logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांकेगंज में सियासी घमासान, पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, तीखी झड़प ​पलिया-कलां (खीरी) जनपद के बांकेगंज स्थित मोतीपुर ग्रांट नंबर 10 में अंबेडकर जयंती पर हुए बवाल के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है। गुरुवार को पीड़ितों का हाल जानने जा रहे कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बांकेगंज में ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच भारी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा जत्था पीड़ितों से मिलने गांव की ओर कूच कर रहा था। जैसे ही काफिला बांकेगंज के करीब पहुंचा, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस का तर्क था कि गांव में स्थिति अभी भी संवेदनशील है और धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी राजनीतिक दल के प्रवेश पर पाबंदी है। ​प्रशासनिक रोक से नाराज कांग्रेसी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष, किसान कांग्रेस ​बृज मौर्या ने कहा की पीड़ितों का दर्द बांटना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार के इशारे पर प्रशासन हमारी आवाज दबा रहा है। प्रशासन मोतीपुर की असलियत को छिपाना चाहता है। अगर वहां सब ठीक है, तो हमें जाने से क्यों रोका जा रहा है? ​इस जत्थे में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामचंद्र प्रधान, संपूर्णानगर नगर अध्यक्ष राजन यादव, सोशल मीडिया विंग के कमर आलम, आदिल खान, अनिल राजवंशी, शोएब खान और अफजल खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। ​मोतीपुर ग्रांट नंबर 10 में हुए बवाल के बाद से ही गांव छावनी में तब्दील है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव की चारों ओर से घेराबंदी कर रखी है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती। कांग्रेस बृज मौर्या ने बताया नेताओं को रोके जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे प्रशासन की दमनकारी नीति बताते हुए आने वाले दिनों में आंदोलन की चेतावनी दी है।

2 hrs ago
user_Aman kumar gupta
Aman kumar gupta
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8e22c4c9-081a-4a6e-b87e-572242c5e830

बांकेगंज में सियासी घमासान, पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, तीखी झड़प ​पलिया-कलां (खीरी) जनपद के बांकेगंज स्थित मोतीपुर ग्रांट नंबर 10 में अंबेडकर जयंती पर हुए बवाल के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है। गुरुवार को पीड़ितों का हाल जानने जा रहे कांग्रेस के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बांकेगंज में ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच भारी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

e980dfa9-01ec-4c02-81da-39c021594eec

बृज मौर्या के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा जत्था पीड़ितों से मिलने गांव की ओर कूच कर रहा था। जैसे ही काफिला बांकेगंज के करीब पहुंचा, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस का तर्क था कि गांव में स्थिति अभी भी संवेदनशील है और धारा 144 लागू होने के कारण किसी भी राजनीतिक दल के प्रवेश पर पाबंदी है। ​प्रशासनिक रोक से नाराज कांग्रेसी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार विरोधी नारेबाजी

b4b11126-d46b-4d46-bdae-415597502ada

की। प्रदेश अध्यक्ष, किसान कांग्रेस ​बृज मौर्या ने कहा की पीड़ितों का दर्द बांटना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार के इशारे पर प्रशासन हमारी आवाज दबा रहा है। प्रशासन मोतीपुर की असलियत को छिपाना चाहता है। अगर वहां सब ठीक है, तो हमें जाने से क्यों रोका जा रहा है? ​इस जत्थे में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामचंद्र प्रधान, संपूर्णानगर नगर अध्यक्ष राजन यादव, सोशल मीडिया विंग के कमर आलम, आदिल खान, अनिल राजवंशी, शोएब खान और अफजल खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। ​मोतीपुर

