होली को लेकर प्रतापपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सुरक्षा का दिया संदेश होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतापपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर महावीर चौक, रामपुर, प्रतापपुर मस्जिद, बभने मोड़ सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजनों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि होली पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस के इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

- मेदिनीनगर के बैरिया चौक पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और होली मिलन समारोह में सौहार्द का संदेश दिया गया। #मेदिनीनगर #पलामू #क्षत्रियमहासभा #होलीमिलन #सामाजिकएकता1
- आमस के गंगटी मोड के पास दो ट्रक आमने सामने टकराई,चालक गंभीर रूप से जख्मी आमस:- आमस थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुई।जिसमें दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में आमने सामने से टक्करा गई।टक्कर इतना जोरदार थी कि एक ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।चालक केबिन में बुरी तरह फस गया।दुर्घटना की आवाज सुनकर भारी संख्या में आस पास के ग्रामीण पहुंचे और चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया।उसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है घटना की सूचना आमस पुलिस को मिलते घटना स्थल पहुंच जांच शुरू कर दी है।1
- पाकिस्तान, लाहौर में अमेरिकी दूतावास में लगाई आग, अब कोई ठिकाना नहीं बचेगा!1
- गुरुआ बाजार में शराब पार्टी करते दो युवक गिरफ्तार, 6.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद गयाजी जिले के गुरुआ थाना अंतर्गत गुरुआ बाजार स्थित आदित्य इंटरप्राइजेज दुकान में शराब पार्टी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।1
- Post by ER ANAND SINGH1
- ईरान के पक्ष में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगो पर यूपी पुलिस ने किया लाठी चार्ज कई लोग घायल कल होली हैं जिसे लेकर यूपी गवर्नमेंट कोई तनाव नहीं चाहती हैं इसलिए रोड को खाली करवाया गया....?1
- ब्रेकिंग न्यूज़, इराक में लोग US एम्बेसी पर हमला कर रहे हैं।1
- गया जिले के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में हिंदुओं का महापर्व होली शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। प्रशासनिक गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में पर्व का माहौल है। पंचांग के अनुसार, 2 मार्च को सुबह 4:56 बजे से 5:30 बजे के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन संपन्न हुआ। भद्रा योग के कारण श्रद्धालुओं ने शुभ समय की प्रतीक्षा की। वैदिक विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई 3 मार्च को शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक चंद्र ग्रहण रहने की जानकारी दी गई है। वहीं, 4 मार्च को रंगों का पर्व मनाया जाएगा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में होली को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। प्रशासन भी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- Post by ER ANAND SINGH1