बुलेट बाबा✍️ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रुद्रपुर में में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान, परिणाम मिलते ही बच्चों के चेहरे खिले रुद्रपुर,देवरिया।सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रुद्रपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृत्युंजय प्रसाद विशारद एवं विद्यालय प्रबंधक रोशन जायसवाल द्वारा मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम जीवन की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।विद्यालय के प्रबंधक रोशन जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। आप सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भविष्य में और बेहतर करेंगे।प्रधानाचार्य अमित पटवा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की दिशा तय करते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में कक्षा वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी तथा पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
बुलेट बाबा✍️ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रुद्रपुर में में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावियों का सम्मान, परिणाम मिलते ही बच्चों के चेहरे खिले रुद्रपुर,देवरिया।सोमवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल रुद्रपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृत्युंजय प्रसाद विशारद एवं विद्यालय प्रबंधक रोशन जायसवाल द्वारा मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम जीवन की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। छात्रों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।विद्यालय के प्रबंधक रोशन जायसवाल ने
बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। आप सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भविष्य में और बेहतर करेंगे।प्रधानाचार्य अमित पटवा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की दिशा तय करते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में कक्षा वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी तथा पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
- 🛑 LIVE NEWS KOLIABOR public party 57no lailuri .......1
- औराई के महादलितों का द/र्द: क्या औराई बिहार में नहीं, पाकिस्तान या नेपाल में है? मांझी-चिराग की चुप्पी पर उठे सवाल!" #highlight #viralnews #viralvideos #viralreels #viralbihar #MuzaffarpurNews #worldbiharnews1
- *मथुरा* यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा जिले में टूरिस्ट बस जल गई इस बस में श्रीलंका के टूरिस्ट सवार थे जो दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहे थे बस पूरी तरह जल गई हालांकि सभी टूरिस्ट सुरक्षित हैं आज दोपहर की घटना1
- Post by Dr.Mirza Md.Meher Abbas1
- बतौर कलाकार शिवानी पांडे श्रीरामनवमी के पवित्र अवसर पर आविर्भाव🏹 कलानुशासनों में श्रीरामचंद्र की महिमा केन्द्रित 27 मार्च, 2026 श्रीरामजानकी मंदिर, बड़ा अखाड़ा, (मैहर) आयोजक श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास, संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन सहयोग - जिला प्रशासन, मैहर1
- Post by Labour addaa.1
- चित्रकूट राजापुर में मलवारा के तुलसी घाट में कजेलिया विर्सजन के दौरान यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के मालवारा गांव बीते रविवार की 3बजे का है जहां तुलसी घाट यमुना नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई।मृतक 16 वर्षीय किशोर कृष्ण कुमार पुत्र रविशंकर के परिजनों ने बताया के परिवार में हो रहीं भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद कृष्ण कुमार पारिवारिक सदस्यों के साथ गांव से कुछ दूर तुलसी घाट में कजेलिया विर्सजन करने गया था और कजेलिया विर्सजन के दौरान कृष्ण कुमार नदी में गहरे पानी चला गया और डूब गया वहीं कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से नदी में कृष्ण कुमार की खोज बीन शुरू की और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कृष्ण कुमार के शव की नदी से बरामद कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर शव का आज सोमवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम1
- Post by Labour addaa.1
- विजय थलपती (TVK प्रमुख) यांनी तमिळनाडूतील विधानसभा निवडणुकीचा अर्ज भरला! नागपूर :- दि. 30 2026 रोजी विजय थलपती (TVK प्रमुख) यांनी तामिळनाडू विधानसभा निवडणुकीसाठी अधिकृतपणे उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. ही निवडणूक त्यांची राजकारणातील पहिली मोठी निवडणूक लढत मानली जात आहे. अर्ज भरल्यानंतर विजय यांनी कार्यकर्त्यांशी संवाद साधत जनतेसाठी काम करण्याचा निर्धार व्यक्त केला.1