logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरीब किसान की मदद को आगे आए डॉ. जीराज यादव, मकान निर्माण के लिए दी आर्थिक सहायता आंवला क्षेत्र में समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब परिवार की मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंवला क्षेत्र के गांव भीम लाहौर में हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण एक किसान का कच्चा मकान गिर गया था। इस हादसे में परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए थे, वहीं उनकी कई बकरियों की भी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. जीराज यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पहले परिवार को आजीविका के लिए कई बकरियां उपलब्ध कराई थीं। इसके बाद अब उन्होंने किसान को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की है, ताकि परिवार फिर से अपने सिर पर छत बना सके। डॉ. यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है और वे हमेशा ऐसे परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर गांव के लोगों ने डॉ. जीराज यादव के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया।

15 hrs ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

गरीब किसान की मदद को आगे आए डॉ. जीराज यादव, मकान निर्माण के लिए दी आर्थिक सहायता आंवला क्षेत्र में समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. जीराज यादव ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब परिवार की मदद की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंवला क्षेत्र के गांव भीम लाहौर में हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण एक किसान का कच्चा मकान गिर गया था। इस हादसे में परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए थे, वहीं उनकी कई बकरियों की भी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. जीराज यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पहले परिवार को आजीविका के लिए कई बकरियां उपलब्ध कराई थीं। इसके बाद अब उन्होंने किसान को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की है, ताकि परिवार फिर से अपने सिर पर छत बना सके। डॉ. यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका कर्तव्य है और वे हमेशा ऐसे परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर गांव के लोगों ने डॉ. जीराज यादव के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #खोज सूचना: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल बरेली से मुशताक की रिपोर्ट बरेली से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता है और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं। गुमशुदा व्यक्ति का नाम अनीस मियां उर्फ दुईया पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू है, जो कंकर टोला, चौकी हबीब शाह का मजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, अनीस मियां 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम जनता से मदद की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को अनीस मियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत s दिए गए नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9058587203 📞 7618482330 📞 8630895130 📞 9058579205 📢 आपकी एक सूचना किसी परिवार को फिर से खुशियां दे सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।#
    1
    #खोज सूचना: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश
नमस्कार आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल बरेली से मुशताक की रिपोर्ट 
बरेली से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से लापता है और परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे हैं।
गुमशुदा व्यक्ति का नाम अनीस मियां उर्फ दुईया पुत्र स्वर्गीय लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू है, जो कंकर टोला, चौकी हबीब शाह का मजार, थाना बारादरी, जनपद बरेली के निवासी हैं।
परिजनों के अनुसार, अनीस मियां 6 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आम जनता से मदद की अपील की है।
अगर किसी भी व्यक्ति को अनीस मियां कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत s दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9058587203
📞 7618482330
📞 8630895130
📞 9058579205
📢 आपकी एक सूचना किसी परिवार को फिर से खुशियां दे सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बाबा नीलकंठ मंदिर में गूंज रही शिव महापुराण कथा! बरेली के राजेंद्र नगर स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कथा व्यास संध्या भारद्वाज अपनी मधुर वाणी में भगवान शिव की महिमा का ऐसा वर्णन कर रही हैं कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भजन-कीर्तन से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। आयोजन की अध्यक्षता पवन अरोड़ा ने की, जबकि विशेष सहयोग पार्षद सतीश कातिब (मम्मा) का रहा। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। कथा समापन पर होगा हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा — बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें
    1
    बाबा नीलकंठ मंदिर में गूंज रही शिव महापुराण कथा! 
