिंग स्तर के 26 कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पोषण कार्यक्रमों की नियमित निगरानी, वास्तविक आंकड़ों की रिपोर्टिंग तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त सीडीपीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    1
    गरीब समाज पार्टी का तहसील पर प्रदर्शन, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी
बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
गरीब समाज पार्टी ने तहसील परिसर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से गरीब परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। बेरोजगारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों के पास आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए गरीब, मजदूर और बेरोजगार वर्ग के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में काफी देर तक नारेबाजी होती रही।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।* *जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।* नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    *कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज की शिकायत पर पूर्ण हुआ रास्ते का निर्माण।*
*जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण।*
*समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी।*
नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। 
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक  निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की।   
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश* जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    4
    *जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*बालिकाओं से संवाद कर शैक्षणिक स्तर की ली जानकारी, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में पठन-पाठन, आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब किए। अधिकांश बालिकाओं द्वारा प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन एवं स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध खाद्य सामग्री का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया तथा भोजन में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बालिकाओं के डॉरमेट्री का निरीक्षण किया। छात्रावास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बालिकाओं को रहने के लिए स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी कंप्यूटर क्रियाशील स्थिति में पाए गए तथा बालिकाएं कंप्यूटर पर कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं की आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक एवं उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विद्यालय परिसर में टॉयलेट ब्लॉक एवं अतिरिक्त डॉरमेट्री के निर्माण कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त डॉरमेट्री में बाथरूम एवं टॉयलेट का निर्माण अलग स्थान पर प्रस्तावित होने पर उन्होंने नक्शे का पुनः परीक्षण कर, यथासंभव डॉरमेट्री परिसर के अंदर ही बाथरूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित जर्जर भवन का भी जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रानीपुर श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    4
    जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मऊ। जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता के साथ करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स डीएम नगर पाली गांव सचिन सूरत में धूमधाम से मनाया गया मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार गणेश मूर्ति जी बैठाया गया साली भद्र होम्स पाली गांव दम नगर सचिन सूरत आज गणपति जी का स्थापना किया हम लोग चलता रहेगा बहुत धूमधाम से हम लोग को मनाया गणपति पूजा समारोह मेरे पूरी कमेटी के साथ आयोजन किया गया गणपति पूजा समारोह में मेरे भाई परिवार सब भाग लिए और उसे हिसाब से मनाई मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार आप लोगों के तहे दिल से धन्यवाद
    1
    गणेश पूजा समारोह आज साली भद्र होम्स डीएम नगर पाली गांव सचिन सूरत में धूमधाम से मनाया गया मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार
गणेश मूर्ति जी बैठाया गया साली भद्र होम्स पाली गांव दम नगर सचिन सूरत आज गणपति जी का स्थापना किया हम लोग चलता रहेगा बहुत धूमधाम से हम लोग को मनाया गणपति पूजा समारोह मेरे पूरी कमेटी के साथ आयोजन किया गया गणपति पूजा समारोह में मेरे भाई परिवार सब भाग लिए और उसे हिसाब से मनाई मैं विनोद राजभर मीडिया पत्रकार आप लोगों के तहे दिल से धन्यवाद
    user_Vinod rajbhar ji media patraka
    Vinod rajbhar ji media patraka
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी। मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    3
    हाफिजपुर ग्राम पंचायत का सचिवालय बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा अधिकारियों का लाभ
ग्राम पंचायत हाफिजपुर में बना पंचायत सचिवालय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय अक्सर बंद रहता है और मौके पर न तो पंचायत सचिव मिलते हैं और न ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी।
मौके की तस्वीरों में पंचायत सचिवालय के कमरे के दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिवालय का उद्देश्य गांव के लोगों को पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, लेकिन नियमित रूप से कार्यालय नहीं खुलने के कारण उन्हें संबंधित अधिकारियों से मिलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत सचिवालय के नियमित संचालन, अधिकारियों की उपस्थिति और निर्धारित समय पर कार्यालय खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर पंचायत सचिवालय को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
    user_Manish kumar
    Manish kumar
    Teacher मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    1
    ड्यूटी के दौरान गोली लगने से जान गंवाने वाली महिला सिपाही प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब। 
कौशांबी में ड्यूटी के दौरान राइफल से गोली लगने से जान गंवाने वाली गाजीपुर की 28 वर्षीय महिला सिपाही प्रियंका यादव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। दुल्लहपुर क्षेत्र के सिखड़ी गांव में तड़के करीब चार बजे प्रियंका का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। मां प्रमिला यादव और बहन प्रीति ने प्रियंका के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जबकि पिता रविंद्र यादव बेटी की अंतिम यात्रा में खुद को संभाल नहीं सके। गांव से निकली अंतिम यात्रा में सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। गाजीपुर के गंगा घाट पर प्रियंका का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता रविंद्र यादव ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। कौशांबी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शोक सलामी देकर अपनी साथी महिला सिपाही को अंतिम विदाई दी।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    2
    पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सुनीं जनशिकायतें, प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश
जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाए तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.