〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *17 सितम्बर 2026 , बृहस्पतिवार* 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *17 सितम्बर 2026 , बृहस्पतिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का समय अनुकूल है ।व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमीं नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा। *ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें* धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

- नगर निगम में देर रात गाड़ियों के आने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अजमेर नगर निगम में देर रात गाड़ियों के आने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अजमेर। नगर निगम में देर रात कुछ गाड़ियों के आने की सूचना के बाद बुधवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ गाड़ियों में सवार लोग नगर निगम परिसर में आए और फाइलें लेकर जाने की आशंका है।कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के सुरक्षा गार्ड से भी इस संबंध में पूछताछ की और देर रात परिसर में आने-जाने वाली गाड़ियों की जानकारी मांगी। साथ ही नगर निगम एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक कराने की मांग की गई, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि रात के समय नगर निगम परिसर में कौन-कौन आया और क्या गतिविधियां हुईं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजमेर में मेयर पद के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं, ऐसे में नगर निगम की फाइलों और दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फिलहाल गाड़ियों के जरिए फाइलें ले जाने की बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज और नगर निगम स्तर पर होने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें AJMER कांग्रेस में महापौर पद के लिए किरण गढ़वाल पर जताया भरोसा Dainik News AJMER1
- राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में रक्तदान को लेकर शपथ ग्रहण *सुमेर पारीक* *पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने लिया संकल्प, डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया प्रेरणादायी संदेश* किशनगढ़। राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में आज पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को लेकर जागरूकता एवं प्रेरणा का संदेश दिया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने तथा जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंगकर्मियों ने रक्तदान को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ग्रहण की। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान दिया जा सकता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का आह्वान किया गया। डॉ. मानसिंह शेखावत ने रक्तदान कर दिया संदेश शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान डॉ. मानसिंह शेखावत ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरणा दी। पीएमओ परसाराम चौधरी ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए लोगों से आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की। उनके इस कदम से उपस्थित चिकित्सा एवं नर्सिंगकर्मियों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित होने का संदेश मिला। पीएमओ परसा राम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना हे1
- कालेसरा सहकारी समिति के नए भवन का लोकार्पण, सीसीबी चेयरमैन और कालेसरा गांव में 5 लाख की लागत से बने नए सहकारी भवन का लोकार्पण CCB चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी और विधायक प्रतिनिधि कैलाश लांबा ने किया। भवन सांसद भागीरथ चौधरी के सांसद कोष से बना है। इस मौके पर मदनगोपाल चौधरी ने कहा- सहकारिता का उद्देश्य अंतिम किसान को मजबूत बनाना है। कैलाश लांबा ने कहा- अब किसानों को खाद, बीज, ऋण व योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। समारोह में BDO साजिया तबस्सुम, प्रशासक सुरज्ञान जाट, हरचंद कांगवा, चेनाराम जाट, नेमीचंद परोदा, गणेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।3
- सुरसुरा तेजाजी धाम में महिला के गले से तीन मांदलियां तोड़ी रूपनगढ़। सुरसुरा स्थित वीर तेजाजी महाराज धाम में दर्शन करने आई एक महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन मांदलियां तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। बिजारणिया का बास, भैसलाना निवासी रामचन्द्र जाट ने रूपनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार रामचन्द्र जाट 13 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच अपनी माताजी लाली देवी सहित परिवार के साथ तेजाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के दौरान भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी माताजी के गले पर झपटा मारकर तीन मांदलियां तोड़ लीं। घटना का पता चलने पर उन्होंने तत्काल धाम में मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दस्तावेज के अनुसार प्रकरण में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश हेड कांस्टेबल प्रेमसुख के जिम्मे की गई है।1
- Post by Rajendra1
- रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें AJMER भाजपा ने महापौर पद के लिए अनामिका शर्मा का भरा नामांकनDainik News AJMER1