नानपारा में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, लंबी कतारों से लोग बेहाल, गाड़ियां लेकर लौट रहे लोग, गेहूं कटाई प्रभावित नानपारा, बहराइच। तहसील क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भारी कमी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आमजन को घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग अपनी गाड़ियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं। खासतौर पर गेहूं की कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर आए किसान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन डीजल के अभाव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर बंद पड़े हैं। इससे फसल खेतों में खड़ी है और समय पर कटाई न होने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, शहर के लोग भी अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं और सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सप्लाई कम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि किसानों की फसल समय पर कट सके और आमजन को राहत मिल सके।
नानपारा में डीजल-पेट्रोल की किल्लत, लंबी कतारों से लोग बेहाल, गाड़ियां लेकर लौट रहे लोग, गेहूं कटाई प्रभावित नानपारा, बहराइच। तहसील क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की भारी कमी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आमजन को घंटों लाइन में लगने के बाद भी ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग अपनी गाड़ियां लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं। खासतौर पर गेहूं की कटाई के इस महत्वपूर्ण समय में डीजल की कमी ने किसानों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों
से ट्रैक्टर लेकर आए किसान पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन डीजल न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन डीजल के अभाव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर बंद पड़े हैं। इससे फसल खेतों में खड़ी है और समय पर कटाई न होने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, शहर के लोग भी अपने दैनिक कार्यों के लिए वाहनों का उपयोग नहीं कर पा
रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं और सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक सप्लाई कम होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारू कराई जाए, ताकि किसानों की फसल समय पर कट सके और आमजन को राहत मिल सके।
- बहराइच कैसरगंज महसी नानपारा इलाके के कई पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए किसान दिखाई पड़ रहा परेशान आस पास के पेट्रोल पंपों पर भी नहीं है डीजल और पेट्रोल। जानकारी के अनुसार देर शाम तक डीजल पेट्रोल वितरण किया जायेगा।1
- उत्तर प्रदेश जिला बहराइच तहसील महसी में कुछ गौशाला का हुआ निरीक्षण, आशीष कुमार मिश्र, आलोक कुमार मिश्र, सत्यम गुप्ता, मजनू सिंह, J P सिंह, रबी पाठक द्वारा1
- Post by Sadaf khatoon1
- ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।2
- कलयुग में भगवान श्री राम श्री राम के सेवक हनुमान जी सभी संकटों को दूर करने वाले हैं उनके नाम के उच्चारण से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं जो हनुमान जी का रात दिन स्मरण करता है उसका कल्याण निश्चित है इसलिए हनुमान जी साक्षात देवता हैं और वह सबके कल्याण के लिए तैयार रहते हैं जय हनुमान जी3
- बहराइच। खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान बहराइच में पेट्रोल-डीजल न मिलने की दूसरी बार अफवाह हुईं तेज़ जिसको लेकर लोग पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पहुंचे तों भारी भीड़ उमड़ी देख अपनी बारी का इंतजार करते हुए। चिलचिलाती धूप में लम्बी लाइन की कतार में लगे गए। पेट्रोल डीजल भरने के दौरान आपस में लोगों की कहासुनी भी होती रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए। इलाकाई पुलिस पेट्रोल पंप पर मुस्तैद रही और पुलिस की निगरानी में पेट्रोल डीजल पंप पर लोगों को बिक्री किया गया। हालांकि DSO का कहना है कि बहराइच के सभी 121 पेट्रोल पंपों पर कोई भी ईंधन की कमी नहीं है। बीच में पड़ी रजिस्ट्री छुट्टी के दौरान 2 दिन डिपो बंद था इसलिए अफवाह तेज हुई है हालांकि सभी जगह सुचारू रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री किया जा रहा है।1
- नानपारा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल ना मिलने के कारण लगी लंबी लाइने जिससे आम राहगीरों को हो रही परेशानी । #PetrolDieselPrice #petrol #diesel #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #nanpara #petroleum #petrolpump1
- Post by आलोक कुमार मिश्रा1
- Post by Sadaf khatoon1