Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल नगर निगम सीलिंग के खिलाफ कोलार व्यापारी महासंघ का बंद सफल पूर्वक रहा सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ कोलार व्यापारी महासंघ द्वारा आज जुलूस निकाला गया जिसमें भारी संख्या में कोलार के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर सर्वधर्म मुख्य मार्ग से होते हुए डी मार्ट चौराहे तक गए वहां पर उन्होंने अर्थी के साथ जो जुलूस निकाला था उसे अर्थी का विधि विधान के अनुसार दाह संस्कार किया दाह संस्कार के पश्चात सभी ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई रोकी जाए भोपाल में मास्टर प्लान लागू किया जाए सभी व्यापारियों का समर्थन प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा भारी पुलिस बल था
कोलार की धड़कन
न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल नगर निगम सीलिंग के खिलाफ कोलार व्यापारी महासंघ का बंद सफल पूर्वक रहा सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ कोलार व्यापारी महासंघ द्वारा आज जुलूस निकाला गया जिसमें भारी संख्या में कोलार के समस्त व्यापारी एकत्रित होकर सर्वधर्म मुख्य मार्ग से होते हुए डी मार्ट चौराहे तक गए वहां पर उन्होंने अर्थी के साथ जो जुलूस निकाला था उसे अर्थी का विधि विधान के अनुसार दाह संस्कार किया दाह संस्कार के पश्चात सभी ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई रोकी जाए भोपाल में मास्टर प्लान लागू किया जाए सभी व्यापारियों का समर्थन प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहा भारी पुलिस बल था
More news from Bhopal and nearby areas
- भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में सभी समाजों के लोग मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार सभी त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में सभी समाजों के लोग मौजूद रहे। बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार सभी त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।1
- भोपाल के बस स्टैंड की शर्मनाक तस्वीर! कीचड़ में तब्दील सड़क, गड्ढों में भरा गंदा पानी... राजधानी भोपाल के सिंधी कॉलोनी स्थित बेरसिया बस स्टैंड की बदहाल तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। बस स्टैंड परिसर में कीचड़ से लबालब सड़क, जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बसों की आवाजाही के बीच लोगों को इसी बदहाल रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। अब सवाल है—इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और नगर निगम व संबंधित विभाग कब जागेंगे?2
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णमय होगा देश का दिल,55 जिलों के 111 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 1500 से अधिक स्थानीय कलाकारों देंगे श्रीकृष्ण केन्द्रित प्रस्तुतियां मध्य प्रदेश में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण पाथेय नयास द्वारा घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल’ की संकल्पना के साथ प्रदेश के सभी 55 जिलों में 111 स्थानों पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य के 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी, जबकि भव्य जन्मोत्सव में 1500 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करेंगे। इस प्रदेशव्यापी पर्व का विशेष आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर भी होगा। यहां श्रीकृष्ण की विविध कलाओं और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण होंगे। प्रदेश के संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में बताया कि भोपाल की कविता शाजी एवं समूह द्वारा श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका, उज्जैन के डॉ. आशीष मेहता द्वारा मलखंब, सागर के जुगलकिशोर नामदेव द्वारा फूलों की होली तथा जबलपुर के तनिष्क शुक्ला एवं ग्रुप द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। जन्मोत्सव में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और ब्रज की उत्सव परंपरा की झलक प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले आयोजन में 101 से अधिक बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को माखन मिश्री, लड्डू गोपाल की मूर्ति, श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर केन्द्रित पुस्तक भेंट करेंगे। कार्यक्रम उपरांत जानापाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा परशुराम श्रीकृष्ण लोक का भूमिपूजन किया जाएगा। 