Shuru
Apke Nagar Ki App…
हीरापुर में आंगनबाड़ी चलो अभियान: नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत, 6 वर्ष पूर्ण बच्चों को दी विदाई जानकारी शाम 5 बजे मिली हीरापुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग व आईएमसी के सहयोग से मंगलवार को ‘आंगनबाड़ी चलो अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नवप्रवेशित बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विदाई दी गई। कार्यकर्ता पार्वती ने बताया कि 3 वर्ष के बच्चों का प्रवेश कर किलकारी वितरित की गई। खेल व नाटक के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ रवि मित्तल, एलएस मिथिलेश सहित अन्य मौजूद रहे।
हर्षित भार्गव
हीरापुर में आंगनबाड़ी चलो अभियान: नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत, 6 वर्ष पूर्ण बच्चों को दी विदाई जानकारी शाम 5 बजे मिली हीरापुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला एवं बाल विकास विभाग व आईएमसी के सहयोग से मंगलवार को ‘आंगनबाड़ी चलो अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नवप्रवेशित बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विदाई दी गई। कार्यकर्ता पार्वती ने बताया कि 3 वर्ष के बच्चों का प्रवेश कर किलकारी वितरित की गई। खेल व नाटक के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ रवि मित्तल, एलएस मिथिलेश सहित अन्य मौजूद रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी जिला: नए कलेक्टर का मंगलवार जनसुनवाई का पहला दिन1
- एक बार फिर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने दोहराई अपनी बात, स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर चुप नहीं रहेंगे कार्यकर्ता... 10 हजार कार्यकर्ता जाकर भर देंगे करैरा SDOP IPS आयुष जाखड़ के घर में गोबर!1
- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशा, स्मैक, चरस, गांजा व शराब माफिया व सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध मुहीम चलायी जाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है, जिसके बाद थाना प्रभारी देहात विकास यादव एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 19.04.26 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चैक सर्ट व नीले रंग की जीन्स पहने हुये है जो दाढी रखे हुये है जो हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली में संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ स्मैक विक्रय करने की फिराक में खडा है, जिसपर से थाना देहात की टीम द्वारा हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउण्ड लुधावली शिवपुरी पर दबिस देकर आरोपी पवन जाटव पुत्र बाबूराम जाटव उम्र 35 साल नि० टोगरा रोड फतेहपुर शिवपुरी (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक कुल बजन 20.45 ग्राम कुल कीमती 04 लाख रुपये को एक मोटरसाइकल सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना देहात पर आरोपी के विरुद्ध अप0क्र0 130/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया गया।2
- परीक्षाओं में अंकों का अजब गजब खेल' फेल को मिले 20 अंक' पास छात्राओं को मिला 10 अंक. छात्रा ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप न्याय के लिए आज जिला मुख्यालय जाकर जनसुनवाई में दिया आवेदन2
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटका के छात्रों ने विद्यालय ने गेट पर ताला लगा दिया है छात्रों का कहना है किराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका में सभी सात शिक्षक को एपीओ करने से छात्र-छात्राएं नाराज हैं। प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा के कई महिनों से स्कूल नहीं आने से छात्रों का गुस्सा फूटा है। छात्रों एवं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाचार्य भंवरलाल शर्मा द्वारा गंगानगर बैठकर ही विद्यालय का संचालन किया जा रहा है तथा कई महीनो से वे विद्यालय में नहीं आए हैं इसकी जानकारी मीडिया को देने के बाद प्रधानाचार्य द्वारा सभी सात शिक्षको को एपीओ कर दिया गया जिसको लेकर ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए हैं प्रधानाचार्य की कार्यशैली से ग्रामीण ओर स्कूली बच्चों में आक्रोश है।4
- शिवपुरी जिले के अंतर्गत ग्राम खौरघार झिरी रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार (नंबर DL 8CAF 4217) ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- छबड़ा: 21 अप्रैल: अमीरपुर खेड़ी, भुवाखेड़ी स्थित अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र में मंगलवार,शंकर लाल नागर की अध्यक्षता में 21 अप्रैल को गुरुदेव निखिलेश्वरानंद जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का विवरण: • केंद्र में सुबह गुरुदेव नारायण दत्त श्री माली जी के सूक्ष्म, निराकार स्वरूप का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। • साधकों ने धूप, दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। • इसके बाद सामूहिक रूप से गुरुदेव के मंत्रों का उच्चारण किया गया और सभी ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। • कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु व साधक उपस्थित रहे। वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों का संदेश:केंद्र के साधकों ने बताया कि निखिलेश्वरानंद जयंती हर वर्ष गुरुदेव के ज्ञान और साधना परंपरा को याद करने के लिए मनाई जाती है। इसका उद्देश्य गुरु परंपरा से जुड़कर आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ हुआ।1