नालन्दा में घट रहा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित: नालंदा के सभी 20 अंचलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में.... @ख़बरें Tv: बिहार शरीफ (नालंदा): ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 20 अंचलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। *उदेरास्थान बराज की स्थिति (प्रातः 10:00 बजे तक)* बराज के कुल 30 फाटकों में से केवल 02 फाटक खुले हैं तथा शेष 28 फाटक बंद हैं। कुल जलस्राव 4,742 क्यूसेक है, जो कि बराज की कुल डिजाइन क्षमता (1,59,000 क्यूसेक) की तुलना में अत्यंत कम और पूरी तरह नियंत्रित है। जलस्तर में लगातार घटने की प्रवृत्ति (Falling trend) बनी हुई है। *अंचलों एवं प्रमुख नदियों की स्थिति* बिहारशरीफ, हरनौत एवं रहुई में पंचाने नदी; नूरसराय में शाशी एवं अधियारी नदी; हिलसा एवं करायपरसुराय में लोकाईन नदी; एकंगरसराय, परवलपुर, चण्डी एवं थरथरी में मुहाने नदी; तथा गिरियक व कतरीसराय में सकरी नदी का जलस्तर कम हो चुका है और स्थिति सामान्य है। नगरनौसा अंचल अंतर्गत नोनाई नदी में पानी का कोई प्रवाह दर्ज नहीं किया गया है। राजगीर, सिलाव, वेन एवं इसलामपुर में भी नदियों का जलस्तर पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। अस्थावाँ अंचल में जीराईन एवं सोईवा नदी के तटबंध की मरम्मती का कार्य 100% पूर्ण हो चुका है तथा तटबंध को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य प्रगति पर है। बिन्द अंचल में भी तटबंध मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। *जनहित में आवश्यक अपील एवं दिशा-निर्देश* आम जनता से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत अथवा अतिरंजित खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। किसी भी सूचना की पुष्टि एवं नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एवं सरकारी बुलेटिन से जुड़े रहें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, समस्या या सूचना के सत्यापन हेतु जिला प्रशासन के 24x7 संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें: *दूरभाष:* 06112-233168 *मोबाइल:* 8789858336
नालन्दा में घट रहा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित: नालंदा के सभी 20 अंचलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में.... @ख़बरें Tv: बिहार शरीफ (नालंदा): ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 20 अंचलों में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। *उदेरास्थान बराज की स्थिति (प्रातः 10:00 बजे तक)* बराज के कुल 30 फाटकों में से केवल 02 फाटक खुले हैं तथा शेष 28 फाटक बंद हैं। कुल जलस्राव 4,742 क्यूसेक है, जो कि बराज की कुल डिजाइन क्षमता (1,59,000 क्यूसेक) की तुलना में अत्यंत कम और पूरी तरह नियंत्रित है। जलस्तर में लगातार घटने की प्रवृत्ति (Falling trend) बनी हुई है। *अंचलों एवं प्रमुख नदियों की स्थिति* बिहारशरीफ, हरनौत एवं रहुई में पंचाने नदी; नूरसराय में शाशी एवं अधियारी नदी; हिलसा एवं करायपरसुराय में लोकाईन नदी; एकंगरसराय, परवलपुर, चण्डी एवं थरथरी में मुहाने नदी; तथा गिरियक व कतरीसराय में सकरी नदी का जलस्तर कम हो
चुका है और स्थिति सामान्य है। नगरनौसा अंचल अंतर्गत नोनाई नदी में पानी का कोई प्रवाह दर्ज नहीं किया गया है। राजगीर, सिलाव, वेन एवं इसलामपुर में भी नदियों का जलस्तर पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। अस्थावाँ अंचल में जीराईन एवं सोईवा नदी के तटबंध की मरम्मती का कार्य 100% पूर्ण हो चुका है तथा तटबंध को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य प्रगति पर है। बिन्द अंचल में भी तटबंध मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। *जनहित में आवश्यक अपील एवं दिशा-निर्देश* आम जनता से अपील है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक, असत्य, मनगढ़ंत अथवा अतिरंजित खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। किसी भी सूचना की पुष्टि एवं नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज एवं सरकारी बुलेटिन से जुड़े रहें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति, समस्या या सूचना के सत्यापन हेतु जिला प्रशासन के 24x7 संचालित आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें: *दूरभाष:* 06112-233168 *मोबाइल:* 8789858336
- 🚨 शिक्षकों के Transfer-Posting पर CM Samrat का बड़ा ऐलान! बिहार में शिक्षकों के Transfer-Posting को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। शिक्षकों के लिए क्या है नया फैसला? 📌 जानिए CM Samrat ने क्या कहा—VIDEO में पूरी खबर। 🔥 बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले चाहिए? Bihar Sharif Times को अभी FOLLOW करें! 📲 खबर काम की लगे तो SHARE करना न भूलें। #samratchoudhary #bihar #biharnews #teachertransfer #teacherposting #educationnews #biharteachers #biharupdate #breakingnews #newsreels1
