अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीमों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

- अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामी पार्टी की सदस्यता अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सरुवावा ग्रामसभा में बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पीला गमछा और जनेऊ पहनाकर भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेठी से बसपा को मजबूत कर बहन मायावती को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में वह बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से सरकार बनती है और बसपा सभी धर्मों व वर्गों को समान भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के कार्यकाल में अमेठी को जिला बनाया गया और सभी वर्गों को सम्मान व रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और भेदभावपूर्ण नियुक्तियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार मिलेगा तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान अनिल पांडेय (ठेंगहा), आशीष तिवारी, महेश मिश्रा (ठेंगहा) सहित कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, मंडल प्रभारी श्रीराम, बृजेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रानीगंज कैथौला-झलिया मधुकरपुर के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने क्या कहा। थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रानीगंज कैथौला-झलिया मधुकरपुर के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में 01 व्यक्ति के घायल हो जाने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- लंभुआ विधानसभा में शिक्षक श्यामलाल निषाद के द्वारा आयोजित हुई पी डी ए चौपाल *खसड़े में राजेश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल* *_सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 02-08-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजेश पाल के नेतृत्व में खसड़े में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा। उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, सपा नेता नरेंद्र यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- सड़क निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत रायबरेली जिले खीरों विकास क्षेत्र में विकास की लहर आखिरकार बदलेगी उसराहा गांव की तस्वीर, सड़क निर्माण कार्य शुरू ग्रामीणों की मांग हुई पूरी,1
- अमेठी में बसपा का सदस्यता अभियान, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना अमेठी में बसपा का सदस्यता अभियान, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना अमेठी। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सरुवावा ग्रामसभा में बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का फूल-मालाओं, पीला गमछा और जनेऊ पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुआ। सभा को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेठी में बसपा को मजबूत कर बहन मायावती को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा और ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से सरकार बनती है और बसपा सभी धर्मों व समाज के लोगों को समान भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के समय कानून व्यवस्था बेहतर थी और सभी वर्गों को रोजगार के अवसर मिले। साथ ही भाजपा सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।1
- अमेठी में कांवड़ियों की सेवा में जुटे अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ शिवभक्तों का अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत, फलाहार व जल का किया वितरण; सुरक्षित यात्रा की कामना अमेठी पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवर यात्रा पर निकले शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने श्रद्धा और आत्मीयता के साथ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को ससम्मान अंगवस्त्र भेंट किए तथा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए फलाहार, जल एवं अन्य खाद्य-पेय सामग्री का वितरण किया। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने कहा कि सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ यात्रा में श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल शिवभक्तों की सेवा से आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के चेहरों पर दिखाई देने वाली श्रद्धा, भक्ति और उत्साह समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। अंगवस्त्र, फलाहार और पेयजल पाकर शिवभक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सेवा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी शिवभक्तों की कांवर यात्रा सुरक्षित, सुखद और निर्विघ्न रूप से पूरी हो। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता बनाए रखने की कामना की।4
- अधिवक्ता सम्मान समारोह में बोले कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय। रायबरेली अधिवक्ता सम्मान समारोह में बोले कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय। अधिवक्ता लोकतंत्र के सच्चे रक्षक और न्याय के मंदिर के पुजारी हैं। सनातन, शास्त्र और भगवा के विरोध पर विपक्ष पर साधा निशाना। सनातन का अपमान करने वालों को जनता देगी माकूल जवाब। शहर कोतवाली क्षेत्र के होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिया बयान3