logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीमपुर खीरी — श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी के “हम दो नहीं, हमारे पांच” बयान से सियासी हलचल बढ़ गई है, नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत बताई विधायक ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े लोगों से जागरूकता फैलाने और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील भी की, बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं की संभावना तेज हो गई है

8 hrs ago
user_संदीप कुमार शर्मा
संदीप कुमार शर्मा
Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

लखीमपुर खीरी — श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी के “हम दो नहीं, हमारे पांच” बयान से सियासी हलचल बढ़ गई है, नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत बताई विधायक ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े लोगों से जागरूकता फैलाने और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील भी की, बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाओं की संभावना तेज हो गई है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खीरी टाउन लखीमपुर खीरी:जश्न-ए-मौला अली का भव्य आयोजन 19 अप्रैल की शाम कस्बा खीरी स्थित सिटी मैरिज लॉन में नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन उज़्मा बी व उनके प्रतिनिधि फ़हीम अहमद द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सय्यद अमीनुल कादरी शिरकत करेंगे। साथ ही हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से उलेमा-ए-कराम भी तशरीफ ला रहे हैं। इसके अलावा कस्बे की शोरा हज़रात भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। फ़हीम अहमद ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर जश्न-ए-मौला अली में शामिल होकर फ़ैज़याब हों।
    1
    खीरी टाउन लखीमपुर खीरी:जश्न-ए-मौला अली का भव्य आयोजन 19 अप्रैल की शाम कस्बा खीरी स्थित सिटी मैरिज लॉन में नगर पंचायत खीरी की चेयरपर्सन उज़्मा बी व उनके प्रतिनिधि फ़हीम अहमद द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सय्यद अमीनुल कादरी शिरकत करेंगे। साथ ही हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से उलेमा-ए-कराम भी तशरीफ ला रहे हैं। इसके अलावा कस्बे की शोरा हज़रात भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
फ़हीम अहमद ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर जश्न-ए-मौला अली में शामिल होकर फ़ैज़याब हों।
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में मादा तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना नेहरूनगर से भर्जुनिया मार्ग पर हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था। घटनास्थल से जंगल की दूरी करीब तीन किलोमीटर बताई जा रही है, जिससे वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी:
संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में मादा तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना नेहरूनगर से भर्जुनिया मार्ग पर हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था। घटनास्थल से जंगल की दूरी करीब तीन किलोमीटर बताई जा रही है, जिससे वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की आशंका जताई जा रही है।
वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    1 hr ago
  • *स्लग -इटावा में पर्यटन मंत्री ने 14 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा, सपा प्रमुख और राहुल गांधी पर हमला* एंकर-इटावा में नुमाइश पंडाल के पास स्थित बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की करीब 14 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जहां विकास कार्यों की शुरुआत की, वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख और विपक्ष के नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस बिल को पास कराने में बाधा डाल रहा है, जबकि यह महिलाओं के हित में लाया गया है कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुद्धा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ऐसे विकास कार्य न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे कुल मिलाकर, बुद्ध पार्क का यह विकास इटावा के लिए एक नई पहचान और संभावनाओं का द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है.कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने और पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण बिल को पास कराने में बाधा डाल रहे हैं उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर आमतौर पर सत्ता और विपक्ष साथ खड़े होते हैं, लेकिन इस बार विपक्ष विरोध कर रहा है मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा इसके बावजूद विपक्ष का विरोध समझ से परे है मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कही जा रही है, जबकि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है उन्होंने इसे भ्रम फैलाने की राजनीति बताया देशहित के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा जयवीर सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश के मुद्दों पर विदेशों में भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को सशक्त करेगा और इससे देश को मजबूती मिलेगी *बाइट-जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार*
    4
    *स्लग -इटावा में पर्यटन मंत्री ने 14 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा, सपा प्रमुख और राहुल गांधी पर हमला*
एंकर-इटावा में नुमाइश पंडाल के पास स्थित बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की करीब 14 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जहां विकास कार्यों की शुरुआत की, वहीं महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा प्रमुख और विपक्ष के नेता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस बिल को पास कराने में बाधा डाल रहा है, जबकि यह महिलाओं के हित में लाया गया है
कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुद्धा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई और क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई
