Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंपावत:*जिलाधिकारी ने की एनकोर्ड समिति की समीक्षा
The Public Matter
चंपावत:*जिलाधिकारी ने की एनकोर्ड समिति की समीक्षा
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चम्पावत 14 मार्च 2026, सूवि। जनपद में घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और संभावित कालाबाजारी पर कड़ा अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रीमती नीतू डांगर ने चंपावत स्थित गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और स्टॉक की वास्तविक स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीमती नीतू डांगर ने गैस एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और गोदाम में उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया। गहन जांच के उपरांत स्टॉक की स्थिति संतोषजनक और अभिलेखों के अनुसार सही पाई गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को बिना किसी असुविधा के गैस उपलब्ध कराना और पूरी वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। *उपजिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी जाकर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने या पैनिक (भयभीत) होने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपनी बुकिंग दर्ज कराई है, उन्हें पूर्व की भांति उनके घर पर ही सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।* अनियमितता और कालाबाजारी पर कठोर चेतावनी जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद की सभी गैस एजेंसियों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि कहीं भी सिलेंडरों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार श्री बृजमोहन आर्या एवं राजस्व टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।1
- डाकपत्थर में जिस गुजरात की निजी कंपनी पर जमीन अधिग्रहण को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वही कंपनी अब मीडिया के सवालों से भागती नजर आ रही है। लेकिन उससे भी बड़ा सवाल यह है कि उस कंपनी के लोगों को उत्तराखंड शासन का बोर्ड लगी सरकारी गाड़ी आखिर किसने और क्यों उपलब्ध कराई ? क्या अब उत्तराखंड की सरकारी गाड़ियाँ निजी कंपनियों की सेवा के लिए चलेंगी ? क्या उत्तराखंड सरकार की पूरी मशीनरी जनता के बजाय कंपनियों की सुरक्षा और सुविधा में लगाई जा रही है ? जनता की जमीन भी जाएगी, सवाल पूछने पर जवाब भी नहीं मिलेगा और ऊपर से सरकारी संसाधन भी कंपनी को दे दिए जाएंगे — आखिर यह किस तरह की सरकार चल रही है ? जनता की जमीन पर कंपनी का कब्जा और कंपनी की सेवा में सरकार का तंत्र! उत्तराखंड की जनता पूछ रही है — सरकार उत्तराखंड की है या गुजरात की कंपनियों की ? अब जवाब देना ही पड़ेगा।1
- पिछले कई दिनों से मालरोड स्थित वाइन शॉप के समीप सीवर का गंदा पानी झील में जा रहा है। जल संस्थान को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। बदबू से परेशान नजदीकी प्रतिष्ठानों के लोग के लोग बेहद नाराज हैं। देखिए वीडियो,,2
- गरुड़ में चेक वितरित चेक वितरित, आपका नाम कब आएगा लिए जानते हैं1
- Post by Kanchan Kanchan1
- रूरल डेवलपमेंट को लेकर इमरान प्रतापगढ़ी ने संसद में सरकार को घेरा1
- चम्पावत 14 मार्च, 2026 सूवि। जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट में तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई श्रीमती तुलसी देवी के उपचार और सहायता के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्यवाही की एक मिसाल पेश की है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में घायल महिला को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, बल्कि विशेष प्रयासों से लगभग ₹1.50 लाख की लागत से हुआ उपचार भी पूरी तरह निःशुल्क कराया गया। जानकारी के अनुसार 01 मार्च 2026 को जंगल में घास काटने के दौरान तेंदुए ने श्रीमती तुलसी देवी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। वन विभाग द्वारा पीड़िता को तत्काल राहत के रूप में ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि घायल महिला को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी (जनपद नैनीताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान महिला के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध न होने के कारण उत्पन्न हो रही समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित पहल कर मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विशेष प्रयासों और समन्वय के फलस्वरूप अस्पताल प्रशासन द्वारा प्लास्टिक सर्जरी सहित उपचार में आने वाले लगभग ₹1.50 लाख के खर्च को पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया। इससे श्रीमती तुलसी देवी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हो सकी। वर्तमान में श्रीमती तुलसी देवी स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और घर पर तेजी से स्वस्थ हो रही हैं। जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही के लिए श्रीमती तुलसी देवी व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान का आभार व्यक्त किया है।1
- चंपावत:*एसपी महोदया के नेतृत्व में चंपावत पुलिस की साप्ताहिक परेड, बलवा ड्रिल का अभ्यास*1
- खबर विडियो अल्मोड़ा जिले से है जहां रानीखेत,बग्वालीपोखर आदि स्थानों पर खाद्यपूर्ति विभाग छापेमारी कर रहा था इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों पर प्रश्नों की झड़ी लगा दी !! जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।1