अरवल के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर संडा स्थित एनएच 139 पर राइस मिल के समीप शनिवार को हाईवा और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं, जो बैंक से पैसे निकालने अरवल आ रहे थे। मृतकों की पहचान परासी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजगीर राम एवं उनकी पत्नी मनीषा देवी, भदासी गांव निवासी रामजी राजवंशी तथा गुल्ली बीघा निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल वलीदाद निवासी टेंपो चालक सुनील कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, पुलिस बल्लोपुर निवासी हाईवा चालक महेंद्र राम के संबंध में जांच कर रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण एनएच 139 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सामान्य कराया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
अरवल के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर संडा स्थित एनएच 139 पर राइस मिल के समीप शनिवार को हाईवा और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में
2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं, जो बैंक से पैसे निकालने अरवल आ रहे थे। मृतकों की पहचान परासी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजगीर राम एवं उनकी पत्नी मनीषा देवी, भदासी गांव निवासी रामजी राजवंशी तथा गुल्ली बीघा निवासी अमरजीत
कुमार के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल वलीदाद निवासी टेंपो चालक सुनील कुमार को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, पुलिस बल्लोपुर निवासी हाईवा चालक महेंद्र राम के संबंध में जांच कर रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल
पहुंचाया। हादसे के कारण एनएच 139 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सामान्य कराया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
- औरंगाबाद के गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थापित लिपिक मनोज कुमार सिंह का ड्यूटी के दौरान टेबल पर पैर रखकर सोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय प्रबुद्धजनों का कहना है कि यह वायरल वीडियो सरकार और उसकी व्यवस्था को सीधा ठेंगा दिखा रहा है। लिपिक मनोज कुमार मूल रूप से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरधा में पदस्थापित हैं, लेकिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा उन्हें गोह पीएचसी में नियुक्त किया गया है। लोगों का मानना है कि इस लिपिक के प्रभारी के साथ बेहद करीबी संबंध हैं। वहीं, इस मामले में लिपिक का बीच-बचाव करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर कुमार ने आरोपों को खारिज किया है और सफाई दी है कि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना है, जब लिपिक मनोज की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।1
- भोजपुर के पीरो डीएसपी स्नेह सेतु ने कहा है कि जहां भी मादक पदार्थ की बिक्री हो रही है, उसकी सूचना प्रशासन को दी जाए।1
- औरंगाबाद जिले के हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए राजस्व पदाधिकारी सहित अंचल के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- भोजपुर के इमादपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार को लक्ष्मी इंग्लिशपुर गांव में हुई थी, जहां ग्रामीणों ने रोहतास जिले के एक युवक को चोरी के शक में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान पर इस सनसनीखेज मामले में बीते 8 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए एक आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- Post by CHANDAN KUMAR1