समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर समारोह पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ संविधान मान स्तंभ दिवस का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 124 साल पहले सन् 1902 में आज ही के दिन देश में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित समुदाय को प्रशासन में उचित हिस्सेदारी देने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया था। इसे आगे चलकर आजाद भारत में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए तानाशाही के रास्ते पर चलने वाली यह सरकार देश के संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता जनार्दन के बल पर सरकार के इन गलत मंसूबों को किसी भी परिस्थिति में सफल नहीं होने देगी।
समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर समारोह पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ संविधान मान स्तंभ दिवस का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 124 साल पहले सन् 1902 में आज ही के दिन देश में कोल्हापुर रियासत के राजा छत्रपति शाहूजी महाराज ने वंचित समुदाय को प्रशासन में उचित हिस्सेदारी देने के लिए सर्वप्रथम आरक्षण लागू किया था। इसे आगे चलकर आजाद भारत में बाबा
साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया। गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करते हुए तानाशाही के रास्ते पर चलने वाली यह सरकार देश के संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता जनार्दन के बल पर सरकार के इन गलत मंसूबों को किसी भी परिस्थिति में सफल नहीं होने देगी।
- #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन l #srilaprabhupada #iskcontemple #reels #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral1
- मीरजापुर में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और ₹310 नकद बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मां विंध्यवासिनी धाम, विभिन्न घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उन्हें अलग-अलग लोगों को बेच देते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी के मोबाइल बेचने के मकसद से एक जगह एकत्र हुआ था, तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में समीर सरोज, पंकज कुमार, रोशन सरोज, मोहित सरोज, विकास विश्वकर्मा और दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- मीरजापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधीपुर गांव में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित रामजीत बिंद का आरोप है कि उनके सगे भाई रामधनी बिंद ने पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे में अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार बराबर हिस्सेदारी की मांग की, लेकिन हर बार विवाद ही उत्पन्न हुआ। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अपने हिस्से की जमीन मांगने पर उनके साथ मारपीट का प्रयास किया जाता है और धमकियां दी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित बंटवारा सुनिश्चित कराने और न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- मिर्ज़ापुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र स्थित बरकछा हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद भी मौके पर कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।1