logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेहनत का प्रतिफल सदैव होता है मीठा - रामप्यारे राम सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में कम्पोजिट विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों का अंकपत्र वितरण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को प्रशस्ति पत्र, अंकपत्र व स्पोर्ट्स ड्रेस व अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि मेहनत का प्रतिफल हमेशा मीठा होता है। जो छात्र जितना परिश्रम करेगा वही अधिक से अधिक आगे बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढेगा तथा अभिवावक अपने बच्चों को इन विद्यालयों में पढ़ाने के लिए अग्रसर होंगे। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह आयोजन अन्य परिषद के विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा वहां भी बच्चों को सम्मानित करने का काम होगा। शैक्षिक महासंघ सलेमपुर के अध्यक्ष ज्योति गुप्त ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास से बच्चों ने अच्छा अंक प्राप्त किया है तथा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। कार्यक्रम को ज्योति गुप्त, कमलाकांत वर्मा, रणवीर यादव, विनोद कुमार सिंह, माया, सरोज द्विवेदी, मालवीय प्रसाद निर्मल, गोपाल जी यादव, अनिल श्रीवास्तव, विनय यादव, मोहम्मद शाहिद, देवानंद, अभिषेक, शहंशाह, राकेश,बदरुद्दीन, निरंकार, राजकुमार, रविन्द्र, पंकज आदि ने सम्बोधित किया।

3 hrs ago
user_सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सरदार दिलावर सिंह वरिष्ठ पत्रकार
सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
caec77b9-86b1-4b33-a700-cc8cbd378f3d

मेहनत का प्रतिफल सदैव होता है मीठा - रामप्यारे राम सलेमपुर (देवरिया)। सलेमपुर कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में कम्पोजिट विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों का अंकपत्र वितरण और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को प्रशस्ति पत्र, अंकपत्र व स्पोर्ट्स ड्रेस व अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि मेहनत का प्रतिफल हमेशा मीठा होता है। जो छात्र जितना परिश्रम करेगा वही अधिक से अधिक आगे बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढेगा तथा अभिवावक अपने बच्चों को इन विद्यालयों में पढ़ाने के लिए अग्रसर होंगे। कांग्रेस नेता डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि यह आयोजन अन्य परिषद के विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा वहां भी बच्चों को सम्मानित करने का काम होगा। शैक्षिक महासंघ सलेमपुर के अध्यक्ष ज्योति गुप्त ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास से बच्चों ने अच्छा अंक प्राप्त किया है तथा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। कार्यक्रम को ज्योति गुप्त, कमलाकांत वर्मा, रणवीर यादव, विनोद कुमार सिंह, माया, सरोज द्विवेदी, मालवीय प्रसाद निर्मल, गोपाल जी यादव, अनिल श्रीवास्तव, विनय यादव, मोहम्मद शाहिद, देवानंद, अभिषेक, शहंशाह, राकेश,बदरुद्दीन, निरंकार, राजकुमार, रविन्द्र, पंकज आदि ने सम्बोधित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलवार रात सलेमपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण अग्निकांड हुआ। विनोद कुमार और रमेश कुमार की दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें। लोकेशन टैग: सलेमपुर, उत्तर प्रदेश #Salempur #BreakingNews #FireAccident #UPNews #LocalNews #सलेमपुर #आग
    1
    मंगलवार रात सलेमपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण अग्निकांड हुआ। विनोद कुमार और रमेश कुमार की दुकानों में लगी आग से लाखों का नुकसान। दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाई आग। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।
लोकेशन टैग: सलेमपुर, उत्तर प्रदेश
#Salempur #BreakingNews #FireAccident #UPNews #LocalNews #सलेमपुर #आग
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग से 01 अभियुक्त रामप्रवेश कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विगत रात्रि में रामनाथ देवरिया से कतरारी मार्ग से 01 अभियुक्त रामप्रवेश कुमार पुत्र स्व0 सुदर्शन प्रसाद निवासी रामनाथ देवरिया पश्चिम मुहल्ला थाना कोतवाली जनपद देवरिया को 1.165 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 204/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अशोक खरात कौन है..? 👇 अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।
    1
    अशोक खरात कौन है..? 👇
अशोक खरात (उर्फ “कैप्टन”) महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
    1
    मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एक से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 11 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर संचारी रोगों से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट, नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं, आशा, आंगनबाडी और सहायिका ने लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया । 
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव पूरी तरह संभव है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है कि व्यापक साफ सफाई रहे जिससे कि मच्छर न फैलें। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया,  चिकनगुनिया, मच्छरों के काटने से ही होते हैं। इसलिए सभी लोग साफ सफाई रखें और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा,लगन के साथ जनपद को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। संचारी रोग अभियान के तहत साफ सफाई, स्वच्छता, एंटी लारवा छिड़काव, फॉगिंग, नाला नालियों की सफाई, तालाबों/पोखरों के पास की झाड़ियों की सफाई तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का कार्य शत प्रतिशत संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों तथा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डो में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियां साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी सहयोगी विभागों द्वारा व्यवहार परिवर्तन व प्रचार प्रसार कराएं जाएं।  अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 13 विभाग सहयोग कर रहे हैं। 
इस मौके पर एसीएम डॉ एसके सिन्हा, नोडल अधिकारी डॉ हरेंद्र, डीटीओ डॉ राजेश कुमार, डिप्टी सीएम डॉ विपिन रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी लालबचन चौधरी, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज ओझा व समस्त मलेरिया, फाइलेरिया निरीक्षक, सहयोगी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सरकारी सड़क मिटाने की प्रतिज्ञा लिए अनिरुद्ध सिंह पुत्र कन्हैया सिंह यह सड़क लगभग 50 सालों से ऊपर से चल रहा है जिस पर नगर पालिका का दो से तीन बार काम भी हो चुका है डूडा से भी काम हो चुका है उनका कहना है सड़क मिटा के जाऊंगा और यहां की कुछ लोगों को उल्टे सीधे कैसे में फंसा कर जाऊंगा ताकि सड़क मिटाने में कोई दिक्कत ना हो जिसके पास हमारा यह वीडियो जा रहा है वह इस वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भेद हैं या उनके संज्ञान में डाल दें रोड बंद करना कितना बड़ा गुनाह है उसे व्यक्ति को पता चले जो रोड को बाधित कर रहा है
    1
    सरकारी सड़क मिटाने की प्रतिज्ञा लिए अनिरुद्ध सिंह पुत्र कन्हैया सिंह यह सड़क लगभग 50 सालों से ऊपर से चल रहा है जिस पर नगर पालिका का दो से तीन बार काम भी हो चुका है डूडा से भी काम हो चुका है उनका कहना है सड़क मिटा के जाऊंगा और यहां की कुछ लोगों को उल्टे सीधे कैसे में फंसा कर जाऊंगा ताकि सड़क मिटाने में कोई दिक्कत ना हो जिसके पास हमारा यह वीडियो जा रहा है वह इस वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भेद हैं या उनके संज्ञान में डाल दें रोड बंद करना कितना बड़ा गुनाह है उसे व्यक्ति को पता चले जो रोड को बाधित कर रहा है
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिल्थरारोड। सोनाडीह मेले में लगे गंदगी के अंबार को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्राम सिंह ने मेला संचालक व प्रशासन को घेरते हुए आरोप लगाया है कि मेला परिसर में मीट बनाकर हड्डियों और अन्य गंदे समानों को इधर उधर फेंकने से लगी गंदगी के बाद भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है किसी भी सफाईकर्मी की ड्यूटी परिसर में नहीं होने से जिंदगी का अम्बार लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन और मेला संचालक से मेला परिसर में लगे गंदगी को साफ कराने की मांग किया है। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
    2
    बिल्थरारोड। सोनाडीह मेले में लगे गंदगी के अंबार को लेकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विश्राम सिंह ने मेला संचालक व प्रशासन को घेरते हुए आरोप लगाया है कि मेला परिसर में मीट बनाकर हड्डियों और अन्य गंदे समानों को इधर उधर फेंकने से लगी गंदगी के बाद भी साफ सफाई नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया है किसी भी सफाईकर्मी की ड्यूटी परिसर में नहीं होने से जिंदगी का अम्बार लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन और मेला संचालक से मेला परिसर में लगे गंदगी को साफ कराने की मांग किया है। जिससे लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    4 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.