जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जी. आई. सी. ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित* बरेली 22 फरवरी उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बरेली द्वारा मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जी. आई. सी. ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिये जाने और शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं के विषय में आम जनता को जानकारी दी गई। मेगा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय सहित सभी अतिथि गण ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने और माल्यार्पण व पुष्पार्पण के साथ किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। जनपद न्यायाधीश सहित सभी अतिथियों को लाइव प्लांट भेंट कर उनका स्वागत - सम्मान किया गया। स्क्रीन पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का थीम सांग प्रस्तुत किये जाने के साथ ही इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के एल एल बी के प्रभाकर सिंह ने बहुत सुंदर और सारगर्भित वक्तव्य दिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसने सभागार में उपस्थित सभी का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में कार्यक्रम संचालक अपर जिला जज/ एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि ने अवगत कराया कि कालेज प्रांगण में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स लगाये गये हैं। इस कार्यक्रम में न केवल न्यायपालिका बल्कि शासन - प्रशासन के तीस से अधिक विभाग योगदान दे रहे हैं। मेगा शिविर में सौ से अधिक लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती जया प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने जनपद में शासन - प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए आम जनता से उनका भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की जिलाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की देश भक्ति पूर्ण नृत्य नाटिका की प्रशंसा की और कहा कि हमारे लिए देश प्रथम होना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष माननीय जनपद न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय ने मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि आज के इस मेगा शिविर की सफलता का श्रेय दूर - दराज से आए लाभार्थियों को जाता है। कार्यक्रम में बारह दिव्यांगजनों या विशेष रूप से अक्षम व्यक्तियों को व्हीलचेयर व हीयरिंग एंड वितरित किए गये।जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी सहित सभी अतिथियों ने मंच से उतरकर उनके पास पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया। मेगा शिविर में पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह द्वारा प्रदान किए गए।पी ओ कॉमर्शियल कोर्ट द्वारा बीस लाभार्थियों को एफ डी,दस लाभार्थियों को लैपटॉप, पांच लाभार्थियों को एन आर एल एम योजना के अंतर्गत डमी चैक जनपद न्यायाधीश के कर- कमलों द्वारा वितरित किए गये। नंदिनी कृषक योजना व भेड़ पालन योजना के अंतर्गत चिंहित पांच लाभार्थियों को डमी चैक पी ओ एम ए सी टी मैम द्वारा वितरित किए गये। उन्होंने कौशल विकास योजना के अंतर्गत भी पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चैक कु. अफशां मैम ए डी जे प्रथम एवं विशेष न्यायाधीश ई सी एक्ट द्वारा प्रदान किए गए। गन्ना योजना व बीज योजना के अंतर्गत छ: लाभार्थियों को मिनी किट विशेष न्यायाधीश एस सी एस टी एक्ट श्री विजेन्द्र त्रिपाठी एवं अपर जिला जज श्री अभय श्रीवास्तव ने प्रदान की। खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत दस लाभार्थियों को राशन कार्ड अपर जिला जज श्री तबरेज अहमद एवं श्री रामानंद द्वारा प्रदान किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र श्री हेमेंद्र कुमार सिंह अपर जिला जज एवं अविनाश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री देवाशीष एवं श्री कमलेश्वर पांडेय द्वारा प्रदान किए गए। जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को अपर जिला जज श्री नरेन्द्र कुमार एवं श्री उमाशंकर कहार द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।अपर जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार यादव और श्री ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी द्वारा विवेकानंद यूथ अवार्ड योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।सी एम युवा योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को डमी चैक जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए। जिला जिला महोदय द्वारा हॉकर्स के लिए निःशुल्क पंजीकरण सुविधा के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिए गए।दस पुलिस कर्मियों को परिवार परामर्श व मध्यस्थता केंद्र उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री मुकेश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत सात लाभार्थियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा चाबी प्रदान की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/एफ टी सी प्रथम श्री राघवेंद्र मणि एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री रचना रावत द्वारा किया गया, जबकि, सभी अतिथियों, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पी एल वी गण , पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों तथा व्यवस्था में लगे हुए प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय तल से आभार मेगा शिविर के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज श्री उमाशंकर कहार ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

- चाचा कर रहे मकान पर कब्जा विरोध करने पर की मारपीट , मारपीट का वीडियो हुआ वायरल बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस के पास का रहने बाला शक्ति पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह चौहान और उसकी मां ज्योति चौहान, भाभी लक्ष्मी चौहान और भाई शुभम चौहान को चाचा और उसके साथियों ने मिलकर लात घुसो से पिटाई की पीड़ित ने थाना बारादरी में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। शक्ति सिंह ने बताया उसके चाचा अच्छू सिंह चौहान उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं आज अच्छू सिंह चौहान मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे शक्ति सिंह और उसकी मां ने विरोध किया तभी अच्छू सिंह चौहान ने अपने साथी सत्यम सिंह चौहान ,ओम प्रकाश सिंह, वैभव को बुला लिया और लात घुसो से शक्ति सिंह, ज्योति चौहान ,लक्ष्मी चौहान और शुभम चौहान की पिटाई कर दी पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 112 पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पहुंची पुलिस ने थाने ले जाकर मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा।1
- #दरगाह शाहदाना वली पर रोजा इफ्तार के मौके पर दिखता है भाईचारा का दिया सन्देश और एकता की मिसाल #1
- कथित भू-माफिया गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग” बरेली उत्तर प्रदेश। भगवा-ए-हिन्द फाउण्डेशन की एक प्रेसवार्ता का आयोजन गेस्ट हाउस में हुआ प्रेसवार्ता में भगवा-ए-हिन्द फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष नासिर सिद्दीकी ने कहा बरेली का सबसे बड़ा भू-माफिया मोहसीन पुत्र हसन निवासी सुखां बानखाना थाना प्रेमनगर जिला बरेली है1
- दरगाह शाहदाना वली में रोजा इफ्तार पर दिखी भाईचारे की मिसाल शहाबुद्दीन की खास रिपोर्ट बरेली। पवित्र रमज़ान माह में दरगाह शाहदाना वली पर रोज़ा इफ्तार के मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।1
- बरेली आंवला पुलिस ने एक किलो ग्राम अफीम व एक मोटरसाइकिल साईकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार1
- शाहदाना बाली दरगाह पर सामूहिक रोज अवतार का आयोजन हुआ1
- उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रामपुर दास क्षेत्र में, गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।1
- थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कार के पेड़ से टकराने के कारण कार सवार 02 पुरुष व 01 महिला की मृत्यु हो जाने तथा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अंजनी कुमार तिवारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बरेली की बाईट।1