111 स्थानों का किया गया है चयन संचालक, संस्कृति एनपी. नामदेव ने बताया कि श्रीकृष्ण पर्व के लिए चयनित 111 स्थलों में अनेक ऐसे पावन और ऐतिहासिक स्थल सम्मिलित हैं, जिनकी परंपराएँ सीधे तौर पर द्वापर युग और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-प्रसंगों से जुड़ी हुई हैं। इनमें सांदीपनी आश्रम-उज्जैन, नारायणा धाम-उज्जैन, अमझेरा-धार, जानापाव-महू एवं जामगढ़-रायसेन जैसे स्थल प्रमुख हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थलों में अनेक ऐसे प्राचीन मंदिर और धार्मिक केंद्र भी शामिल हैं, जिनका धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व होने के साथ-साथ गौरवशाली ऐतिहासिक अतीत भी है। प्रदेश के इन स्थानों पर होंगे यह आयोजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई के नारायणा धाम, उज्जैन में पाँच दिवसीय आयोजन होगा,02 से 06 सितम्बर तक सायं 7 बजे से गुरु सांदीपनि आश्रम से जुड़े उस प्रसंग पर केंद्रित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा आश्रम के लिए जंगल में लकड़ियाँ चुनने गए थे एवं सुदामा द्वारा गुरु माता के दिए चने छिपाकर खाने की कथा को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सांदीपनि आश्रम, उज्जैन में 02 से 04 सितम्बर तक सायं 4 बजे से तीन दिवसीय आयोजन होगा। प्रथम दिवस डॉ. लता मुंशी, भोपाल द्वारा ‘कर्षति इति कृष्ण’ एवं चरणजीत सिंह सौंधी, मुंबई द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया जाएगा। द्वितीय दिवस अनुराग त्रिपाठी, भोपाल द्वारा बघेली लोकगायन एवं अखिलेश तिवारी, भोपाल द्वारा भजन गायन होगा। तृतीय दिवस भगवान श्रीकृष्ण द्वारा महर्षि सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त करने, 64 कलाओं और 14 विद्याओं के ज्ञान अर्जित करने की पौराणिक परंपरा पर आधारित नृत्य-नाटिका और का भजन गायन होगा। महिदपुर, उज्जैन में कृष्ण प्रेम और लोकसंगीत की छटा,उज्जैन के दो प्रमुख मंदिरों में कृष्ण नाम,पन्ना और अमझेरा में श्रीकृष्ण के विविध प्रसंग,अमझेरा में रुक्मिणी वरण पर नृत्यनाटिका, माँ बिरासनी क्रिकेट स्टेडियम, पाली (उमरिया) में 04 सितम्बर को सायं 7 बजे से शर्मिष्ठा रानी पांडा, भुवनेश्वर द्वारा मथुरा प्रवेश प्रसंग पर आधारित प्रस्तुति एवं अखिलेश राजा, जबलपुर द्वारा भजन गायन होगा। इसके अलावा भी प्रदेश भर में आयोजनों की धूम रहेगी।4
- *भोपाल के बस स्टैंड की बदहाली* *सिंधी कॉलोनी स्थित बेरसिया बस स्टैंड की तस्वीरें देखकर सवाल उठना लाजमी है—क्या ये किसी गांव की सड़क है? नहीं! यह राजधानी भोपाल का बस स्टैंड है* बसों की आवाजाही के बीच *कीचड़ से लबालब सड़क, जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी* यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। स्थानीय क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी और पुतलीघर के आसपास बस स्टॉप मौजूद हैं। राजधानी की सड़कों को स्मार्ट सिटी का चेहरा दिखाने वाले जिम्मेदार अफसरों से सवाल—बस स्टैंड की इस बदहाली का जिम्मेदार कौन तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं विकास की हकीकत। *अब देखना है—नगर निगम और संबंधित विभाग कब जागता है?**1
- रायसेन जिला जेल में गोलीकांड की घटना सामने आई है। हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी नीलेश ने कथित तौर पर कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रायसेन जिला जेल में गोलीकांड की घटना सामने आई है। हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी नीलेश ने कथित तौर पर कट्टे से जेल प्रहरी दिग्विजय पर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।1
- भोपाल। नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोलार के मंदाकिनी चौराहे पर व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कारोबार बंद होने के विरोध में व्यापार की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग कार्रवाई का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि वर्षों से चल रही दुकानों पर कार्रवाई से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए समान नीति की मांग की है। साथ ही सीलिंग रोककर मिश्रित भू-उपयोग समेत स्थायी नीति बनाने की मांग की है।1
- सीलिंग के विरोध में कोलार बंद! व्यापारियों का हल्लाबोल, निकली ‘व्यापार की अर्थी’ | Bhopal News भोपाल के कोलार क्षेत्र में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद रखा। कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक दुकानें और बड़े प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापारियों ने दोपहर में प्रतीकात्मक रूप से ‘व्यापार की अर्थी’ निकालकर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि सीलिंग कार्रवाई से छोटे और मध्यम दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने निगम पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- मध्य प्रदेश—उज्जैन उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का जलती चिता से कथित तौर पर मानव मांस निकालकर खाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह इसे गर्म और स्वादिष्ट बताती नजर आ रही हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर अघोरी किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। FIR के बाद सामने आए एक नए वीडियो में उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए कथित तौर पर धमकी भी दी है।1
- आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में कोलार बंद व्यापारियों ने कोलार मार्केट को किया बंदभोपाल *आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल एक्टिविटी का मामला* सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में कोलार बंद व्यापारियों ने कोलार मार्केट को किया बंद व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से अर्थी निकाली और मुंडन भी कराया सिलिंग की कार्रवाई नहीं रोकने पर व्यापारियों ने परिवार के साथ सामूहिक रूप से सुसाइड करने की दी धमकी सीलिंग की कार्रवाई का पूरे शहर में चल रहा है विरोध सरकार से मास्टर प्लान और मिक्स लैंडयूज कानून लाने की मांग1