logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षकों की पहल से हुआ अन्नदान कार्यक्रम, पहुंचाई गई जरूरतमंदों को मदद कानपुर देहात ,मंगलपुर क्षेत्र के नधौंवाँ गाँव में शिक्षक रविन्द्र राठौर और बलवन्त पाल के नेतृत्व में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मुहिम का उद्देश्य गाँव के दयालु एवं दानवीर लोगों से अन्न एकत्रित कर उसे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाना है, ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा सोने को मजबूर न हो। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मानवता की मिसाल पेश की। शिक्षकों ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जब किसी जरूरतमंद के घर का बुझता चूल्हा फिर से जल उठे। अन्नदान के इस कार्य ने कई गरीब परिवारों की आँखों में उम्मीद की नई रोशनी जगा दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्यनारायण, नीतू मिश्रा, सुषमा पाल, सपना सहित कई लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

1 hr ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
aed879af-4f11-454e-9ee5-00d4c97774c1

शिक्षकों की पहल से हुआ अन्नदान कार्यक्रम, पहुंचाई गई जरूरतमंदों को मदद कानपुर देहात ,मंगलपुर क्षेत्र के नधौंवाँ गाँव में शिक्षक रविन्द्र राठौर और बलवन्त पाल के नेतृत्व में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस मुहिम का उद्देश्य गाँव के दयालु एवं दानवीर लोगों से अन्न एकत्रित कर उसे जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाना है, ताकि कोई भी गरीब परिवार भूखा सोने को मजबूर न हो। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मानवता की मिसाल पेश की। शिक्षकों ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा वही है, जब किसी जरूरतमंद के घर का बुझता चूल्हा फिर से जल उठे। अन्नदान के इस कार्य ने कई गरीब परिवारों की आँखों में उम्मीद की नई रोशनी जगा दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्यनारायण, नीतू मिश्रा, सुषमा पाल, सपना सहित कई लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया
    1
    डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।
पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की।
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है।
पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी बाईट - अजरा ( महिला ) बाईट - ताबसुम ( महिला )
    3
    पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार के खिलाफ वायरल वीडियो निकला षड्यंत्र! महिला ने खुद सामने आकर बताया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
Kanpur dehat पुखरायां के डॉक्टर जयनीत कटियार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामलाछवि धूमिल और आर्थिक लाभ पाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र - आरोप महिला का बयान गुमराह पूर्वक वायरल करने का आरोप
महिला ने कहा- उनके बयान को भ्रमित कर पेश किया गया रिपोर्ट और बातचीत को गलत तरीके से दिखाकर डॉक्टर की छवि खराब की गई महिला ने कहा- बच्चे न होने को लेकर इलाज चल रहा था,कई सालों से नही बच्चे इमोशनल होने पर बहकावे में कह दिया - महिला 
वसूली और दबाव बनाने की नीयत से अफवाह फैलाने का आरोप डॉक्टर जयनीत कटियार पेशे डॉक्टर हैं,उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने की बात कही गई महिला ने वायरल वीडियो आगे शेयर न करने की अपील की कहा- गलत तरीके से वीडियो फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
बाईट - अजरा ( महिला )
बाईट - ताबसुम ( महिला )
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पानी पाइपलाइन लीकेज से जलभराव राजपुर में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद, लोग परेशान कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर में पिछले लगभग 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 1 पटेल नगर में यह लीकेज गंभीर समस्या बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, कल्लू, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 दिन पहले ही नगर पंचायत कर्मचारियों को इस लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ घरों में पानी का दबाव भी कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि कर्मचारी सूचना देने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं। इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पंचायत कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
    1
    पानी पाइपलाइन लीकेज से जलभराव
राजपुर में हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद, लोग परेशान
कानपुर देहात। राजपुर नगर पंचायत के पटेल नगर में पिछले लगभग 25 दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क किनारे जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दमनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 1 पटेल नगर में यह लीकेज गंभीर समस्या बन गया है। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, कल्लू, सुरेश और राजेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।
निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगभग 25 दिन पहले ही नगर पंचायत कर्मचारियों को इस लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कुछ घरों में पानी का दबाव भी कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप है कि कर्मचारी सूचना देने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं।
इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी (ईओ) नीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पंचायत कर्मचारियों को भेजकर लीकेज पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जाएगा।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के भोगनीपुर में ऑटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। ये आरोपी हरियाणा से आकर बच्चों का बहाना बनाकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं; पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।
    2
    कानपुर देहात के भोगनीपुर में ऑटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। ये आरोपी हरियाणा से आकर बच्चों का बहाना बनाकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं; पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • औरैया,सोलर प्लांट लगाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र औरैया। शहर के क्षेत्र आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने प्लांट के कर्मचारियों से कार्य को रोके जाने की बात कही लेकिन कर्मचारियों द्वारा कार्य को नहीं रोका गया। मामले की सूचना पाकर देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा सहित महिला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। खरका गांव निवासी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौजा आनेपुर में जमीन पड़ती है जहां पर प्लांट के कर्मचारी उसके खेतों के बीच में खंभे लगा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग उन्हें धमका रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। मामले का निस्तारण करा दिया है। कंपनी के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खंभों को मेड पर ही लगाएं जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पडे़।
    1
    औरैया,सोलर प्लांट लगाए जाने पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र
औरैया।  शहर के क्षेत्र आनेपुर मौजा में आरएबीसी सॉल्यूशन एबीटी लिमिटेड का सोलर प्लांट पीएम कुसुम योजना के तहत लगाया जा रहा है। वहां पर कुछ किसानों ने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि प्लांट के कर्मचारी उनके खेतों के ऊपर से लाइन निकाल रहे हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी के चलते वहां के किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को करीब आधा दर्जन किसानों ने प्लांट के कर्मचारियों से कार्य को रोके जाने की बात कही लेकिन कर्मचारियों द्वारा कार्य को नहीं रोका गया। मामले की सूचना पाकर देवकली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर सीओ सिटी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा सहित महिला पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। खरका गांव निवासी गुलाब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मौजा आनेपुर में जमीन पड़ती है जहां पर प्लांट के कर्मचारी उसके खेतों के बीच में खंभे लगा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो वह लोग उन्हें धमका रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे थे। मामले का निस्तारण करा दिया है। कंपनी के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खंभों को मेड पर ही लगाएं जिससे कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पडे़।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    1
    मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता, गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम मामले में ₹25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
    1
    11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन का प्रदर्शन, संदलपुर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन; बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं उठाईं
संदलपुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को करीब 1बजे किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के सामने रखीं।
बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने संदलपुर खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला को जिलाधिकारी कपिल सिंह के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ कटियार की अध्यक्षता में दिया गया।
ज्ञापन में जनपद की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ की साफ-सफाई कर उन्हें समतल कराने, फिरोजापुर गांव में पानी निकासी के लिए नाला खुदाई कराने, जल जीवन मिशन के तहत गांवों में अधूरी पड़ी पाइपलाइन का कार्य पूरा कराने तथा सभी गांवों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।
इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.