logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डंफर ने मोटरसाइकिल सवार जीजा साले को मारी जोरदार टक्कर; दोनों गंभीर घायल संवाददाता: विकाश कटियार| कानपुर देहात के राजपुर में मंगलवार देर रात एक डंपर ने बाइक सवार साले-जीजा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जीजा शरद का जबड़ा टूट गया और उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि साले अमन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उक्त घटना राजपुर कस्बे के जल्लापुर सिकंदरा के समीप हुई। इटावा जनपद के बकेवर निवासी 26 वर्षीय शरद पुत्र प्रदीप कुमार अपने 14 वर्षीय साले अमन पुत्र रामनरेश के साथ बाइक से सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। वे राजपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी ओवरटेक करते समय डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. जी पी द्विवेदी ने बताया कि शरद के कई दांत और जबड़ा टूट गया है, जिससे काफी रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अमन को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_विकाश कटियार
विकाश कटियार
Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
adc7df24-8a4b-4a45-b658-6496af7daf0e

डंफर ने मोटरसाइकिल सवार जीजा साले को मारी जोरदार टक्कर; दोनों गंभीर घायल संवाददाता: विकाश कटियार| कानपुर देहात के राजपुर में मंगलवार देर रात एक डंपर ने बाइक सवार साले-जीजा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जीजा शरद का जबड़ा टूट गया और उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि साले अमन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उक्त घटना राजपुर कस्बे के जल्लापुर सिकंदरा के समीप हुई। इटावा जनपद के बकेवर निवासी 26 वर्षीय शरद पुत्र प्रदीप कुमार अपने 14 वर्षीय साले अमन पुत्र रामनरेश के साथ बाइक से सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। वे राजपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी ओवरटेक करते समय डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. जी पी द्विवेदी ने बताया कि शरद के कई दांत और जबड़ा टूट गया है, जिससे काफी रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अमन को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर उत्तर प्रदेश भौती प्रतापपुर कानपुर नगर एक गांव मोहल्ले की नली बहती रहती है जिसमें कोई सुनवाई नहीं होती है सीवर का पानी बहता है गंदी नाली बहती रहती है बदबू बहुत करती है कोई प्रधान कोई जिला पंचायत की सुनवाई नहीं है इस वीडियो के ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एक प्रशासन के पास पहुंच सके
    1
    कानपुर उत्तर प्रदेश भौती प्रतापपुर कानपुर नगर 
एक गांव मोहल्ले की नली बहती रहती है 
जिसमें कोई सुनवाई नहीं होती है सीवर का पानी बहता है गंदी नाली बहती रहती है बदबू बहुत करती है कोई प्रधान कोई जिला पंचायत की सुनवाई नहीं है इस वीडियो के ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि एक प्रशासन के पास पहुंच सके
    user_Raj Gautam
    Raj Gautam
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • #ब्रेकिंग इस्फ़हान पर US-इज़राइली हमलों के दौरान, एक ईरानी मेट्रो कर्मचारी ने इंसानियत दिखाते हुए महिलाओं को सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ने दिया।
    1
    #ब्रेकिंग
इस्फ़हान पर US-इज़राइली हमलों के दौरान, एक ईरानी मेट्रो कर्मचारी ने इंसानियत दिखाते हुए महिलाओं को सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म पर चढ़ने दिया।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    34 min ago
  • बारात दुल्हन लेकर लौट रही थी तभी गुंडे पीछे पड़ गए ड्राइवर ने गुंडे से पीछा छुड़ाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आख़िरकार गुंडे को पकड़ ही लिया. कानपुर देहात से बारात वापस औरैया अपने घर लौट रही थी, तभी बारात को बीच रास्ते में रोककर, बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए.
    1
    बारात दुल्हन लेकर लौट रही थी तभी गुंडे पीछे पड़ गए
ड्राइवर ने गुंडे से पीछा छुड़ाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आख़िरकार गुंडे को पकड़ ही लिया. कानपुर देहात से बारात वापस औरैया अपने घर लौट रही थी, तभी बारात को बीच रास्ते में रोककर, बदमाशों ने दूल्हा और ड्राइवर के साथ मारपीट की और दुल्हन के जेवर लूटकर फरार हो गए.