- स्कूल की जमीन या निजी संपत्ति? नेपुरा वेरौटी में बढ़ा विवाद, दलित परिवार ने लगाई प्रशासन से गुहार बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के नेपुरा वेरौटी गांव में स्कूल की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। एक दलित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर निजी जमीन पर स्कूल निर्माण के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने बिहारशरीफ एसडीओ एवं सीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, निजी जमीन की सुरक्षा और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन के आदेश के बाद फिलहाल विवादित स्थल पर निर्माण कार्य स्थगित बताया जा रहा है। परिवार ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विवाद को राजनीतिक रंग दिए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-714🚩🌅⛲🪷❤👋1
- नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन 🎙️ नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन बिहार शरीफ के गढ़पर स्थित नालंदा जिला यादव छात्रावास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नालंदा जिला यादव छात्रावास के अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद राजू यादव तथा आए हुए सम्मानितअतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पूर्व भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाटक की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। वहीं, नन्हे-नन्हे बाल कलाकारों द्वारा गोपी-किशन गायन की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं यादव छात्रावास के समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजू यादव, उपाध्यक्ष मनोज मुरखिया, उपेन्द्र मुरखिया एवं अधिवक्ता रणविजय यादव (H.C.), सचिव एवं नगर निगम पार्षद संजय यादव तथा समाजसेवी सह युवा नेता सिकंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार यादव, मुखिया सुनील यादव, गोलू यादव, कुम्हरार बस के प्रोपराइटर मनोज यादव, शंभू यादव, कांग्रेस नेता रणधीर कुमार मंटू सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रेम, मित्रता, भाईचारे और संस्कार का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- नालंदा जिला यादव छात्रावास में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन1
- Nalanda: झाड़ियों में छिपाकर रखी 205 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए धंधेबाज। #Nalanda #Kalyanbigha #LiquorSeized #SharabBaramad #BiharNews #NalandaNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #ForeignLiquor1
- नालंदा पुलिस द्वारा अवैध विदेशी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई । पुलिस अधीक्षक महोदय नालंदा के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 04.09.26 रात्री में समय करीब 11:45 बजे मद्य निषेध कोषांग पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वेना थाना द्वारा वेना रेलवे स्टेशन यार्ड से लगभग 100 मीटर पूर्व छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान संदिग्ध अवस्था में 02 मिनी ट्रक एवं एक XUV कार को पकड़ा गया। पुलिस वाहन को देखते ही चालक एवं वाहन में सवार अन्य व्यक्ति वाहनों में चाबी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। वाहनों की तलाशी के क्रम में जुट के बोरों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में कुल 3077 लीटर 250 मिलीलीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में वेना थाना कांड संख्या:-449/26 दर्ज कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बरामदगीः- रॉयल स्टॉक 375 ML-12 कार्टून, कुल 288 बोतल । रॉयल स्टॉक 750 ML 30 कार्टून, कुल 360 बोतल । 98 इम्पीरियल ब्लू 750 ML कार्टून, कुल 1176 बोतल । किंगफिशर बीयर 500 ML 120 कार्टून, कुल 2880 बोतल । बडवाइजर बीयर 500 ML 30 कार्टून, कुल 720 बोतल । इम्पीरियल ब्लू - 2 कार्टून, कुल 23 बोतल । कुल 3077 लीटर 250 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। 02 मिनी ट्रक एक xuv कार छापेमारी दल :- पु०अ०नि सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पु०अ०नि सह अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार स०अ०नि मनोज यादव स०अ०नि राकेश रंजन सि० कांचन मिश्र सि० विनोद पासवान सि० अमित कुमार सि० देवराज साह BHG बुटू कुमार1
- स्कूल की जमीन को लेकर विवाद गहराया, दलित परिवार ने दबंगों पर धमकी देने का लगाया आरोप बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के नेपुरा वेरौटी गांव में स्कूल की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। एक दलित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर निजी जमीन पर स्कूल निर्माण के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने बिहारशरीफ एसडीओ एवं सीओ को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच, निजी जमीन की सुरक्षा और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन के आदेश के बाद फिलहाल विवादित स्थल पर निर्माण कार्य स्थगित बताया जा रहा है। परिवार ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विवाद को राजनीतिक रंग दिए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-713🚩🌅⛲🪷❤👋1