कानपुर के साउथ जोन अंतर्गत नौबस्ता थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया आवास विकास चौकी क्षेत्र में विजय चेस्ट हॉस्पिटल के पीछे एक बछड़े की गर्दन काटे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त किया।* सूचना मिलते ही थाना नौबस्ता प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।* मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।* फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।* कानपुर कमिश्नरेट पुलिस का साफ़ संदेश—किसी भी भ्रामक खबर और अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

- कानपुर नगर ब्रेकिंग मस्जिद बनी जंग का अखाड़ा जमकर हुई मारपीट वीडियो वायरल बाबूपुरवा थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में हुसैनी मस्जिद में हुई मारपीट। मस्जिद कमेटी के सदर पीर मोहम्मद ने अपने साथियों के संग की मारपीट,मस्जिद सदर ने अपना झूठ और भ्रष्टाचार छुपाने को लेकर विवाद1
- ट्रंप ने इस वीडियो में दिख रहे हर बच्चे को मार डाला। मीनाब प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चे।1
- फरसा बाबा की मौत या साजिश? मथुरा में कोहरे के बीच ट्रक ने ली जान, बवाल के बाद पुलिस का एक्शन! मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत ने मचा दिया हड़कंप! देर रात कोहरे के बीच संदिग्ध वाहन रोकना पड़ा भारी पीछे से आए राजस्थान नंबर के ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और मौके पर ही बाबा की मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने साफ किया मामले में गोतस्करी का कोई एंगल नहीं!लेकिन घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने किया जाम और पथराव, पुलिस ने सख्ती दिखाकर हालात काबू में किए। फिलहाल जांच जारी मौत हादसा या कुछ और, सच सामने आना बाकी!1
- पालिका परिषद घाटमपुर के अशोक नगर दक्षिणी गोपालपुर रोड में "विकास" के नाम पर भ्रष्टाचार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे मोहल्ले को नरक बना दिया है। यहां नवनिर्मित नाले का निर्माण इस कदर लचर और गलत तरीके से किया गया है कि पानी आगे बढ़ने के बजाय उलटा बहकर गलियों और घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार और नगर पालिका प्रशासन ने मिलकर तकनीकी मानकों को पूरी तरह धता बता दिया। बिना उचित ढाल और स्तर के बने इस नाले के कारण जलभराव और दुर्गंध ने पूरे इलाके को घेर लिया है। रमेश यादव, टिंकू बाजपेई, सोम सचान, राकेश सचान, जयकरन यादव और नवीन सचान जैसे कई निवासियों का कहना है कि यह खुली मिलीभगत और घटिया निर्माण सामग्री का परिणाम है, जिससे मच्छर और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। आरोप हैं कई बार शिकायत करने और तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के बावजूद, जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। अशोक नगर के लोग अब इस गंदगी और जलभराव एवं हुए भ्रष्टाचार से लड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं,चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द ही नाले की ढाल को दुरुस्त नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका धैर्य टूट जाएगा। देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस "उल्टे" विकास पर कब संज्ञान लेते हैं।1
- कानपुर घाटमपुर मूसानगर रोड, स्थित ईदगाह में शनिवार को सुबह ‘ईद-उल-फितर’ की नमाज अदा की गई। वहां पर शान्ति व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर मीना संखवार ने सबको ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही समाजवादी पार्टी द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। बच्चे जवान बुजुर्ग बड़े आदर पूर्वक एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाईयां दी। मौके पर हजारों की भीड़ थी और स्टाल लगाए गए हैं। घाटमपुर के चेयरमैन भी मुबारक बाद दी। वहां कस्बा निवासियों व लोगों से मिलकर #ईद_उल_फितर_दिली_की मुबारकबाद दी। यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए।" हम सब मिलकर भाईचारे और अमन-चैन को मजबूत करें। इस अवसर पर साथ में: समाजवादी पार्टी के घाटमपुर विधानसभा के सभी नेतागढ़ व कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे।5
- Post by RN Vishwkarma1
- Post by Media Prabhari1
- Eid Mubarak! May Allah accept from us and from you, forgive us, and make us among those accepted. May He grant us all health, faith, and blessings, and allow us to witness many more Eids.1
- कानपुर नगर। घरेलू गैस के अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने दो स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। काकादेव में रिपेयरिंग की दुकान पर गैस रिफिलिंग करते हुए सामग्री बरामद हुई, जबकि बिधनू के कठारा स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। काकादेव के चंदेल चौराहा के पास अजन्ता इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रिपेयरिंग सेंटर के बगल में सुबह 09:52 बजे छापेमारी के दौरान 14.2 किग्रा के कुल 8 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 4 भारत गैस के खाली, 3 इंडेन के खाली और 1 आंशिक भरा सिलेंडर शामिल था। मौके से 3 रिफिलर यंत्र, पेचकस, नुकीली प्लास और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला, जिससे अवैध गैस भराई की पुष्टि हुई। मौके पर कलीम अहमद सिद्दीकी निवासी रावतपुर मिले, जबकि दुकान यासीन अहमद के नाम बताई गई। बरामद सिलेंडर व उपकरण कब्जे में लेकर सुपुर्दगी में दिए गए हैं। दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसी क्रम में अपराह्न 03:29 बजे बिधनू के ग्राम कठारा स्थित महक स्वीट हाउस में छापेमारी की गई, जहां 14.2 किग्रा के कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए। इनमें 2 भरे और 2 खाली थे, जिनमें एक सिलेंडर चूल्हे से जुड़ा हुआ उपयोग में पाया गया। इस मामले में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर की संस्तुति की गई है। दोनों कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा वर्मा, पूजा सिंह एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है।1