लखीमपुर खीरी में गैस खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें लखीमपुर खीरी। जनपद में रसोई गैस को लेकर फैली अफवाह के चलते बुधवार को अचानक हड़कंप मच गया। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर गैस की आपूर्ति बाधित होने की चर्चा फैल गई। इसके बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच गए, जिससे कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की किल्लत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने रानी सती इंडेन गैस सर्विस पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई। मौके पर मौजूद ग्राहकों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि लोगों में गैस की कमी की चर्चा जरूर है, लेकिन एजेंसी पर बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस का वितरण किया जा रहा है। डीएसओ ने यह भी बताया कि ढाबों और ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग की शिकायतें समय-समय पर मिलती रहती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के खिलाफ है और पकड़े जाने पर संबंधित लोगों पर जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाह के कारण एजेंसियों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। अधिकारियों ने लोगों से संयम बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।1
- खीरी टाउन में भारत एजेंसी पर गैस की किल्लत,बुकिंग नम्बर भी बन्द ये उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती का है लोग सिलेंडर लेकर लाइन लगाने के लिए टूट पड़े हैं यूपी के श्रावस्ती जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटो लाईन में खड़े रहने के कारण महिला हुई बेहोश मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1
- Post by अमित कुमार2
- लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- Post by Anuj1
- मार....मार....मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया1