पूह में AAP के हिमाचल जोड़ों सदस्सता अभियान को मिला उत्साहजनक समर्थन युवा और महिलाएं बदलाव की राजनीति से जुड़े पूह में AAP के ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को मिला उत्साहजनक समर्थन, युवा और महिलाएं बदलाव की राजनीति से जुड़े किन्नौर, पूह | 14 सितंबर 2026 किन्नौर के पूह क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिला। अभियान के दौरान स्थानीय युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया तथा पार्टी की विचारधारा और बदलाव की राजनीति से जुड़ने की इच्छा जताई। अभियान के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पर्यटन और स्थानीय विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हिमाचल को ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे पांच साल जनता के बीच रहकर उनके सवालों और समस्याओं को उठाए। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में काम, ईमानदारी और जवाबदेही को केंद्र में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की दिशा में यदि काम किया जा सकता है, तो हिमाचल में भी ऐसी राजनीति की शुरुआत होनी चाहिए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक : मंजीत नेगी इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी ने कहा कि किन्नौर में ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साह बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह केवल पार्टी की सदस्यता लेने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल के भविष्य को लेकर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का अभियान है। जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि पूह में जिस तरह लोगों ने अभियान में भागीदारी की है, उससे स्पष्ट है कि किन्नौर की जनता विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं किसी भी समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका AAP से जुड़ना आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है। मनीष कुमार नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ किन्नौर के प्रत्येक क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर की जनता के स्थानीय मुद्दों को प्रदेश के बड़े राजनीतिक विमर्श से जोड़ना और उनके समाधान के लिए लगातार आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर ने कहा कि प्रदेश को अब केवल वादों की नहीं, बल्कि काम और जवाबदेही की राजनीति की आवश्यकता है। पार्टी का संदेश है— «अब सिर्फ वादों की नहीं, काम की राजनीति चाहिए। अब सिर्फ सत्ता की नहीं, जवाबदेही की राजनीति चाहिए। आइए, मिलकर जोड़ें हिमाचल। आइए, मिलकर बनाएं बेहतर हिमाचल। हिमाचल मांगे केजरीवाल।» जारीकर्ता: मनीष कुमार नेगी जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश
पूह में AAP के हिमाचल जोड़ों सदस्सता अभियान को मिला उत्साहजनक समर्थन युवा और महिलाएं बदलाव की राजनीति से जुड़े पूह में AAP के ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को मिला उत्साहजनक समर्थन, युवा और महिलाएं बदलाव की राजनीति से जुड़े किन्नौर, पूह | 14 सितंबर 2026 किन्नौर के पूह क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिला। अभियान के दौरान स्थानीय युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया तथा पार्टी की विचारधारा और बदलाव की राजनीति से जुड़ने की इच्छा जताई। अभियान के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पर्यटन और स्थानीय विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हिमाचल को ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे पांच
साल जनता के बीच रहकर उनके सवालों और समस्याओं को उठाए। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में काम, ईमानदारी और जवाबदेही को केंद्र में लाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार के अवसरों की दिशा में यदि काम किया जा सकता है, तो हिमाचल में भी ऐसी राजनीति की शुरुआत होनी चाहिए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक : मंजीत नेगी इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मंजीत नेगी ने कहा कि किन्नौर में ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साह बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह केवल
पार्टी की सदस्यता लेने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल के भविष्य को लेकर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का अभियान है। जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को समझना और उन्हें मजबूती से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने कहा कि पूह में जिस तरह लोगों ने अभियान में भागीदारी की है, उससे स्पष्ट है कि किन्नौर की जनता विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवा और महिलाएं किसी भी समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका AAP से जुड़ना आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है। मनीष कुमार नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में
रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ किन्नौर के प्रत्येक क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर की जनता के स्थानीय मुद्दों को प्रदेश के बड़े राजनीतिक विमर्श से जोड़ना और उनके समाधान के लिए लगातार आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर ने कहा कि प्रदेश को अब केवल वादों की नहीं, बल्कि काम और जवाबदेही की राजनीति की आवश्यकता है। पार्टी का संदेश है— «अब सिर्फ वादों की नहीं, काम की राजनीति चाहिए। अब सिर्फ सत्ता की नहीं, जवाबदेही की राजनीति चाहिए। आइए, मिलकर जोड़ें हिमाचल। आइए, मिलकर बनाएं बेहतर हिमाचल। हिमाचल मांगे केजरीवाल।» जारीकर्ता: मनीष कुमार नेगी जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश
