Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुल नहीं तो वोट नहीं’ का असर! सेमरहवां पुल निर्माण को मंजूरी | Semarhawaan Bridge News | Maharajganj महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित सेमरहवां घाट पुल निर्माण को सरकार ने ₹26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति दे दी है। बरसात में कटने वाला संपर्क अब स्थायी रूप से जुड़ जाएगा और आवागमन, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ऋषि त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। . || Semarhawaan Bridge News || Maharajganj News || Nautanwa News || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #Semarhawapul #RohinRiver #maharajganjnews #nauatanwanews
Aapan Maharajganj
पुल नहीं तो वोट नहीं’ का असर! सेमरहवां पुल निर्माण को मंजूरी | Semarhawaan Bridge News | Maharajganj महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी! रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित सेमरहवां घाट पुल निर्माण को सरकार ने ₹26 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति दे दी है। बरसात में कटने वाला संपर्क अब स्थायी रूप से जुड़ जाएगा और आवागमन, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ऋषि त्रिपाठी के निरंतर प्रयासों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। . || Semarhawaan Bridge News || Maharajganj News || Nautanwa News || Aapan Maharajganj . #Maharajganj #Semarhawapul #RohinRiver #maharajganjnews #nauatanwanews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज जिले के बसंतपुर डीह टोले से सामने आया 28 मार्च 2026 का वीडियो विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े करता है। गाँव में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुँच पाई और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लिटाकर कच्चे रास्ते से ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में गांव को 'मॉडल गांव' बताया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Basantpur News || Aapan Maharajganj . #maharajganj #बसंतपुरडीह #Maharajganjnews #विकासकीसच्चाई #ModelVillage1
- महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm1
- बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”1
- जोगिया -थाना उसका बाजार क्षेत्र के कुसम्ही मे साप्ताहिक लगने वाले बाजार मे बच्चो को लग रहा जुआ का लत क्षेत्र के कुछ एक दो लोग बाजार- बाजार पहुंच कर खेल करा रहे है छोटे छोटे बच्चे इसका शिकार हो रहे है चिंतनीय है स्थानीय जिम्मेदार बुद्ध जीवी भी ध्यान नही दे रहे है!1
- Post by VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़1
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला महराजगंज में एलपीजी गैस को लेकर भ्रामक खबर और अभद्र टिप्पणी करने वाले अरशद शेख रब्बानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर लोगों में भय और भ्रम का माहौल बनाया था। कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अरशद शेख रब्बानी निवासी करैला अजगरहा भरोईया टोला, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज पर आरोप है कि उसने एलपीजी गैस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक एवं असत्य जानकारी प्रसारित की, जिससे आमजन में भ्रम एवं भय का माहौल उत्पन्न हो गया। साथ ही साथ अभद्र टिप्पणी भी की गई थी। महालरागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोल्हुई पुलिस द्वारा त्वरित जांच की गई, जिसमें आरोप सत्य पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। महराजगंज पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट एवं भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।2
- सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना 3 अप्रैल को करीब 2:30 बजे टेढिया बाजार के सामने टेढिया नहर पुलिया के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान कोतवाली बांसी क्षेत्र के फुलवापुर गांव निवासी दिनेश (28) पुत्र बाढू और सतीश (24) पुत्र खेदन के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक (यूपी 55 ए जेड 1315, अपाचे) से पथरा बाजार की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब वे टेढिया नहर पुलिया पार कर आगे बढ़े, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 5035) से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रेलर को पुलिस ने जब्त किया हादसे की सूचना मिलते ही पथरा बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल सतीश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रेलर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है।1
- रेलवे ने 1 अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री ट्रेन छूटने से सिर्फ 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करा सकेंगे, इसके बाद कोई रिफंड नहीं मिलेगा। महराजगंज के आनंद नगर जंक्शन से रोज़ाना 5–7 हजार लोग सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या स्लीपर और एसी कोच के यात्रियों की है। नया नियम फर्जी बुकिंग रोकेगा और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाएगा। . #IndianRailways #TicketCancellationRules #MaharajganjNews #AnandNagarJunction #maharajganjnews . Maharajganj News | Railway ticket News1