Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा! Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़ #AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा! Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़ #AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi
Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा! Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़ #AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi Agra News: 1 लाख के कर्ज ने ली जान: खेरागढ़ के सुनील ने लगाई फांसी, बाबा बाल योगी ने सरकार को घेरा! Tags: Agra News, Kheragarh News, खेरागढ़ आगरा, Sunil Suicide Kheragarh, सुनील आत्महत्या आगरा, LDB Bank Loan Case, एलडीबी बैंक लोन, Baba Bal Yogi Agra, बाबा बाल योगी, Farmer Loan Issues, किसान कर्ज आत्महत्या, Vijay Mallya vs Poor, Taj News Agra, आगरा न्यूज़ #AgraNews #JusticeForSunil #Kheragarh #FarmerSuicide #SystemFailure #BabaBalYogi
- अखिलेश यादव का एक कार्यक्रम था वहां पत्रकारों ने कुछ कड़वे सवाल अखिलेश यादव से पूछ लिया फिर अखिलेश यादव ने पत्रकारों को देखते ही अपने नेताओं से कहा इन्हें मारो इन्हें कूटो और अपने गुंडे नेता का आदेश गुंडा पार्टी के गुंडे ने कार्यकर्ताओं ने माना और कई पत्रकारों को मार मार कर अधमरा कर दिया यह गुंडा अखिलेश उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- *राजस्थान दिवस समारोह 2026: पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का गृह राज्य मंत्री एवं विधायक डीग-कुम्हेर द्वारा भव्य शुभारंभ* * *नया संवत्सर और राजस्थान स्थापना दिवस: प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित पांच दिवसीय आयोजन* * *गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विभागीय स्टॉल्स का किया सघन अवलोकन; पर्यटन, कृषि और कुश्ती को बढ़ावा देने के दिए विशेष निर्देश* * *लखपति दीदी योजना की सफलता: राजीविका की महिलाओं ने साझा की स्वावलंबन की गाथा; विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने सराहा महिलाओं का कौशल* * *जिले के 5 गौरव (वनस्पति, पर्यटन, खेल, उत्पाद, एवं हस्तशिल्प) को पटल पर लाकर उत्पादनकर्ताओं को किया जाएगा प्रोत्साहित* डीग, 15 मार्च 2026। राजस्थान दिवस उत्सव 2026 तथा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर रविवार, 15 मार्च 2026 को डीग स्थित नेहरू पार्क में पांच दिवसीय (15 मार्च से 19 मार्च तक) पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस गरिमामयी जिला-स्तरीय आयोजन का उद्घाटन राजस्थान सरकार के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं डीग-कुम्हेर क्षेत्र के विधायक, डॉ. शैलेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। *गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म का सारगर्भित संबोधन* उद्घाटन समारोह के उपरांत मीडिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजनलाल शर्मा जी की मंशानुरूप, पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि राजस्थान की स्थापना को नए संवत्सर के साथ जोड़कर एक उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में 19 मार्च से नया संवत्सर प्रारंभ हो रहा है और इस उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता अभियान से इन आयोजनों की शुरुआत हुई और आज डीग जिले के पंच गौरव को प्रदर्शित करने के लिए इस विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। श्री बेढ़म ने आगे स्पष्ट किया कि इस पंच गौरव प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारे जिले के कामकाज करने वाले लोगों—मजदूरों, दस्तकारों और उत्पादनकर्ताओं—को एक उपयुक्त पटल (प्लेटफॉर्म) प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को आमजन तक प्रदर्शित किया जाए और उन्हें विकसित होने का पूर्ण अवसर मिले। यह पांच दिवसीय आयोजन हमारे जिले की सांस्कृतिक, औद्योगिक और खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और आमजन से अपील की कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएं। *विभागीय स्टॉल्स का सघन निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश* उद्घाटन के पश्चात गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने पंच गौरव के तहत स्थापित पर्यटन, वन विभाग, उद्योग विभाग, खेल विभाग, कृषि विभाग एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डीग जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों, यथा—सेवल मंदिर, आदिबद्रीनाथ, केदारनाथ और वनविहारी मंदिर आदि का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक जिले की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकें। खेल विभाग के स्टॉल पर श्री बेढ़म ने जिले के गौरव कुश्ती के पहलवानों से संवाद किया। उन्होंने खेल में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए मौके पर ही पहलवानों को टी-शर्ट वितरित की। कृषि विभाग के स्टॉल पर सरसों में तेल की प्रतिशतता की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रगतिशील किसान हुक्म सिंह (सैंत) का विशेष रूप से उल्लेख किया, जो सरसों से 44% तक तेल निकाल रहे हैं। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे अनुकरणीय किसानों को विभिन्न सेमिनारों में आमंत्रित कर अन्य कृषकों को जागरूक किया जाए। चिकित्सा विभाग के स्टॉल पर उन्होंने सिलिकोसिस बीमारी से बचाव हेतु पहाड़ी, कामां और सीकरी में लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों की जानकारी ली। ओडीओपी के अंतर्गत मार्बल मूर्ति निर्माण स्टॉल पर उन्होंने कारीगरों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मूर्ति बनाते समय अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। वन विभाग के स्टॉल पर जिले की विशिष्ट वनस्पति प्रजाति अर्जुन के औषधीय और पर्यावरणीय महत्व को भी प्रदर्शित किया गया था। *लखपति दीदी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल* प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण राजीविका की महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल्स रहे। बदनगढ़, जनुथर, सीकरी, अंबेडकर चौक कामां और पीपलखेड़ा (पहाड़ी) से आई महिलाओं ने गृह राज्य मंत्री और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह से संवाद किया। महिलाओं ने अपने वित्तीय स्वावलंबन की यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने क्रमशः 1.5 लाख और 3 लाख रुपये का ऋण लेकर सफलतापूर्वक चुकाया है, और अब अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु 6 लाख रुपये के ऋण की योजना बना रही हैं। कई महिलाओं ने गर्व से बताया कि वे अब लखपति दीदी बन चुकी हैं। श्री बेढ़म ने ग्रामीण अधोसंरचना पर फीडबैक लेते हुए जनुथर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के विषय में भी महिलाओं से चर्चा की, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। *विधायक डॉ. शैलेश सिंह का अवलोकन एवं संवाद* समारोह में विधायक डीग-कुम्हेर, डॉ. शैलेश सिंह ने भी सभी स्टॉल्स का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से हस्तनिर्मित आभूषणों (ज्वैलरी), मार्बल उत्पादों और शहद के स्टॉल्स पर गहन जानकारी प्राप्त की। राजीविका की महिलाओं से उनके द्वारा निर्मित आभूषणों की बिक्री के संबंध में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि वे अपने उत्पाद अपनी दुकानों, अमृता हाट और राज सखी मेलों के माध्यम से सफलतापूर्वक बेच रही हैं। डॉ सिंह ने महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से निर्मित सेनेटरी पैड की भी जानकारी ली और उनके इस पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी हेतु विशेष अपील* इस प्रदर्शनी के माध्यम से जिले की मातृशक्ति एवं आमजन से यह विशेष अपील की जाती है कि राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा अत्यंत कुशलता से हाथ से कढ़ाई किए गए आकर्षक परिधान, पारंपरिक आभूषण एवं अन्य उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पाद नेहरू पार्क में बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। शहर व जिले की जो भी इच्छुक महिलाएं इन वस्त्रों एवं आभूषणों को खरीदना चाहती हैं, वे 19 मार्च तक नेहरू पार्क स्थित इन स्टॉल्स पर आकर इनकी खरीदारी कर सकती हैं। आपकी यह स्वदेशी खरीदारी इन परिश्रमी महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और लखपति दीदी अभियान को सुदृढ़ करने में एक बड़ा योगदान साबित होगी। *पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं उत्साहवर्धन* प्रदर्शनी के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म और विधायक डॉ. सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इसके पश्चात, युवाओं और आमजन का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों अतिथियों ने आयोजन स्थल पर बनाए