Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना गुलौआ गांव में नौ दिनों से विराजमान मां महाकाली की प्रतिमा लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना गुलौआ गांव में नौ दिनों से विराजमान मां महाकाली की प्रतिमा का आज भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ नाचते-गाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए
RAJESH BABELE
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना गुलौआ गांव में नौ दिनों से विराजमान मां महाकाली की प्रतिमा लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना गुलौआ गांव में नौ दिनों से विराजमान मां महाकाली की प्रतिमा का आज भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ नाचते-गाते विसर्जन यात्रा में शामिल हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- नगर में रामनवमी पर हिंदू नर्सिंग संगठन द्वारा नरसिंह मंदिर से राम जन्मोत्सव पर भगवान श्री राम, पालकी में सवार होकर सभी को दर्शन देने के लिए मुख्य मार्ग से निकले । श्री राम जन्म महोत्सव महामहोत्सव के रूप में मनाया गया। नगर में इस दौरान भगवान के दर्शन और आरती करने सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं पूरे ठाटबाट के साथ निकलने वाली इस शोभायात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु विद्युत झांकियां और सांस्कृतक प्रस्तुतियां देखने पहुंचे। इस बार भी देश के विभिन्न प्रदेशों से कलाकार इस आयोजन में शामिल हुए । नगर में इस दौरान शाम के समय ट्राफिक रूट भी परिवर्तित किया गया। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने पोइंट तय कर ड्युटियां लगाई गई हैं। सुबह से नरसिंह मंदिर पर संकीर्तन आयोजित किया गया दोपहर 12:00 बजे प्रभु श्री राम जी का जन्म महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इसमें क्षेत्र के अनेक भक्तगण शामिल हुए महा आरती आयोजित की गई एवं प्रसाद वितरण हुआ वहीं शाम चार बजे पालकी यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई सर्वोदय चौराहे पर पालकी का शाही स्वागत किया गया। चौराहे पर पालकी पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी हुई। और पुष्प वर्षा के साथ भगवान राम के जयकारे लगाए गए । इस बार पालकी यात्रा में काशी से अघोरी नृत्य मंडली, कलकत्ता से महाकाली की झांकी और छत्तीसगढ़ से नवदुर्गा झांकी, हरियाणा से बाहुबली हनुमान, पंजाब का निहंगों का अखाड़ा करतव दिखाएं । तो वहीं भारतीय लोक संस्कृति दर्शाते हुए शेर, बधाई, बरेदी, नोरता नृत्य भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहे । दक्षिण भारत का कांतारा नृत्य भी झांकी में शामिल हुई। इस तरह बुंदेली संस्कृति के साथ साथ देश की विवध कलाएं और नृत्य शोभायात्रा में एकता का संदेश देंती नजर आई । नाचने वाले घोड़े मैं सभी का दिल जीत लिया । विद्युत झांकियों में महाकाली द्वारा महिषासुरमर्दन की झांकी, नरसिंह भगवान द्वारा हिरण्यकश्यप वध, बैल बारात, बाहुबलि शंकर भगवान, सागर की राधे राधे भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया । साथ ही बीना की बेटियों का अखाड़ा भी शोभायात्रा में शामिल हुआ। लव कुश प्रसंग और राम दरबार की झांकी विशेष रूप से शामिल की गई है। इस दौरान इन्होंने भी किया स्वागत पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक महेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, विधायक निर्मला सप्रे,क्षत्रिय समाज, नवदुर्गा समिति सर्वोदय चौराहा, संतोष कुशवाहा, स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी शाखा बीना श्री राम सेवा समिति, रजक समाज सेवा समिति, राम भोग, युवा फैशन स्टूडियो, गन्नू खुसलानी एवं उनकी टीम द्वारा मां जागेश्वरी धाम के पास समस्त अतिथियों का ठंडा पिलाकर स्वागत किया गया1
- Post by Dharmendra sahu1
- *रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान ग्राम पंडरा में एक व्यक्ति की बहता पानी लाश मिली है* मृतक की पहचान परिजनों ने बताया कि लाल गांव निवासी सनी साकेत के नाम से हुई है किराया से रीवा में रहता था थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी भी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे हैं। अज्ञातवास की पहचान थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि समान थाना में पूर्व गुमशुदी की शिकायत दर्ज थी लाल गांव निवासी सनी साकेत पिता राकेश साकेत के नाम पर जानकारी मिली है।1
- दमोह -डीपीएस दमोह के नाम से प्रसारित QR कोड/ऑनलाइन पुस्तक क्रय संबंधी भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। अभिभावकगण पुस्तकें केवल अधिकृत माध्यमों या अपनी सुविधा अनुसार स्टेशनरी से ही क्रय करें।1
- हटा/आदिशक्ति की साधना में भक्ति भाव के साथ निकली आकर्षक शोभायात्रा जवारे विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब भक्तों ने पहनें वाने घुराघाट पर ज्वारे विसर्जन किये गये नौ वे दिन मां की आराधना में डूबे भक्तों ने उपवास खौला1
- हरसूद। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरसूद में वार्षिक स्नेह सम्मेलन “अभ्युदय” एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री सत्यम वर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा एवं एसडीएम हरसूद श्री आर.सी. खेतड़िया गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। वार्षिक सम्मेलन के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य, नाटक एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में खेलकूद एवं शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास एवं छात्र सुविधाओं के विस्तार हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एकल गायन प्रतियोगिता की विजेता नेहा साध को 11 हजार रुपये, सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करने वाली 9 छात्राओं को 5-5 हजार रुपये तथा प्रशिक्षक प्रो. पार्वती अहिरवार को 5 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसडीएम श्री आर.सी. खेतड़िया सहित अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें संस्थान की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जयेश वैष्णव ने सभी अतिथियों, स्टाफ एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- Post by RAJESH BABELE4
- Post by Dharmendra sahu1
- दमोह -ग्राम सगरोन एवं ग्राम मगरोन में सामुदायिक भवनों के भूमिपूजन के साथ-साथ प्रभु श्री वनवासी राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ग्राम बरोदा एवं ग्राम हिनौती में सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। ये सभी विकास कार्य क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये।2