मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया स्थापना दिवस का शानदार उत्सव.. मेजा, प्रयागराज। 02 अप्रैल 2026 को मेजा ऊर्जा निगम ने 18 साल पूरे होने के अवसर पर अपने स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत जी श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के प्रेरक और उत्साहवर्धक संबोधन से हुई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अपने संबोधन में जी श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने मेजा ऊर्जा निगम की अब तक की यात्रा की सराहना करते हुए, भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। निदेशक (परियोजनाएँ), एनटीपीसी एवं एमयूएनपीएल के अध्यक्ष के.एस. सुंदरम ने इस पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संयंत्र की विद्युत उत्पादन क्षमता एवं उपलब्धता पर प्रकाश डाला तथा एमयूएनपीएल के समग्र विकास और उन्नति पर विशेष बल दिया।उन्होंने यह अवसर प्रदान करने के लिए प्रमोटर्स, एनटीपीसी और यूपीआरवीयूएनएल का आभार व्यक्त किया। इस विशेष अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), अशोक कुमार सामल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अंशु बरुआ, मुख्य वित्तीय अधिकारी, विवेक चन्द्र (विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन), ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी यूनियन और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

- मेजा के कोहडार चौकी अंतर्गत डाबर गांव में कच्चे मकान में लगी भयानक आग ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख। परिजनों का रो रो का बुरा हाल।1
- Post by Ptrkar deepak Shukla meja1
- सरेराह दबंगो का आतंक!! दबंगो ने महिला के छप्पर को जबरन तोड़ा.... दबंगो की दबंगई का वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल!! शिकायत के बाद भी दबंगो पर नहीं हुई कार्यवाई!! स्थानीय पुलिस पर कार्यवाई ना करने का आरोप!! Anchor --- उत्तर प्रदेश मे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही दबंग और भूमाफियाओ पर जीरो टॉलरेस की कार्यवाई करते हो!लेकिन प्रयागराज मे आज भी दबंगो को शासन प्रशाशन का जरा सा खौफ नहीं है!प्रयागराज मे बेखौफ दबंगो ने दिन दहाड़े महिला के छप्पर को गिराकर फिर एक बार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है!जंघई बाजार निवासी विकास जायसवाल का आरोप है की उसके छप्पर को दबंग मनोज मिश्रा और उसके बेटे ने तोड़ कर गिराते हुए कब्ज़ा कर लिया!आरोप है की दबंगो ने जबरन विकास जायसवाल और उसके पुरे परिवार को घर से बाहर भी निकाल दिया, दबंगो ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोबारा घर मे आने की कोशिश करोगे तो जान से मार दिए जाओगे!पीड़ित और पीड़ित का परिवार घटना से डरा सहमा हुआ है!भुक्तभोगी विकास का कहना है की साल 2020 मे मनोज मिश्रा और मंजू मिश्रा से जमीन खरीदकर मकान का निर्माण कराया था!कुछ दिन बाद हाईवे का निर्माण होने से मकान का कुछ भाग हाईवे की जद मे आ गया!जिसके बाद भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने शेष बची जमीन पर टीन शेड लगा कर रहना शुरू कर दिया !आरोप है की कुछ दिन बीतने के बाद मनोज मिश्रा और उसके बेटे विरोध करते हुए मारपीट पर अमादा हो गए!पीड़ित मामले की लिखित शिकायत SDM हंडिया से करते हुए कब्ज़ा दिलवाने की मांग की!पीड़ित की शिकायती पत्र पर SDM हंडिया ने संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम का गठन किया!SDM हंडिया के आदेश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करते हुए भुक्तभोगी विकास जाय सवाल को कब्ज़ा दिलाये!आरोप है कुछ राजस्व टीम को जाने के बाद दबंग मनोज मिश्रा और उसका दबंग बेटा उसी जमीन पर फिर से कब्ज़ा जमा लिया!भुक्त भोगी विकास जायसवाल ने इस मामले की शिकायत सरायममरेज पुलिस से करते हुए कार्यवाई की मांग की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई!सबसे बड़ा सवाल है की आखिर ये दबंग कितने प्रभावसाली है की इनके खिलाफ स्थानीय प्रशाशन भी कार्यवाई करने गुरेज कर रहा है!क्या इन दबंगो के सामने स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक को गया है!अब भुक्तभोगी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से जान माल की सुरक्षा और जमीन को कब्ज़ामुक्त कराने के लिए गुहार लगाया है!अब देखने वाली बात होंगी की शासन प्रशाशन दबंगो के खिलाफ कब और कैसे कार्यवाई करता है!क्या प्रशाशन इन दबंगो के चंगुल से जमीन कब्ज़ा मुक्त करा पायेगी, या पीड़ित परिवार को दर दर की ठोकरे ही खानी पड़ेगी.....1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by Sona Rohit1
- प्रयागराज: गौहनिया गैस एजेंसी से KYC के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप निराधार निकला। उपभोक्ताओं से बात करने पर पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फैलाई गई जानकारी गलत थी। गैस एजेंसी ने किसी भी प्रकार की KYC के लिए पैसे नहीं मांगे हैं। 🔴4
- Post by Pari Mathur1
- स्वर्णकार नेतृत्व संगम फरीदाबाद द्वारा सोनार महाकुंभ धूमधाम से संपन्न हुआ1