बरेली के राजेंद्र नगर स्थित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शिव महापुराण कथा के भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
कथा व्यास संध्या भारद्वाज अपनी मधुर वाणी में भगवान शिव की महिमा का ऐसा वर्णन कर रही हैं कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भजन-कीर्तन से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है।
आयोजन की अध्यक्षता पवन अरोड़ा ने की, जबकि विशेष सहयोग पार्षद सतीश कातिब (मम्मा) का रहा।
महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया।
कथा समापन पर होगा हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा — बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदायूं। 24 और 25 अप्रैल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय में अवकाश की घोषणा की है। 24 और 25 अप्रैल को ज्यूडिशियल ऑफीसर स्पार्टस मीट आयोजित की जाएंगी। बदायूं के जनपद न्यायाधीश ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के संदर्भ में बताया कि 24 और 25 अप्रैल को ज्यूडिशल ऑफीसर्स स्पार्ट्स मीट का आयोजन होना है जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को जिला न्यायालयों में अवकाश रहेगा। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इन अवकाशों के एवज में 26 सितंबर को पढ़ने वाले चौथे शनिवार तथा 24 अक्टूबर को पढ़ने वाले चौथे शनिवार को न्याय कार्य हेतु अदालत खुली रहेगी।
    1
    बदायूं। 24 और 25 अप्रैल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय में अवकाश की घोषणा की है। 24 और 25 अप्रैल को ज्यूडिशियल ऑफीसर स्पार्टस मीट आयोजित की जाएंगी।
बदायूं के जनपद न्यायाधीश ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के संदर्भ में बताया कि 24 और 25 अप्रैल को ज्यूडिशल ऑफीसर्स स्पार्ट्स मीट का आयोजन होना है जिसके चलते शुक्रवार और शनिवार को जिला न्यायालयों में अवकाश रहेगा। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि इन अवकाशों के एवज में  26 सितंबर को पढ़ने वाले चौथे शनिवार तथा 24 अक्टूबर को पढ़ने वाले चौथे शनिवार को न्याय कार्य हेतु अदालत खुली रहेगी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरेली। नवाबगंज स्थित ओसवाल गन्ना मिल द्वारा किसानों का दो वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को किसान पुनः तहसील परिसर में एकत्र होंगे। सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में 9 दिन तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि मार्च तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से किसान दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की चीनी बिक्री के बाद कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला था और 52 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति के बाद नीलामी रोक दी गई। इसके बाद मंडल आयुक्त द्वारा जांच बैठाए जाने से भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे लगभग 24 हजार किसान प्रभावित हैं। किसानों ने सवाल उठाया है कि आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज क्यों नहीं किया गया और भुगतान में देरी क्यों हो रही है। सुनीता गंगवार ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसान मंडल आयुक्त से जवाब लिए बिना वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से किसानों की सुरक्षा, पेयजल, बैठने और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के साथी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, सोम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    बरेली। नवाबगंज स्थित ओसवाल गन्ना मिल द्वारा किसानों का दो वर्ष का बकाया भुगतान न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार के नेतृत्व में किसानों ने नवाबगंज प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दी है कि 27 अप्रैल को किसान पुनः तहसील परिसर में एकत्र होंगे।
सुनीता गंगवार ने बताया कि पूर्व में 9 दिन तक चले अनिश्चितकालीन धरने के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया था कि मार्च तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भुगतान न होने से किसान दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपये की चीनी बिक्री के बाद कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला था और 52 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय विधायक की आपत्ति के बाद नीलामी रोक दी गई। इसके बाद मंडल आयुक्त द्वारा जांच बैठाए जाने से भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई, जिससे लगभग 24 हजार किसान प्रभावित हैं।
किसानों ने सवाल उठाया है कि आपत्ति को निराधार मानते हुए खारिज क्यों नहीं किया गया और भुगतान में देरी क्यों हो रही है। सुनीता गंगवार ने कहा कि 27 अप्रैल को आयोजित संवाद कार्यक्रम में किसान मंडल आयुक्त से जवाब लिए बिना वापस नहीं जाएंगे।
उन्होंने प्रशासन से किसानों की सुरक्षा, पेयजल, बैठने और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संस्था के साथी वहीद अहमद अंसारी, ब्रह्मानंद गंगवार, सोम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बदायूँ ब्रेकिंग.... बिना परमिशन ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित की गई डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा । गांव ढोरनपुर में बीती रात हुआ घटनाक्रम प्रतिमा को लेकर गांव में तनाव का माहौल । सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात दोनों पक्षों के बीच स्थिति संवेदनशील बनी हुई अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की बदायूँ के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढोरनपुर गांव का मामला
    4
    बदायूँ ब्रेकिंग....
