राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, सिविलकर्मी गिरफ्तार, पाक हैंडलर्स को पहुंचा रहा था जानकारी जयपुर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जुड़े एक सिविल कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारियां पाकिस्तान के खुफिया हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा कर रहा था, जिसे सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एडीजी पुलिस (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित लाहुरपार निवासी 36 वर्षीय सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित एयरफोर्स स्टेशन छबुआ में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत था और सिविल कार्यों से जुड़ा हुआ था। जांच में सामने आया कि वह अपने पद का दुरुपयोग कर एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी एकत्र करता था और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाता था। जैसलमेर से मिला इनपुट पूरे मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई थी। पूछताछ के दौरान सुमित कुमार का नाम सामने आया, जो लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था। इसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस और एयरफोर्स इंटेलिजेंस, नई दिल्ली की संयुक्त टीम ने निगरानी बढ़ाई और आरोपी को छबुआ से हिरासत में लिया। बाद में उसे जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाकर विभिन्न एजेंसियों ने गहन पूछताछ की। 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और रुपयों के लालच में संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। उसने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के अलावा एयरफोर्स स्टेशन नाल, बीकानेर सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी जानकारी भी लीक की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा करता था। वह अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में रहता था और बदले में आर्थिक लाभ प्राप्त करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 और बीएनएस, 2023 की विभिन्न धाराओं में जयपुर स्थित विशेष पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही हैं।

- _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa1
- सेवनियाला गांव के पास खेत में लगी आग बायतु उपखंड क्षेत्र के सेवनियाला गांव के पास खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवनियाला गांव के पास एक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि विधुत लाइन टूटने से आग लग गई। वही खेत मे तारबंदी में भी करंट प्रवाहित हो गया। वही ग्रामीणों ने विधुत विभाग को अवगत करवाया। वही विधुत सप्लाई बंद करवाई। वही सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुँचे। तथा आग बुझाने का प्रयास किया। वही कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वही पुलिस को भी सूचित किया गया।1
- भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस मोकलसर रेल्वे स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों में खुशी का माहौल है1
- जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस चालक की लापरवाही से युवक की मौत1
- Post by Jodhpur news4
- जोधपुर, 4 अप्रैल। नई सड़क, जोधपुर में आज प्रातः 11 बजे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा “गो ग्रीन” अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी जोधपुर श्रीमति छवि शर्मा पुलिस अधिकारी और डॉ. विकास राजपुरोहित जी, अधीक्षक, एमडीएम अस्पताल, जोधपुर तथा श्उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया। इस आयोजन का संचालन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक राजस्थान के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह जी, क्षेत्रीय क्रेडिट प्रबंधक श्री कुंदन कुमार सिंह जी एवं जोधपुर से संभागीय प्रबंधक श्री मनीष गांधी जी के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से शहर के विभिन्न बाजारों में कपड़े/जूट के 1000 थैले वितरित किए गए, जिससे लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अभियान में एयू बैंक परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने स्वेच्छा से भाग लिया, जो जोधपुर सहित राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी नागरिकों से “गो ग्रीन” पहल को अपनाने एवं स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।1
- 🚨 जैसलमेर में बड़ा हादसा 🚨 जैसलमेर / डाबला क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया। जीरे से भरी हुई एक गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना रात के समय की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 👉 राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ⚠️ सड़क पर सावधानी बेहद जरूरी है — खासकर रात के समय और ओवरलोड वाहनों के साथ।1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी जोधपुरक्ष1