सावन का पहला सोमवार परसो, तैयारी हो गई पूरी...! श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेवा भाव से निभाएं दायित्व : डीएम श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण सोमवारों की व्यवस्थाओं को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग सम्पन्न कांवड़ यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं रहें सुदृढ़, चिकित्सालयों को रखा जाए अलर्ट मोड पर :डीएम बाराबंकी। श्रावण मास–2026 के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में पड़ने वाले सोमवारों पर संभावित श्रद्धालु एवं कांवड़ियों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए महादेवा ऑडिटोरियम में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा उनके समकक्ष पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित समय से अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित होकर सतत भ्रमणशील रहें तथा प्रत्येक व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, खोया-पाया केंद्र तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी पंचायत भवनों एवं अन्य शासकीय भवनों की समुचित साफ-सफाई कराते हुए वहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य चिकित्सालयों को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाओं एवं एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से उपस्थित रहकर पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ब्रीफिंग के पूर्व अधिकारीद्वय द्वारा सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग की प्रभावी निगरानी एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र को 04 जोन एवं 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारी तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
सावन का पहला सोमवार परसो, तैयारी हो गई पूरी...! श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सेवा भाव से निभाएं दायित्व : डीएम श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण सोमवारों की व्यवस्थाओं को लेकर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग सम्पन्न कांवड़ यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं रहें सुदृढ़, चिकित्सालयों को रखा जाए अलर्ट मोड पर :डीएम बाराबंकी। श्रावण मास–2026 के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में पड़ने वाले सोमवारों पर संभावित श्रद्धालु एवं कांवड़ियों की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए महादेवा ऑडिटोरियम में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा उनके समकक्ष पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्धारित समय से अपने-अपने
क्षेत्र में उपस्थित होकर सतत भ्रमणशील रहें तथा प्रत्येक व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, खोया-पाया केंद्र तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी पंचायत भवनों एवं अन्य शासकीय भवनों की समुचित साफ-सफाई कराते हुए वहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य चिकित्सालयों को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ,
आवश्यक दवाओं एवं एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ सौहार्दपूर्ण, संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट्स पर समय से उपस्थित रहकर पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ब्रीफिंग के पूर्व अधिकारीद्वय द्वारा सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रावण मास के दौरान श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग की प्रभावी निगरानी एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र को 04 जोन एवं 09 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में जोनल मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारी तथा प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके काउंटरपार्ट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
- PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी1
- *कमिश्नर का चार्ज लेते ही एक्शन में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस* *काली फिल्म और मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चला अभियान, कई वाहनों के चालान* *लखनऊ। कमिश्नर का चार्ज संभालते ही पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं* *इसी क्रम में दुबग्गा-कानपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काली फिल्म चढ़ी कई गाड़ियों को रोककर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही तेज आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई* *अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा* । *पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। काली फिल्म, अनधिकृत मॉडिफिकेशन और तेज आवाज वाले साइलेंसर के जरिए सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी* *संवाददाता — राम जी दीक्षित पत्रकार3
- बाराबंकी के बंकी ब्लॉक CHC का मंत्री जी ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राही के बाराबंकी की जाटा बरौली सीएचसी का निरीक्षण करते समय ग्रामीणों ने किया विरोध1
- निरीक्षण के दौरान मंत्री सुरेश राही ने कहा कि व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।1
- कजरी तीज का महापर्व नजदीक आते हीं कवरियो का उत्साह गांव शहर मे तैयारी मे जुटे कवरिया प्रसासन भी अलर्ट1
- बाराबंकी में यूरिया खाद के लिए किसानों को झेलनी पड़ रही है परेशानियां,घंटो लाईन में लगने के बाद भी नही मिल पा रही किसानों को यूरिया खाद,किसान परेशान उड़िया खाद्य वितरण की परेशान होकर बढ़ने लगे टोकन व्यक्तियों की लगेगा पानी कतर लाइन में घंटे तक करने के बाद मिली यूरिया1
- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप मंदिरों, घाटों, प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई, रूट डायवर्जन, मीडिया मॉनिटरिंग तथा विभिन्न धर्मगुरुओं एवं कांवड़ यात्रा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विशेष अवसरों, सोमवार एवं शनिवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा दी गयी बाइट1
- युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार सभा जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित पकरियापुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल युवक की पहचान पकरियापुर निवासी रमेश (32) पुत्र फकीरे लाल के रूप में हुई है। रमेश अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना माना, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें चक्कर आने लगे और शरीर में बेचैनी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बिना देर किए रमेश को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक उनका उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति लगातार गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी फतेहपुर के चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि युवक के शरीर में सांप का जहर तेजी से फैल चुका था, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।1