इस मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है ऐसे विकास कार्य न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे कुल मिलाकर, बुद्ध पार्क का यह विकास इटावा के लिए एक नई पहचान और संभावनाओं का द्वार खोलने वाला कदम माना जा रहा है.कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने और पर आरोप लगाया कि वे महिला आरक्षण बिल को पास कराने में बाधा डाल रहे हैं उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर आमतौर पर सत्ता और विपक्ष साथ खड़े होते हैं, लेकिन इस बार विपक्ष विरोध कर रहा है
मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और अब उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा इसके बावजूद विपक्ष का विरोध समझ से परे है मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कही जा रही है, जबकि भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है उन्होंने इसे भ्रम फैलाने की राजनीति बताया देशहित के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा जयवीर सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश के मुद्दों पर विदेशों में भी बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को सशक्त करेगा और इससे देश को मजबूती मिलेगी
*बाइट-जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार*
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर । भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गोला विधायक पर लगाये गंभीर आरोप निजी खुन्नस में कब्जा करने का आरोप गोला के विश्वनाथ सिंह ने वायरल किया vdo Vdo बना चर्चा का विषय
    1
    लखीमपुर । भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गोला विधायक पर लगाये गंभीर आरोप
निजी खुन्नस में कब्जा करने का आरोप
गोला के विश्वनाथ सिंह ने वायरल किया vdo
Vdo बना चर्चा का विषय
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिला के संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना नेहरू नगर से भर्जुनिया को जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की वास्तविक उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी जिला के संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना नेहरू नगर से भर्जुनिया को जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की वास्तविक उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें
    1
    पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है
नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी: जनपद की श्रीनगर विधानसभा से विधायक मंजू त्यागी के एक बयान ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हम दो नहीं, हमारे पांच” का नारा देते हुए हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज को अपनी जनसंख्या और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक होना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और “लव जिहाद” जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाएं। विधायक के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं सामाजिक संगठनों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान आगामी राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं और जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी:
जनपद की श्रीनगर विधानसभा से विधायक मंजू त्यागी के एक बयान ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हम दो नहीं, हमारे पांच” का नारा देते हुए हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज को अपनी जनसंख्या और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक होना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और “लव जिहाद” जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाएं।
विधायक के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं सामाजिक संगठनों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान आगामी राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं और जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पलिया (खीरी)। एक ओर जहां सोने के बढ़ते दामों के चलते नगर के अधिकांश ज्वैलर्स गिरवीं रखे गहनों को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं पलिया के विशाल ज्वैलर्स ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। बताया जाता है कि चार से पांच वर्ष पूर्व कई लोगों ने अपने आभूषण आर्थिक जरूरत के चलते विशाल ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे थे। समय के साथ कुछ ग्राहकों के गिरवी पर्चे तक खो गए, जिसके चलते उन्हें उम्मीद कम ही थी कि उनका सामान वापस मिल सकेगा। लेकिन विशाल ज्वैलर्स ने बिना किसी बहानेबाजी के ग्राहकों की पहचान कर उनका कीमती सामान सकुशल वापस कर दिया। इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर त्रिलौलिया निवासी सौरभ मिश्रा ने विशाल ज्वैलर्स को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां विश्वास की कमी देखने को मिलती है, वहीं इस तरह के उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भरोसे को मजबूत करते हैं।
    1
    पलिया (खीरी)। एक ओर जहां सोने के बढ़ते दामों के चलते नगर के अधिकांश ज्वैलर्स गिरवीं रखे गहनों को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं, वहीं पलिया के विशाल ज्वैलर्स ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
बताया जाता है कि चार से पांच वर्ष पूर्व कई लोगों ने अपने आभूषण आर्थिक जरूरत के चलते विशाल ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे थे। समय के साथ कुछ ग्राहकों के गिरवी पर्चे तक खो गए, जिसके चलते उन्हें उम्मीद कम ही थी कि उनका सामान वापस मिल सकेगा। लेकिन विशाल ज्वैलर्स ने बिना किसी बहानेबाजी के ग्राहकों की पहचान कर उनका कीमती सामान सकुशल वापस कर दिया।
इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर त्रिलौलिया निवासी सौरभ मिश्रा ने विशाल ज्वैलर्स को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी ईमानदारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आज के दौर में जहां विश्वास की कमी देखने को मिलती है, वहीं इस तरह के उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और भरोसे को मजबूत करते हैं।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.