logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कश्मीर में पहचान पूछकर मारी गोली! कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत | Kulgam Attack कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हमला किया है। ईंट-भट्टे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों से पहले नाम और पहचान पूछी गई, फिर उन पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे की मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस वीडियो में जानिए... - कुलगाम आतंकी हमले की पूरी कहानी - मजदूरों को कैसे बनाया गया निशाना - सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन - TRF के दावे की पूरी जानकारी - कश्मीर की ताजा खबर अगर वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 📤 और GD NEWS NETWORK को Subscribe 🔔 करना न भूलें।

1 hr ago
user_GD NEWS NETWORK
GD NEWS NETWORK
News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कश्मीर में पहचान पूछकर मारी गोली! कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत | Kulgam Attack कश्मीर के कुलगाम में एक बार फिर आतंकियों ने कायराना हमला किया है। ईंट-भट्टे पर काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों से पहले नाम और पहचान पूछी गई, फिर उन पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे की मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस वीडियो में जानिए... - कुलगाम आतंकी हमले की पूरी कहानी - मजदूरों को कैसे बनाया गया निशाना - सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन - TRF के दावे की पूरी जानकारी - कश्मीर की ताजा खबर अगर वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 📤 और GD NEWS NETWORK को Subscribe 🔔 करना न भूलें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन उपशीर्षक फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    3
    मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
मैनपुरी में एक बार फिर 
उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन
उपशीर्षक
फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा 
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    4
    शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार
विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र सिंह
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    1
    महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी

मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई।

परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई।

केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई।

महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
    user_Mainpuri explorer
    Mainpuri explorer
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    2
    दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 

दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही 
जलेसर 
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी  खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे  मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई 
घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या  पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा
पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    1
    कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत
एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई।
समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    1
    मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष।
इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल,
मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान,
मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था,
ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था,
मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,
सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 16 किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ।

16

किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.