गए विशेष सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस गरिमामयी जिला-स्तरीय आयोजन के दौरान जिला कलक्टर उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीग दिलखुश मीना सहित जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- बामन गांव बसे यदुवंशी जादौन के जा में सात घार बन जाएं। रविवार को गोवर्धन गिर्राज जी की पावन धरा गोवर्धन छोटी परिक्रमा स्थित यदुवंश जादौन धर्मशाला पर यदुवंशी जादौन समाज का दिव्य भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यदुवंश जादौन समाज के दूर-दूर से बडी संख्या में एवं 52 गांव की समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत यदुवंशी जादौन शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। सभी लोगों ने फूल अबीर गुलाल लगाकर एक साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम भाईचारे सामाजिक समरसता का समाज क्षेत्र में संदेश दिया। इस दौरान मंच पर दिव्य सांस्कृतिक व भजन कार्यक्रम राम रसिक कमई की भजन मंडली द्वारा किए गए। हम श्री कृष्ण के वंशज हैं। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान प्रतिभा शाली समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें मोनिका वसुंधरा, गांव खेरिया राजस्थान से दसवीं टॉपर,दिव्यांसी , शहजादपुर से,विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस,रूपनगर, जितेंद्र खेराल, सीए , कृष्ण मुरारी देवपुरा से सीए, दिनेश सिंह बरका से सी ए आदि बच्चों को उपलधि प्राप्त की है,सभी समाज ने ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन सतीश कुमार ने कहा कि प्रभु कृपा से समाज के द्वारा पावन धरा में पहली बार आयोजन हुआ उस सब के हम आभारी हैं,प्रीतम सिंह प्रधान ने कहा कि समाज के जिस भी बच्चे का आइएएस, आइपीएस ,एम बी बी एस में चयन होगा उसे सम्मानित किया जाएगा। उदय सिंह करहला, श्याम प्रताप सिंह, विशंभरा प्रीतम सिंह प्रधान संकेत , महावीर मास्टर,अजय सिंह यदुवंशी नरी, सतीश चन्द्र छाता, करनपाल सिंह चैयरमैन पाली, राधे लाल यदुवंशी अलवाई, बीरी सिंह बरका,रामबाबू उमराया, गंगा श्याम मास्टर नरी, अमीचंद विशंभरा, नारायण सिंह आजनौख, भीमा रहेड़ा, पूरन छाता , महावीर प्रधान शहजादपुर, अमर सिंह बुखरारी, देशराज मास्टर बुखरारी, लोक पाल कोन्हाई,राजवीर डा, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, विष्णु, नरदेव, तरुण, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।4
- Post by RPR NEWS TV1
- रूपवास राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निदेशानुसार एवं ऋषि गुप्ता अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) रूपवास की अध्यक्षता में आमजन को सस्ता शीघ्र व सुलभ न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें पुरूषोत्तम सिनसिनवार अधिवक्ता एवं अमित शर्मा तहसीलदार रूपवास को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। ऋषि गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच सं. 01 (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) रूपवास ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणो के निस्तारण हेतु ताल्लुका रूपवास पर 01 बैंच का गठन किया गया। बैंच सं. 01 में रूपवास व उच्चैन पर स्थित विभिन्न न्यायालयों के लंबित प्रकरण व राजस्व विभाग के प्रकरणों व बैंक ऋण संबंधी एवं बिजली संबंधी प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को रखा गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु ताल्लुका रूपवास एवं उच्चैन के विभिन्न न्यायालयों में लंबित 288 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। जिनमें से राजीनामा योग्य फौजदारी 127 प्रकरण, एनआईएक्ट प्रकरण 07 अन्य सिविल 01 तथा भरण पोषण संबंधी 25 प्रकरण इस प्रकार कुल 160 लंबित प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाकर कुल अडतीस लाख अठानवें हजार छह सौ अस्सी रुपये राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसी प्रकार बैंक ऋण संबंधी एवं बिजली संबंधी प्रि-लिटिगेशन के 190 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से किया जाकर कुल एक करोड चवालीस लाख एकतालीस हजार तीन सौ तिरहत्तर रूपये का अवार्ड पारित किया गया। इस मौके पर अधिवक्तागण, बैंक एवं बिजली विभाग तथा न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में पक्षकारान् मौजूद रहे।1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4