थाना फुगाना पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री नरेन्द्र सिंह यादव एवं थाना प्रभारी फुगाना श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व थाना फुगाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 15.09.2026 को थानाक्षेत्र फुगाना के ग्राम खरड में पडोस में रहने वाले दो पक्षों के मध्य झगडा हुआ जिसके उपरान्त एक बुजुर्ग व्यक्ति जय सिंह पुत्र सीरिया के साथ मारपीट की गयी है जिनकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर 04 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0स0 99/26 धारा 103(1)/3(5), 333,190,191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी थी। थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा नामजद व मुख्य अभियुक्त मनोज मलिक पुत्र वेदपाल उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को दिनांक 16.09.2026 को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी। आज दिनांक 17.09.2026 को थाना फुगाना पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर को देहरादून एक्सप्रेस वे के नीचे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-* *1.* तेजवीर सिंह उर्फ छोटू पुत्र वेदपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी खरड थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *2.* का0 1238 अमित कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर । *3.* का0 629 अजय कुमार थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर ।

- *भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद* आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को GIC मैदान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक किसान महापंचायत में सहभागिता करने के लिए महानगर की टीम शाम 6 बजे मीनाक्षी चौक मिलन धर्म कांटा (मीनाक्षी हॉल के ठीक सामने) पर एकत्रित होगी। मीनाक्षी चौक से चल कर कोर्ट रोड , प्रकाश चौक, महावीर चौक होते हुए GIC मैदान पहुंचेंगे। ढोल, नगाड़े, डीजे के साथ पैदल मार्च किया जायेगा। आपसे निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने परिचितों को ले कर पहुंचे व अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं। *एकत्र होने का स्थान व समय* *स्थान : मीनाक्षी चौक* *समय : शाम 6 बजे* आपका, अनुपम शांडिल्य महानगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर1
- मुजफ्फरनगर में वामा सारथी की पहल, पुलिस परिवार के बच्चों को करियर का मार्गदर्शन SLUG पुलिस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भेंट ANCHOR मुजफ्फरनगर में पुलिस परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण को लेकर वामा सारथी की ओर से सराहनीय पहल की गई। वामा सारथी जनपद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष डॉ. नीलम राय वर्मा और एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ के विशेष प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और अध्ययन सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। बच्चों को IIT-JEE, NEET, NDA समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी रणनीति और अध्ययन पद्धति के बारे में भी बताया गया। V.O. आकाश इंस्टीट्यूट के मैनेजर शाहनवाज अहमद, एकेडमिक काउंसलर नितिन कुमार और उनकी टीम ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और पुलिस लाइब्रेरी के लिए उपयोगी पुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान डॉ. नीलम राय वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे पूरे मन से मेहनत करें, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत को जरूरी बताया। वामा सारथी की इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा, मार्गदर्शन और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर उनके भविष्य को मजबूत आधार देना है।4
- मुजफ्फरनगर पुलिस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट, वामा सारथी और आकाश संस्थान की पहल मुजफ्फरनगर पुलिस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट, वामा सारथी और आकाश संस्थान की पहल1
- आकाश इंस्टीट्यूट ने पुलिस लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं वामा सारथी की सराहनीय पहल—पुलिस परिवार के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान आकाश इंस्टीट्यूट ने पुलिस लाइब्रेरी को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट कीं मुज़फ्फरनगर में पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा करियर निर्माण को लेकर वामा सारथी द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में आज एक और सराहनीय पहल की गई। वामा सारथी, जनपद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष डाॅ. नीलम राय वर्मा (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी) एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के विशेष प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइब्रेरी में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भेंट की गयी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों को विशेष रूप से IIT-JEE, NEET, NDA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक रणनीति और अध्ययन पद्धति के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर के मैनेजर शाहनवाज अहमद, एकेडमिक काउंसलर नितिन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के मार्गदर्शन के साथ-साथ पुलिस लाइब्रेरी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी पुस्तकें एवं अन्य अध्ययन सामग्री भी भेंट की गई, ताकि पुलिस परिवार के बच्चे लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। आप मेहनत कीजिए, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी”—डाॅ. नीलम राय वर्मा इस अवसर पर डाॅ. नीलम राय वर्मा ने आकाश इंस्टीट्यूट का धन्यवाद करते हुए बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने एवं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरे मन से तैयारी करें और अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त किताबें व अध्ययन सामग्री लाइब्रेरी में मौजूद है, अन्य किसी भी पुस्तक अथवा अध्ययन सामग्री की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि वामा सारथी पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाता रहेगा। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से अपनी रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर पूरे समर्पण के साथ उसकी तैयारी करने का आह्वान किया। पुलिस परिवार के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध वामा सारथी वामा सारथी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों का यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उदाहरण रहा। डाॅ. नीलम राय वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर व्यक्तिगत रुचि लेते हुए किए जा रहे प्रयासों से पुलिस परिवार के बच्चों को न केवल बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक संसाधन और सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। वामा सारथी का उद्देश्य केवल पुलिस परिवार के वर्तमान को सहयोग देना ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करना भी है। इसी दिशा में ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।2
- “आप मेहनत कीजिए, किताबों की कमी नहीं होने दी जाएगी”, डॉ. नीलम राय वर्मा ने बच्चों का बढ़ाया हौसला। मुजफ्फरनगर। पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वामा सारथी मुजफ्फरनगर द्वारा पहल की गई। डॉ. नीलम राय वर्मा और पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के प्रयासों से आकाश इंस्टीट्यूट मुजफ्फरनगर ने पुलिस लाइब्रेरी को IIT-JEE, NEET, NDA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की उपयोगी किताबें और अध्ययन सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को करियर काउंसलिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। डॉ. नीलम राय वर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि किताबों की कमी उनके रास्ते में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।1
- मुजफ्फरनगर आशीर्वाद बैंकट हॉल में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हवन पूजन कर सुंदरकांड का आयोजन किया PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज BJP शुरू करेगी ‘संकल्प सेवा अभियान’, रक्तदान शिविरो से शुरू होगा संकल्प सेवा अभियान भाजपा की राष्ट्रीय कार्यालय पर भी रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना हैं 🙏 राजेश गोयल (भाजपा कार्यकर्ता) मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश1
- मैनपुरी: 5 बच्चों की सास को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार? मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, 5 बच्चों की सास और उसके 20 साल छोटे दामाद के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों को अलग करने के लिए रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का ऐलान कर दिया। मैनपुरी: 5 बच्चों की सास को 20 साल छोटे दामाद से हुआ प्यार? मैनपुरी, उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावे के मुताबिक, 5 बच्चों की सास और उसके 20 साल छोटे दामाद के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों को अलग करने के लिए रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं सुलझा। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का ऐलान कर दिया।1
- म्यूल बैंक खातों का साइबर ठगी में इस्तेमाल, दो शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों अभियुक्त म्यूल बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगवाकर उसे निकालते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल, तीन चैक बुक, तीन पासबुक, तीन एटीएम कार्ड और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ ने बाईट में बताया कि साइबर ठगी की रकम के प्रवाह और उससे जुड़े बैंक खातों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।1