जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से जूझ रहे साहू जी महाराज नगर के निवासी, नगर पालिका से की सड़क निर्माण की मांग महाराजगंज। नगर पालिका परिषद महाराजगंज के अंतर्गत आने वाले साहू जी महाराज नगर में पक्की सड़क और नाली का निर्माण न होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर मोहल्ले के निवासियों ने बागीश्वर सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी (ईओ) को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मार्ग और नाली निर्माण कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बागीश्वर सिंह ने बताया कि साहू जी महाराज नगर में गौतम तिवारी के मकान से लेकर छबिलाल एवं गुड्डू के मकान तक जाने वाले मार्ग पर आज तक पक्की सड़क एवं नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली के अभाव में घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता है और बरसात के समय यहाँ भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस स्थिति के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार मौखिक शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। ज्ञापन पर मुख्य रूप से बागीश्वर सिंह, सुरेंद्र वर्मा, अच्छेलाल वर्मा, विरेंद्र सिंह, निठुरी सिंह, गोविंद शर्मा, चंदन शर्मा, गोपाल शर्मा, शशिकला, संजय शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा सहित कई अन्य मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षर हैं।

- जो करना है कर लो मैं नहीं उठूँगा😂 पेंट्री वाला- आप सीट खाली कर दीजिए पुलिस कर्मी- मैं यही बैठूंगा फ्री सफर करूंगा, मुझे जेल में डलवा दो" पेंट्री वाला- आईडी दिखाओ पुलिस कर्मी- नहीं दिखाउंगा 😂1
- मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने चार साल के बच्चे के ऊपर जानलेवा हमला किया और फिर खुद भी नहर में कूद कर आत्महत्या कर लिया #hatakushingar #newskushinagar #newsupdate #newsfeed #kushinagar1
- ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei की शहादत पर गोरखपुर की शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमशाद का बड़ा बयान1
- देश की सेवा करने वाले भूतपूर्व सैनिकों के संगठन ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, साथ ही अपनी पीड़ा भी बताया। #holi #fauj1
- Post by Abc Hindustan1
- ईरानी सरकारी टीवी पर एक भावुक होस्ट ने कन्फर्म किया कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इज़राइली हवाई हमलों में शहीद हो गए। ईरानी सरकार ने खामेनेई की शहादत पर 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान किया है।1
- मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक और एसडीएम के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो इस ऑडियो ने पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। बताया जा रहा है कि सिटिंग विधायक पर भी टिप्पणी की गई है, जिससे गुटबाज़ी की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन या संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 👉 सवाल यह है — क्या यह सिर्फ राजनीतिक तकरार है या आने वाले चुनाव से पहले की रणनीतिक बयानबाज़ी?1
- कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाई साहब छितौनी पट्टी में गांव वालों को गाने के खेत में एक नवजात शिशु मिला जिसके वजह से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है #kushinagar #hatakushingar #newskushinagar #newsfeed #newsupdate1
- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का बड़ा बयान | Iran News1