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर। फागुन के उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मंगलवार को शहर में ऐतिहासिक गंगा मेला पूरे जोश और परंपरा के साथ मनाया गया, रंगों, गुलाल और राष्ट्रभक्ति के माहौल में पूरा शहर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। इस बार के मेले में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। वर्षों से मेले की पहचान रहे पारंपरिक भैंसा ठेलों की जगह इस बार सजे-धजे ट्रैक्टरों, ट्रॉलियों और ऊंटों का काफिला शामिल हुआ। करीब 6 ऊंट, 5 घोड़े और 8 ट्रैक्टरों पर सवार होरियारों की टोलियां जब सड़कों पर निकलीं तो शहर की गलियां रंगों से भर उठीं। सुबह रज्जन बाबू पार्क में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, राष्ट्रगान के बाद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, गंगा मेला की परंपरा 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी मानी जाती है, जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार किए गए 45 क्रांतिकारी जेल से रिहा होने के बाद विजय के प्रतीक के रूप में होली खेले थे.. गंगा मेला शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की भी मिसाल है, जुलूस जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरा तो लोगों ने फूलों की वर्षा और गुलाल लगाकर होरियारों का स्वागत किया रंगों के इस उत्सव में विभिन्न समुदायों के लोग गले मिलते नजर आए, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया... मुख्य जुलूस रज्जन बाबू पार्क से शुरू होकर सूत बाजार, जनरलगंज, मेस्टन रोड और सर्राफा बाजार से होता हुआ कोतवाली और बिरहाना रोड के रास्ते हटिया पहुंचा शाम के समय हटिया क्षेत्र में आयोजित बाल मेले में झूले, पकवानों के स्टॉल और आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी। इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने शहरवासियों को ऐतिहासिक गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं और इस परंपरा को शहर की गौरवशाली विरासत बताया...??
    2
    कानपुर।  फागुन के उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मंगलवार को शहर में ऐतिहासिक गंगा मेला पूरे जोश और परंपरा के साथ मनाया गया, रंगों, गुलाल और राष्ट्रभक्ति के माहौल में पूरा शहर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। इस बार के मेले में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। वर्षों से मेले की पहचान रहे पारंपरिक भैंसा ठेलों की जगह इस बार सजे-धजे ट्रैक्टरों, ट्रॉलियों और ऊंटों का काफिला शामिल हुआ। करीब 6 ऊंट, 5 घोड़े और 8 ट्रैक्टरों पर सवार होरियारों की टोलियां जब सड़कों पर निकलीं तो शहर की गलियां रंगों से भर उठीं।
सुबह रज्जन बाबू पार्क में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, राष्ट्रगान के बाद क्रांतिकारियों के शिलालेख पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, गंगा मेला की परंपरा 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी मानी जाती है, जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार किए गए 45 क्रांतिकारी जेल से रिहा होने के बाद विजय के प्रतीक के रूप में होली खेले थे..
गंगा मेला शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की भी मिसाल है, जुलूस जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से गुजरा तो लोगों ने फूलों की वर्षा और गुलाल लगाकर होरियारों का स्वागत किया रंगों के इस उत्सव में विभिन्न समुदायों के लोग गले मिलते नजर आए, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया...
मुख्य जुलूस रज्जन बाबू पार्क से शुरू होकर सूत बाजार, जनरलगंज, मेस्टन रोड और सर्राफा बाजार से होता हुआ कोतवाली और बिरहाना रोड के रास्ते हटिया पहुंचा शाम के समय हटिया क्षेत्र में आयोजित बाल मेले में झूले, पकवानों के स्टॉल और आतिशबाजी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।
इस दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने शहरवासियों को ऐतिहासिक गंगा मेले की शुभकामनाएं दीं और इस परंपरा को शहर की गौरवशाली विरासत बताया...??
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 128/Yashoda Nagar Gangapur colony
    1
    128/Yashoda Nagar Gangapur colony
    user_Sanjeet Soni
    Sanjeet Soni
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Carpenter Kanpur, Kanpur Nagar•
    9 hrs ago
  • Post by Utkarsh sahu
    1
    Post by Utkarsh sahu
    user_Utkarsh sahu
    Utkarsh sahu
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अगर डोनाल्ड ट्रंप इज़राइल के साथ मिलकर मोजतबा-खामेनेई को हराने में कामयाब हो जाते हैं, —तो ट्रंप का अगला टारगेट रेसेप तैयप एर्दोगन होंगे;-मेरी भविष्यवाणी¡!
    1
    अगर डोनाल्ड ट्रंप इज़राइल के साथ मिलकर मोजतबा-खामेनेई को हराने में कामयाब हो जाते हैं,
—तो ट्रंप का अगला टारगेट रेसेप तैयप एर्दोगन होंगे;-मेरी भविष्यवाणी¡!
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.