- जाओं स्कूल कैंची के पास हादसा, बुल्डोजर की चपेट में आई पिकअप पलटने से 120 क्रेट सेब प्रभावित, चायल के बागवानों को नुकसान रामपुर बुशहर, 15 सितंबर, मीनाक्षी। जाओं स्कूल कैंची के समीप मंगलवार को एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर कार्य कर रहे पीडब्ल्यूडी निरमंड के बुल्डोजर की चपेट में आने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में लदे करीब 120 क्रेट सेब प्रभावित हुए हैं, जिससे चायल क्षेत्र के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप सेब की खेप लेकर जा रही थी। जाओं स्कूल कैंची के पास सड़क पर कार्य के दौरान बुल्डोजर की चपेट में आने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन सड़क के निचले हिस्से में जाकर टिक गया। गनीमत रही कि पिकअप पूरी तरह गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था। हादसे के बाद पिकअप में लदे 120 क्रेट सेब प्रभावित हुए। बताया जा रहा है कि सेब की पूरी खेप को एचपीएमसी भेजने की नौबत आ गई है। इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। सेब सीजन के दौरान इस तरह की घटना से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर चल रहे कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही और कार्यरत मशीनरी के बीच पर्याप्त सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन संबंधित विभाग व वाहन मालिक की ओर से किया जा रहा है। जाओं स्कूल कैंची के पास हादसा, बुल्डोजर की चपेट में आई पिकअप पलटने से 120 क्रेट सेब प्रभावित, चायल के बागवानों को नुकसान जाओं स्कूल कैंची के समीप मंगलवार को एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर कार्य कर रहे पीडब्ल्यूडी निरमंड के बुल्डोजर की चपेट में आने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में लदे करीब 120 क्रेट सेब प्रभावित हुए हैं, जिससे चायल क्षेत्र के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप सेब की खेप लेकर जा रही थी। जाओं स्कूल कैंची के पास सड़क पर कार्य के दौरान बुल्डोजर की चपेट में आने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन सड़क के निचले हिस्से में जाकर टिक गया। गनीमत रही कि पिकअप पूरी तरह गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसा और गंभीर हो सकता था। हादसे के बाद पिकअप में लदे 120 क्रेट सेब प्रभावित हुए। बताया जा रहा है कि सेब की पूरी खेप को एचपीएमसी भेजने की नौबत आ गई है। इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। सेब सीजन के दौरान इस तरह की घटना से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर चल रहे कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही और कार्यरत मशीनरी के बीच पर्याप्त सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारणों और नुकसान का आकलन संबंधित विभाग व वाहन मालिक की ओर से किया जा रहा है।1
- जिला सिरमौर के पशमी गांव में आस्था का महासंगम: हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच शाही स्नान को निकले चालदा-बोठा महासू महाराज, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु....देखिए सुंदर तस्वीरें.....1
- सिरमौर जिले में मासूम महाराज के तीर्थ पशमी गांव में रात्रि जागरण और तीन दिवसीय पंचमी पर्व का भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने और महाशिव महाराज के दर्शनों के लिए यहां हिमाचल सहित उत्तराखंड दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि पंचमी पर्व में 50,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।1
- CM हेल्पलाइन 1905 पर खुद एक्शन में CM धामी, शिकायतों का लिया अपडेट; संतोषजनक जवाब न मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों की खुद फोन कर स्थिति जानी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे बात कर पूछा कि उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर सीएम ने हरिद्वार के डीएम और CDO से फोन पर ही जवाब मांगा और लंबित शिकायतों को अगले सप्ताह तक निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।1
- सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल! देहरादून के सहसपुर (शंकरपुर) में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति देते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र (Common Facility Centre) का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र से 223 स्वयं सहायता समूहों की करीब 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं, जो अब जूट बैग, कपड़े की थैलियां और सिलाई के अन्य उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प को भी बढ़ावा देगी। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस मॉडल को उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने में पूरा सहयोग देगा।1
- सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill1
- घर पर गोलगप्पे बनाने से डर लगता है तो ये रेसिपी आपके लिए है।1
- एटनबाग में सड़क किनारे मिला चौकीदार का शव, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका विकासनगर के एटनबाग चाय बागान के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे मलूकावाला निवासी इसम सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि इसम सिंह महिंद्रा वर्कशॉप में रात्रि चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस को आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1