रीवा में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रीवा में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। चारों ओर हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहे हैं और भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर महामृत्युंजय किला मंदिर में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर परिषद की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रीवा शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है।

- पवन महाशिवरात्रि को लेकर जिले के समस्त शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है शिव भक्तों द्वारा मध्य रात से ही मंदिरों की सजावट तथा देव स्थान पर मेले का आयोजन की तैयारी भी की गई है महाशिवरात्रि के दिन वैदिक परंपराओं के आधार पर भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की शादी की गई थी जब से लगातार भगवान भोलेनाथ की बारात महाशिवरात्रि के दिन निकाल कर दो मंदिरों के बीच बंधन का सूत्र बांधा जाता है जहां भक्तगण मानते हैं कि भगवान भोलेनाथ और पार्वती जी की शादी विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई रीवा जिले में करीब 50 साल से लगातार भगवान भोलेनाथ की बारात ऐतिहासिक रूप से निकाली जाती है इस वर्ष प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बैजू धर्मशाला पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हुए बारात प्रस्थान किया और उन्होंने कहा कि श्रद्धा और सुमन विश्वास और आस्था के साथ भारत देश और देशवासी देवी देवताओं पर विश्वास रखते हैं और उन्हीं की कृपा से आम जनमानस और देश का विकास होता है भोलेनाथ की बारात शहर की विभिन्न मार्गो से होते हुए पचमाता पहुंचकर भंडारी का आयोजन किया गया है1
- मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कौआढान गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला के साथ अमानवीय मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वायरल हुए वीडियो में एक महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट करते देखा गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी विपुल मिश्रा (24) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 फरवरी को वह अपने घर के पास बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान गांव के राकेश गौतम, रमानिवास गौतम और मनोज गौतम वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद करने लगे। विपुल का आरोप है कि उसने काम बंद करने की बात कही, फिर भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां गीता मिश्रा और बहन प्रतीक्षा मिश्रा बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान प्रमिला गौतम और विमला गौतम ने दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की। घटना में विपुल को होंठ, आंख और पैर में चोटें आईं, जबकि उसकी मां और बहन भी घायल हुईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।3
- 💥खुले आम शराब की अवैध तस्करी लौर में अवैध शराब पकड़ी,तस्कर फरार💥 मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब से भरी एक कार पकड़ी है। बताया जा रहा है कि सगरा निवासी भूपेंद्र सिंह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जब्त शराब का संबंध चाकघाट समूह से हो सकता है। हाल ही में नईगढ़ी क्षेत्र में भी इसी तरह की खेप पकड़ी गई थी। अब सवाल उठ रहा है कि चालक खुद भागा या उसे भागने दिया गया? फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- विश्व समाज कल्याण समिति विश्वा राज्य किसान महासंघ रायपुर कर्चुलियान की नेतृत्व में किसानों से अनाज खरीद जाएगा और किसानों से अनाज उनके क्षेत्र में कैंप लगाकर खरीदा जाएगा उचित मूल्य पर और साथ ही आमदनी बढ़ाने के लिए जड़ी बूटी आज की खेती करने का प्रस्ताव है जिसमें अश्वगंधा शतावर जाता मासी और अफीम की खेती करने की प्रस्ताव जिससे शासन से अनुमति लेकर किसानों को अफीम की खेती कराई जाएगी और उससे अधिक ज्यादा ज्यादा लाभ प्राप्त होगा इसके लिए समाज किसान भाइयों से अनुरोध इसमें किसान महासंघ से जुड़े और इसमें पूर्ण तन मन धन से सहयोग प्रदान करें राधे-राधे अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 998182 6693 विश्व राज मिशन1
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- Post by Bablu Namdev1
- ब्रेकिंग न्यूज़ —मंदिर से लौट रहे पुजारी की हत्या महाशिवरात्रि के पावन दिन जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। कुसमी क्षेत्र में एक मंदिर पुजारी की हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। महाशिवरात्रि पर जहां लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन थे, वहीं सीधी जिले में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह मंदिर जा रहे पुजारी की रास्ते में हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।1
- गैवीनाथ मंदिर से लेकर पार्वती मंदिर तक श्रद्धालुओं की लगीं क़तार हर हर बम बम के जयकारों से गूंज रहा शिवालय1