logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, गुंडी-कैन लेकर कलेक्टर दरबार पहुंचे सिल्लोर के लोग* कुरई - गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन कुरई ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्राम पंचायत सिल्लोर के ग्रामीण मंगलवार को सिवनी पहुंचकर कलेक्टर के दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुंडी और पानी के खाली कैन हाथ में लेकर प्रशासन को अपनी परेशानी बताई और जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर पानी के स्रोत सूख चुके हैं, वहीं कुछ स्थानों पर पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा कई स्थानों पर टंकी निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण गांव में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सिल्लोर सहित पूरे कुरई ब्लॉक में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए और टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि “पानी हमारी मूलभूत जरूरत है, इसके लिए भी अगर हमें दर-दर भटकना पड़े तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा।

1 day ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
1 day ago
2bfcd9e6-732b-40ca-8788-fa9729515b12

*पानी की बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, गुंडी-कैन लेकर कलेक्टर दरबार पहुंचे सिल्लोर के लोग* कुरई - गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन कुरई ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इसी समस्या से परेशान होकर ग्राम पंचायत सिल्लोर के ग्रामीण मंगलवार को सिवनी पहुंचकर कलेक्टर के दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने गुंडी और पानी के खाली कैन हाथ में लेकर प्रशासन को अपनी परेशानी बताई और जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या

ed8918b7-6683-4800-ac50-221cbce4f1fb

बनी हुई है। कई जगहों पर पानी के स्रोत सूख चुके हैं, वहीं कुछ स्थानों पर पानी की टंकियों का निर्माण अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा कई स्थानों पर टंकी निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके कारण गांव में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है और हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कोई

c13b970d-e77a-4ab0-833c-a3b072b9d3c8

ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सिल्लोर सहित पूरे कुरई ब्लॉक में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए और टैंकरों के माध्यम से भी पानी उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि “पानी हमारी मूलभूत जरूरत है, इसके लिए भी अगर हमें दर-दर भटकना पड़े तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।” ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गोमांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस — इलाके में दिनभर तनाव हिंदू संगठनों ने एसडीओपी बरघाट को सोफा ज्ञापन त्वरित कार्यवाही की मांग
    1
    गोमांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस — इलाके में दिनभर तनाव
हिंदू संगठनों ने एसडीओपी बरघाट को सोफा ज्ञापन त्वरित कार्यवाही की मांग
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *बादलपार में गौकशी को लेकर तीन आरोपी की रफ्तार एवं बाकी आरोपी फरार* शक्ल हिंदू समाज में आक्रोश पुलिस चौकी पहुंचकर नारेबाजी बादल पार की एक बिरयानी संचालक के मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में गौ मांस एवं एवं काटने पीटने की वजह सहित गिरफ्तार शक्ल हिंदू समाज में आक्रोश जताई
    1
    *बादलपार में गौकशी को लेकर तीन आरोपी की रफ्तार एवं बाकी आरोपी फरार* 
शक्ल हिंदू समाज में आक्रोश पुलिस चौकी पहुंचकर नारेबाजी 
बादल पार की एक बिरयानी संचालक के मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में गौ मांस एवं एवं काटने पीटने की वजह सहित गिरफ्तार शक्ल हिंदू समाज में आक्रोश जताई
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by BRMG SEONI
    1
    Post by BRMG SEONI
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बकाया बिजली बिल वालों पर गिरेगी गाज! कनेक्शन काटने के निर्देश जारी
    1
    बकाया बिजली बिल वालों पर गिरेगी गाज! कनेक्शन काटने के निर्देश जारी
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी में पलाश के पेड़ पर गांव के ही एक 65 वर्षीय वृद्ध की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना सावरी से सोनेगांव सड़क मार्ग पर महाजन के खेत की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 65 वर्षीय रामचंद्र पिता मडगु नगरे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
    1
    कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी में पलाश के पेड़ पर गांव के ही एक 65 वर्षीय वृद्ध की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। घटना सावरी से सोनेगांव सड़क मार्ग पर महाजन के खेत की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 65 वर्षीय रामचंद्र पिता मडगु नगरे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वारासिवनी। एक महिला द्वारा वारासिवनी बस स्टैंड में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को बस से उतार कर उस के जेवरात लेकर फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी अनुसार ग्राम बिटोडी निवासी 75 वर्षीय महिला हीरा बाई पति ज्ञानीराम माहुरकर बालाघाट से इलाज करवा कर बस से वापस गांव लौट रही थी। बस में उसके बगल की सीट पर एक अन्य महिला भी बैठी हुई थी। जब बस वारासिवनी बस स्टैंड में रुकी, तो बगल में बैठी हुई महिला ने वृद्ध महिला को उतार कर अपने साथ पुलिस कालोनी की गली में ले गई और उसकी दवाई की पर्ची लेकर लगभग एक लाख रुपए की दवाई होगी, कहकर उसके गले का मंगल सूत्र, कान के जेवरात उतार लिए और थैले में रख उसे वापस बस में बैठाल कर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से महिला की तलाश में जुट गई है।
    1
    वारासिवनी। एक महिला द्वारा वारासिवनी बस स्टैंड में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को बस से उतार कर उस के जेवरात लेकर फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरो की मदद से आरोपी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी अनुसार ग्राम बिटोडी निवासी 75 वर्षीय महिला हीरा बाई पति ज्ञानीराम माहुरकर बालाघाट से इलाज करवा कर बस से वापस गांव लौट रही थी। बस में उसके बगल की सीट पर एक अन्य महिला भी बैठी हुई थी। जब बस वारासिवनी बस स्टैंड में रुकी, तो बगल में बैठी हुई महिला ने वृद्ध महिला को उतार कर अपने साथ पुलिस कालोनी की गली में ले गई और उसकी दवाई की पर्ची लेकर लगभग एक लाख रुपए की दवाई होगी, कहकर उसके गले का मंगल सूत्र, कान के जेवरात उतार लिए और थैले में रख उसे वापस बस में बैठाल कर फरार हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से महिला की तलाश में जुट गई है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    23 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • जेल की सलाखों के बीच गूंजा हौसला, महिला बंदियों को मिली नई जिंदगी की प्रेरणा
    1
    जेल की सलाखों के बीच गूंजा हौसला,
महिला बंदियों को मिली नई जिंदगी की प्रेरणा
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.