देवनगर में 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 30 बिस्तर का अस्पताल का सांची विधायक डॉ चौधरी ने किया उद्घाटन रायसेन ज़िले के देवनगर ग्राम पंचायत के लिए 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निर्माण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांची विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के सुखी जीवन का आधार है और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। बुधवार शाम 4बजे डॉ. चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि जब वे वर्ष 1989 में पहली बार विधायक बने थे, उस समय देवनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी। बाद में स्वास्थ्य मंत्री बनने के दौरान इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालयों पर होते हैं, लेकिन देवनगर ग्राम पंचायत में भी 30 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर बना अस्पताल का तीन मंजिला भवन तैयार हो चुका है। अस्पताल में 30 बिस्तरों के साथ विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। अस्पताल में करीब 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। डॉ. चौधरी ने बताया कि वर्तमान में दो मेडिकल ऑफिसर अस्पताल में उपस्थित हैं, जबकि तीन अन्य डॉक्टरों की नियुक्ति पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके शीघ्र ज्वाइन करने की बात कही गई। इस तरह अस्पताल में कुल पांच डॉक्टरों की पदस्थापना होने का दावा किया गया। अस्पताल में प्रसूति सेवा सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे भी शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कोविड काल के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पताल भवनों की स्वीकृतियां दिलाई गईं। उन्होंने गढ़ी, चांदपुर हिनोतिया ख़ास , आंमखेड़ा, बाढ़ेर, समनापुर और सोड़रपुर हरदौट, अगरिया कलां, आलमपुर, हिनोतिया महलपुर, सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवन स्वीकृत कराने की बात कही। इन केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की सेवाएं तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। संबोधन के दौरान देवनगर में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि स्कूल के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि देवनगर का स्कूल अब पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास किया है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सीएमएचओ डाक्टर दिनेश खत्री ने दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना ने भी उद्बोधन में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के विकास कार्यों के संबंध एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रकाश डाला, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल ने भी उद्बोधन में विकास कार्यों से संबंधित बात कही। कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉक्टर संदीप यादव डॉक्टर शुभम पटेल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आस्था सोनी बीपीओ संजय तिग्गा एसडीओ आरईएस नरेश ठाकरे सरपंच देहगांव श्रीमती सुषमा राजेंद्र श्रीवास्तव सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली पटेल सरपंच आलमपुर चैन सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सरपंच भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषिराज धाकड़ ने किया।

- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार लाल बाग के राजा श्री गणेश उत्सव समिति बीमा कुंज कोलार रोड भोपाल सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का हार्दिक-हार्दिक बंधन अभिनंदन करती है समस्त भोपाल वासियों से निवेदन है कि आप अपने परिवार के साथ लाल बाग के राजा श्री गणेश के दर्शन लाभ के लिए आवश्यक रूप से पधारे एवं लाल बाग के राजा श्री गणेश का आशीर्वाद ग्रहण करें न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार1
- Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less1
- kab Talak Shama Jale yad nahin welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- नकतरा में घर के अंदर अकेले रह रहे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकतरा चौकी इलाके में मंगलवार की रात एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नकतरा चौराहे पर स्थित क्लीनिक के पास डॉक्टर सुनील का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर सुनील अपने घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की खबर फैलते ही क्लीनिक के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा डॉक्टर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की संभावना है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामला देवनगर थाना क्षेत्र की नकतरा चौकी का है।1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने ओबीसी को दिया जवाब *विधायक रामेश्वर शर्मा ने औवेसी को दिया कड़ा जवाब* *विधायक रामेश्वर शर्मा का औवेसी पर तीखा पलटवार* रामेश्वर शर्मा बोले - ओवैसी बैरिस्टर हो तो बदतमीज़ी की भाषा छोड़ दो। मैं तो भारत मैं रहने वाले हिजड़ों का सम्मान करता हूँ, उनका भी सम्मान है हमारी नजरों में तुम बदतमीजी की भाषा बोलोगे तो मैं पूछता हूँ कि औवेसी क्या तुम हिजड़े की संतान हो हमारे वैज्ञानिकों ने जो मिसाइल तैयार की, उसे भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर गिराकर बता दी जब मिसाइल इस्लामाबाद में गिरी तो वहां आतंकवादी और इस्लामिक कट्टरपंथी रो रहे थे और यहां तुम जैसे नए-नए जिन्ना रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं। मिसाइल चलती थी, मिसाइल चलती रहेगी। जहाँ-जहाँ आतंकवाद के कैंप रहेंगे, जहाँ-जहाँ भारत विरोधी कैंप रहेंगे, वहाँ भारत की मिसाइल तैयार है। मैं कल भी अपने बयान पर कायम था, आज भी हूँ। ओवैसी, तुम पूरा भाषण सुनो और तुम तो वकील हो, कोर्ट ले जाओ। *UCC पर बोले रामेश्वर शर्मा -* हर दल हिंदुओं की वोट लेना चाहता है तो फिर हिंदू कानून क्या बुरा है? हिंदू कानून क्या बुरा है? ये 5 बीवी, 25 बच्चे की फैक्ट्री बंद होगी। भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी की घोषणा है, 2029 तक 21 प्रांतों में UCC लागू हो जाएगा। मध्य प्रदेश में लागू हो गया है। अब तुम छाती पीटो या इस्लामाबाद से अपने तार जोड़ो, UCC लागू होगा और बाबा साहेब अंबेडकर की भावना के अनुसार ही होगा। न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल1
- बरेली में उपद्रव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित; 6 हिरासत में रायसेन (मध्य प्रदेश): जिले के बरेली कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं चल समारोह के दौरान दो पक्षों के असामाजिक तत्वों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 सितंबर की देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया और अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुराना बस स्टैंड पर भड़का विवाद 14 सितंबर की रात बरेली स्थित पुराना बस स्टैंड और नवीन टॉकीज के समीप गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। ढोल-नगाड़ों के साथ निकल रहे इस जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे और उपद्रव का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आसपास के थानों—उदयपुरा, देवरी और बाड़ी—से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना के तुरंत बाद एडिशनल एसपी दीपक नायक, एसडीएम अंकित जैन और एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और गश्त बढ़ा दी। सोमवार रात से ही एडिशनल एसपी दीपक नायक स्वयं बरेली में डेरा डाले हुए हैं और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी से पहचान, हिरासत में लिया गया है मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया पर सख्त संदेश जारी करते हुए कहा कि "शांति बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।" इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वयस्क और 1 नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हिंदूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस की सख्त चेतावनी घटना के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम अंकित जैन को ज्ञापन सौंपकर उपद्रव में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का रुख: एडिशनल एसपी दीपक नायक और एसडीएम अंकित जैन ने स्पष्ट किया है कि नगर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। बरेली की आबोहवा और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।3
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1
- ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद1