महेंद्रगढ़ में शांतिपूर्ण बोर्ड परीक्षाओं के लिए पुलिस का पहरा, डीसी-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए आज उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के सख्त निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्र के आसपास किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के खड़े होने या भीड़ जमा करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त, पुलिस की राइडर्स टीम परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में निरंतर गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल के प्रयास को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल आवश्यक सामग्री के साथ ही केंद्र पर आएं और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दें। साथ ही, प्रशासन ने आमजन से भी आह्वान किया है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित कर परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से सफल बनाने में सहयोग करें।

- महेंद्रगढ़ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: एसपी पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर जिलेभर में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग। जिले में कानून व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने और आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ जिला पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक व्यापक सीलिंग प्लान अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत चलाए गए इस औचक अभियान के तहत जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल को मुस्तैद किया गया। पुलिस टीमों द्वारा जिले की सीमाओं से सटे सभी बॉर्डर नाकों के साथ-साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष नाकेबंदी की गई। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की गहनता से चेकिंग की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीमों ने वाहनों के कागजात, डिक्की और केबिन आदि की बारीकी से जांच की, ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें।1
- त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर और आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन निवासी गांव बीरण, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई। जिससे रिमांड के दौरान सख्त से पूछताछ की गई।1
- सीहमा खण्ड के गांव अटाली में एक शादी समारोह के दौरान इस बच्ची ने किया जबरदस्त डांस इसको नहीं पता था की बनाई जा रही है वीडियो अपनी मस्ती में ही डांस करती हुई छोटी सी बच्ची प्रिया शर्मा संवाददाता सतीश कुमार1
- 25 February 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News #25_February_2026_Haryana_news #Today_25_February_2026_Haryana_news 25 February 2026 Haryana samachar ...more1
- मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान नीमराना में एडीजे (अपर जिला एवं सत्र) न्यायालय की स्थापना की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र नीमराना में न्यायिक व्यवस्थाओं का विस्तार समय की आवश्यकता बन चुका है। विधायक यादव ने सदन में बताया कि नीमराना उपखंड मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित है और यहां सैकड़ों निजी विद्यालयों के साथ-साथ दो निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं। क्षेत्र में जापानी जोन एवं इंडियन जोन में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित हैं, जिनके कारण बाहरी राज्यों से मजदूरों और कर्मचारियों का निरंतर आगमन हो रहा है। आबादी और गतिविधियों में वृद्धि के चलते आपराधिक मामलों में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि नीमराना उपखंड के अंतर्गत नीमराना, शाहजहांपुर और मांढन थाने आते हैं, जहां प्रतिवर्ष करीब 2 हजार एफआईआर दर्ज हो रही हैं। वर्तमान में नीमराना में सिविल न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय संचालित हैं, जबकि बजट में एसीजेएम कोर्ट की घोषणा की जा चुकी है। दोनों न्यायालयों में फिलहाल 3607 मामले विचाराधीन हैं। विधायक ने कहा कि अपीलीय न्यायालय बहरोड़ में स्थित है और नीमराना उपखंड के अंतिम गांव से बहरोड़ कोर्ट की दूरी लगभग 75 किलोमीटर है। अपील के लिए इतनी लंबी दूरी तय करने से आमजन को समय और धन की हानि उठानी पड़ती है। वहीं बहरोड़ एडीजे कोर्ट संख्या दो में भी करीब 1900 मामले लंबित हैं, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नीमराना में शीघ्र एडीजे कोर्ट की स्थापना की जाए, ताकि आमजन को नजदीक और सुलभ न्याय मिल सके। साथ ही बजट में घोषित एसीजेएम कोर्ट को भी जल्द लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने सुझाव दिया कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक बहरोड़ एडीजे कोर्ट का साप्ताहिक कैंप नीमराना में आयोजित किया जाए। विधायक ललित यादव ने सरकार द्वारा एसीजेएम कोर्ट की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।2
- माननीय भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ की तरफ से पूछे गए सवाल का विधानसभा में उतर देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी.... भिवानी आँखों देखी हलचल1
- भिवानी में चोरों ने किया 15 तोले सोना और डेढ़ लाख रुपए पर हाथ साफ भिवानी1
- पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सीआईए नारनौल की टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर और आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन निवासी गांव बीरण, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई। जिससे रिमांड के दौरान सख्त से पूछताछ की गई। डीएसपी भारत भूषण ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। सीआईए की टीम ने इस चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी साऊथ रोहिणी दिल्ली से चोरी की हुई थी। इसके साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी के अंदर से वाहन चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार व अन्य जरूरी उपकरण भी बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ में शहर नारनौल क्षेत्र से चोरी की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ हरियाण, पंजाब व अन्य राज्यों में करीब 67 मामले दर्ज हैं, जिनमें से अधिकतर चोरी के मामले हैं। इसके अतिरिक्त 3 नम्बर प्लेट भी बरामद की हैं।1