तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए,हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK 19B 8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष, पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष, पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है,जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है,इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं ने बताया कि उउनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेडड हालत में यहां पर लाई गई थी. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,दोनों
महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए,हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK 19B 8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष, पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष, पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है,जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है,इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव
में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं ने बताया कि उउनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेडड हालत में यहां पर लाई गई थी. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड😡16 hrs ago
- विडियो देखें-नोएडा (उत्तरप्रदेश) ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सीनियर छात्राओं पर जूनियर्स के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप हैं। पीड़ितों के अनुसार, रैगिंग के नाम पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मामले के बाद प्रशासन और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- रानीखेत रानीखेत की इंद्रा बस्ती में आंधी तूफान के चलते मकान के ऊपर गिरा पेड़। गनीमत रही कि पहले ही लोग बाहर निकल चुके थे जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।1
- मुरादाबाद:- भोजपुर मे शाह सकलैन एकेडमी की और से 23 जोड़ों का निकाह मुकम्मल शाह सकलैन गद्दीनशीन गाजी मियां सहित उलेमा-ए-किराम ने लिया हिस्सा जरूरी सामान उपलब्ध कराकर सकुशल संपन्न, गाजी मियां ने दुआओं से नवाजा1
- बिलासपुर नगर में धार्मिक स्थलों के समीप मुख्य रास्ते पर फैली निर्माण सामग्री को लेकर प्रशासन ने तीन दिन के भीतर इसको हटवाने का दोनों ही पक्षों को अल्टीमेटम दिया है।स्थानीय लोगों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पालिका और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।पालिका ने दोनों पक्षों को तीन दिन के भीतर रास्ते से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।नगर के मौहल्ला कायस्थान में काफी समय से मंदिर और मस्जिद के बीच वाले रास्ते पर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी थी। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक भी फिसलकर चोटिल हो रहे थे। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की थी और मांग की थी कि सार्वजनिक रास्ते को तत्काल प्रभाव से साफ कराया जाए। शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी अरूण कुमार ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस दलबल के साथ सोमवार की दोपहर मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासन की सख्ती को देखते हुए मंदिर और मस्जिद से जुड़े जिम्मेदार लोगों ने प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता की। दोनों पक्षों ने पालिका प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे स्वयं ही रास्ते से कंक्रीट और रोड़ा हटवा लेंगे, जिसके लिए उन्होंने तीन दिन की मोहलत मांगी।वहीं, पालिका प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तीन दिनों के भीतर रास्ता पूरी तरह साफ नहीं किया गया, तो पालिका की टीम जेसीबी के माध्यम से सामग्री हटवा देगी। इस स्थिति में आने वाले खर्च और जुर्माने की जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी।ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से तीन दिन के भीतर कांक्रीट और रोड़े को हटाए जाने को कहा है।उन्हें तीन दिन का समय देते हुए नोटिस भी दिया गया है। अगर समय अनुसार दोनों पक्षों ने रोड़ा नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।1
- mera ka men rasta bahut jyada kharab hai koi sunbayi nhi ho rhi hai kripaya dhyaan de gram nandpur tahsil baheri jila bareilly1
- Post by राजेश भारद्वाज1
- विडियो देखें- केरलम सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो केरलम के किदंगूर महाविष्णु मंदिर का बताया जा रहा है, जहां मंदिर का ही हाथी अचानक मदमस्त हो गया, और इसके बाद हाथी इस कदर गुस्से में आ गया, कि गाड़ियों को सूंढ़ में फंसाकर गेंद की तरह फेंकने लगा. हिंसक हुए इस हाथी विष्णु नाम के 40 साल के लॉरी ड्राइवर को मार डाला और महावत प्रदीप को भी घायल कर दिया.1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1