बिना परमिशन ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित की गई डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा ।
गांव ढोरनपुर में बीती रात हुआ घटनाक्रम
प्रतिमा को लेकर गांव में तनाव का माहौल ।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा
एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात
दोनों पक्षों के बीच स्थिति संवेदनशील बनी हुई
अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
बदायूँ के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ढोरनपुर गांव का मामला
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • **गैंगरेप के मुकदमे के सरगना को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके भेजा जेल लगी बड़ी सफलता हाथ** भोजीपुरा(बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र में विगत 2 अप्रैल को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग़ के साथ गैंगरेप के मामला प्रकाश में आने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी आज उसको बड़ी सफलता हाथ लगते हुए मुख्य सरगना हत्थे चढ़ गया जिसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद हैदर उर्फ करन (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अफसर अली, निवासी ग्राम भैरपुरा खजुरिया बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी मु0अ0सं0 208/26 धारा 70(1)/115(2) बीएनएस व 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। पूछताछ में अभियुक्त अरशद हैदर उर्फ करन ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। उसने बताया कि 02 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने उसे ग्राम खजुरिया स्थित सैफी कैफे में बुलाया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
    2
    **गैंगरेप के मुकदमे के सरगना को पुलिस ने आज गिरफ्तार करके भेजा जेल लगी बड़ी सफलता हाथ**
भोजीपुरा(बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र में विगत 2 अप्रैल को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग़  के साथ गैंगरेप के मामला प्रकाश में आने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था तभी से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी आज उसको बड़ी सफलता हाथ लगते हुए मुख्य सरगना हत्थे चढ़ गया जिसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया मिली जानकारी के अनुसार  थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है 
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अरशद हैदर उर्फ करन (उम्र 20 वर्ष), पुत्र अफसर अली, निवासी ग्राम भैरपुरा खजुरिया बाजार से करीब 100 मीटर की दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी मु0अ0सं0 208/26 धारा 70(1)/115(2) बीएनएस व 5(g)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। पूछताछ में अभियुक्त अरशद हैदर उर्फ करन ने बताया कि वह और पीड़िता एक-दूसरे से प्यार करते थे। उसने बताया कि 02 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने उसे ग्राम खजुरिया स्थित सैफी कैफे में बुलाया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोहराया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #बरेली के बाबा नीलकंठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन#
    1
    #बरेली के बाबा नीलकंठ मंदिर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदायू: एनकाउंटर के डर से बहन ने लगाई गुहार ➡सीओ सहसवान को महिला ने दिया प्रार्थना पत्र ➡भाई को घर से उठाकर ले गई पुलिस- बहन ➡युवक को कार में डालकर कहीं छुपाया गया-बहन ➡पुलिस कर सकती है फर्जी मुठभेड़- बहन ➡परिजनों को नहीं दी जा रही कोई जानकारी-बहन ➡फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी आरोप ➡बहन ने भाई को सकुशल छुड़ाने की मांग की #Badaun #Police #UttarPradesh @budaunpolice
    1
    बदायू: एनकाउंटर के डर से बहन ने लगाई गुहार
➡सीओ सहसवान को महिला ने दिया प्रार्थना पत्र
➡भाई को घर से उठाकर ले गई पुलिस- बहन
➡युवक को कार में डालकर कहीं छुपाया गया-बहन
➡पुलिस कर सकती है फर्जी मुठभेड़- बहन
➡परिजनों को नहीं दी जा रही कोई जानकारी-बहन
➡फर्जी मुकदमे में फंसाने का भी आरोप
➡बहन ने भाई को सकुशल छुड़ाने की मांग की
#Badaun #Police #UttarPradesh @budaunpolice
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Anshu Kumar Press
    1
    Post by Anshu Kumar Press
    user_Anshu Kumar Press
    Anshu Kumar Press
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.