तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियाँ को लेकर ली गई बैठक* *-पेयजल, निर्बाध बिजली, पार्किंग एवं कचरा प्रबंधन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* *सूरजपुर दिनांक 11 मार्च 2026* जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। महोत्सव के लिए 23 से 25 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज कुदरगढ़ स्थित न्यू रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भुवन भास्कर सिंह एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के साथ-साथ कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर, पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम, चांदनी कंवर एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। *विभागवार दायित्वों की बिंदुवार समीक्षा-* बैठक में महोत्सव की रूपरेखा के अनुरूप विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा, विभागीय स्टॉल, अग्निशमन व्यवस्था, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। *कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर-* बैठक में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का विषय विशेष रूप से केंद्र में रहा। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि कुदरगढ़ मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदारों की बैठक आयोजित कर उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए और आवश्यक उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित कराए जाएं। पेयजल व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने नगर पंचायतों को पानी टैंकर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। *स्थल निरीक्षण भी किया गया-* बैठक की समाप्ति के पश्चात् लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, ट्रस्ट सदस्यों, कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

- यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर शिव पार्क पहुँची जहाँ महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल होकर अपने हस्ताक्षर किए कार्यक्रम के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए सभी जिले एवं सम्भाग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है,,, उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा जिससे महिलाएं और सशक्त होंगी । *BGN24 India news* *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ* *शिव नाथ बघेल* बाइट - लक्ष्मी राजवाड़े ,,,महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन1
- Gram panchayat kantiprkaspur janpad .ambikapur ki mahila mahtari vandan yojna k vibhay mai md news patrkar s charcha karte.himanshu raj md news vice buero surguja cg.7805838076.2
- Post by Shiv Singh rajput dahiya journalist MP2
- Post by हमर जशपुर1
- सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र की जांच पर हाईकोर्ट सख्त, 90 दिनों में जांच के निर्देश सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता श्री बिहारीलाल तिर्की द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति, रायगढ़ को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक श्री टोप्पो के जाति प्रमाण पत्र के जारी होने की प्रक्रिया प्रारंभ से ही संदेह के घेरे में रही है। उक्त प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी, लैलूंगा कार्यालय द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2023 को जारी किया गया था। इसके विरुद्ध शिकायतकर्ता द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को जिला स्तरीय छानबीन समिति, रायगढ़ के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में त्वरित कार्यवाही न होने पर शिकायतकर्ता द्वारा माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका क्रमांक 4587/2023 प्रस्तुत की गई थी, जिस पर न्यायालय ने जिला स्तरीय समिति को विधि अनुसार जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लगभग दो वर्षों तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर पुनः रिट याचिका क्रमांक 1466/2026 दायर की गई। उक्त प्रकरण में अधिवक्ता श्री अनुराग सिंह द्वारा पक्ष रखा गया, जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आदेश पारित करते हुए समिति को 90 दिनों के भीतर जांच पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य ऐसे हैं जिन्हें वर्तमान में सार्वजनिक करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे जांच की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। स्थानीय युवा अधिवक्ता ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग इस पूरे प्रकरण में दस्तावेजों के संकलन एवं अन्य गतिविधियों में सीतापुर के युवा अधिवक्ता श्री ऋषिराज सिंह का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने एक जागरूक नागरिक के रूप में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए निरंतर सहयोग प्रदान किया है। न्यायपालिका पर बढ़ा विश्वास माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश से आम जनता का न्यायपालिका के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है। यह आदेश दर्शाता है कि न्यायपालिका संविधान की रक्षक के रूप में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर यह जानकारी जनहित में आम नागरिकों तक प्रेषित की जा रही है।1
- Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️1
- *आज 14 अप्रैल 2026 - बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* 🙏 आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न *डॉ. बी. आर. अंबेडकर* की 135वीं जयंती है। *बाबा साहब के बारे में 3 मुख्य बातें:* - *जन्म*: 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में - *योगदान*: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, दलितों-वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष - *नारा*: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" *आज के दिन क्या होता है:* 1. *सार्वजनिक अवकाश* - पूरे भारत में सरकारी छुट्टी 2. *संसद में श्रद्धांजलि* - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संसद भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं 3. *दीक्षा भूमि, नागपुर* और *चैत्य भूमि, मुंबई* में लाखों अनुयायी इकट्ठा होते हैं बाबा साहब ने कहा था - _"मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है"1
- सतना टिकुरिया टोला लखन चौके में ट्रांसफार्मर आज सुबह धू धू कर जला। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। सुबह से पूरे क्षेत्र की बिजली बंद।2