कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मनाया एम.डी. चोपदार का जन्मदिन छीपाबड़ौद। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जनाब एम.डी. चोपदार के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को छीपाबड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) शब्बीर मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोपदार के कुशल नेतृत्व और संगठन को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए पोस्टर विमोचन कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं साथ ही चिकित्सालय में मरीजों ओर तारीमदारो को फल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष परमानंद बीन्दाराडा, बाबूलाल टाटू, प्रेमसिंह चौधरी, भंवरलाल कालखर, कुलदीप जेन समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने मनाया एम.डी. चोपदार का जन्मदिन छीपाबड़ौद। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जनाब एम.डी. चोपदार के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को छीपाबड़ौद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) शब्बीर मंसूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोपदार के कुशल नेतृत्व और संगठन को सशक्त बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए पोस्टर विमोचन कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं साथ ही चिकित्सालय में मरीजों ओर तारीमदारो को फल वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष परमानंद बीन्दाराडा, बाबूलाल टाटू, प्रेमसिंह चौधरी, भंवरलाल कालखर, कुलदीप जेन समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
- मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..1
- Post by रमेश सिंह1
- पादूकलां रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन मेें अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए दौराने गश्त सरहद जड़ाउकलां रोड़ से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 07 डम्पर किये जब्त । अवैध बजरी खनन/परिवहन के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।1
- रियाँ बड़ी अटलपंत के तहत पूर्व में सी सी रोड़ एवम नाला निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के परच्यात नालो को खुला रखने के कारण आज माल से लदा चौपहिया वहान नाले मे उतरने से बड़ी दुर्घटना टली सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही |4
- ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।1
- अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।1
- Post by रमेश सिंह1