c79f96dc-fea5-4b38-b2d7-e92bfe33350a

ग्रांट नंबर 10 में हुए बवाल के बाद से ही गांव छावनी में तब्दील है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव की चारों ओर से घेराबंदी कर रखी है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती। कांग्रेस बृज मौर्या ने बताया नेताओं को रोके जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। कांग्रेस ने इसे प्रशासन की दमनकारी नीति बताते हुए आने वाले दिनों में आंदोलन की चेतावनी दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संपूर्णानगर ​खीरी उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कलम के सिपाहियों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार गोविंद गोयल पर बीती रात हथियारबंद दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वर्तमान में पत्रकार जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ​बताया जा रहा है कि पत्रकार गोविंद गोयल ने हमले से कुछ घंटे पहले ही पुलिस को अपनी जान के खतरे की आशंका जताते हुए अवगत कराया था। इसके बावजूद, पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। देर रात दबंगों ने उन पर घातक हथियारों से हमला किया, जिसके बाद वे लहूलुहान अवस्था में पाए गए। ​स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि संपूर्णानगर पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने के लिए परिवार पर दबाव बना रही है। विशेष रूप से हल्का दरोगा अमरपाल की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि: ​तस्करों, भू-माफियाओं और मादक पदार्थों के धंधेबाजों को पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। ​पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लिखवाना और उन पर हमले करवाना पुलिस की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। ​समय रहते कार्रवाई न करना ही पत्रकार की इस हालत का मुख्य कारण है। ​एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' नीति की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर खीरी जिले में "कलमकार" खून से नहा रहा है। उत्तर प्रदेश डीजीपी के आदेशों को ठेंगे पर रखकर स्थानीय पुलिस अपनी मनमानी कर रही है। जिले की एसपी ख्याति गर्ग की इस मामले पर चुप्पी ने भी स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष पैदा कर दिया है। ​"क्या कानून के रखवाले ही भारत-नेपाल सीमा के थानों में बैठकर अपराधियों और तस्करों के साथ मिलकर नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं?" — यह सवाल आज संपूर्णानगर का हर जागरूक नागरिक पूछ रहा है। ​गोविंद गोयल पर हुए इस कायराना हमले के बाद स्थानीय पत्रकारों में जबरदस्त गुस्सा है। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    संपूर्णानगर ​खीरी उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कलम के सिपाहियों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार गोविंद गोयल पर बीती रात हथियारबंद दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वर्तमान में पत्रकार जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
​बताया जा रहा है कि पत्रकार गोविंद गोयल ने हमले से कुछ घंटे पहले ही पुलिस को अपनी जान के खतरे की आशंका जताते हुए अवगत कराया था। इसके बावजूद, पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। देर रात दबंगों ने उन पर घातक हथियारों से हमला किया, जिसके बाद वे लहूलुहान अवस्था में पाए गए।
​स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि संपूर्णानगर पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने के लिए परिवार पर दबाव बना रही है। विशेष रूप से हल्का दरोगा अमरपाल की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि:
​तस्करों, भू-माफियाओं और मादक पदार्थों के धंधेबाजों को पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है।
​पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लिखवाना और उन पर हमले करवाना पुलिस की कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है।
​समय रहते कार्रवाई न करना ही पत्रकार की इस हालत का मुख्य कारण है।
​एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में 'जीरो टॉलरेंस' नीति की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर खीरी जिले में "कलमकार" खून से नहा रहा है। उत्तर प्रदेश डीजीपी के आदेशों को ठेंगे पर रखकर स्थानीय पुलिस अपनी मनमानी कर रही है। जिले की एसपी ख्याति गर्ग की इस मामले पर चुप्पी ने भी स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष पैदा कर दिया है।
​"क्या कानून के रखवाले ही भारत-नेपाल सीमा के थानों में बैठकर अपराधियों और तस्करों के साथ मिलकर नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं?" — यह सवाल आज संपूर्णानगर का हर जागरूक नागरिक पूछ रहा है। ​गोविंद गोयल पर हुए इस कायराना हमले के बाद स्थानीय पत्रकारों में जबरदस्त गुस्सा है। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाँ हमारे यहाँ सम्पूर्णा नगर में भारत गैस एजेंसी कोई भी कर्मचारी नहीं है
    1
    हाँ हमारे यहाँ सम्पूर्णा नगर में भारत गैस एजेंसी कोई भी कर्मचारी नहीं है
    user_Rajdeep Prajapati
    Rajdeep Prajapati
    Street Painter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सूरज वही है, चाँद वही है, आसमान भी वैसा ही है… पर इंसानियत कहीं खो गई है। आज दिल बहुत भारी है। पत्रकार आनंद गोस्वामी कल रात (16 अप्रैल) की रात करीब 12:30 बजे ग्राम पंचायत ढाका में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक साल की मासूम गाय की बछड़ी—जिसे अभी दुनिया देखनी भी ठीक से नसीब नहीं हुई—कई कुत्तों के बीच फँसी हुई थी। वे उसे नोच रहे थे, काट रहे थे… उसकी दर्द भरी चीखें रात की खामोशी को चीर रही थीं। तभी हमारे पड़ोसी अनुराग राठौर जी ने उसकी आवाज सुनी। अगर वो कुछ मिनट और देर कर देते, तो शायद आज वो बछड़ी जिंदा नहीं होती। उन्होंने उसे कुत्तों से बचाया… और वो सहमी हुई, कांपती हुई हमारे घर के पास आ गई। जब हमने उसे देखा… तो दिल कांप उठा। उसका मासूम चेहरा लहूलुहान था, मुँह बुरी तरह से जख्मी… आंखों में डर और दर्द साफ दिख रहा था। हम उसे अपने घर के बरामदे में ले आए। अब सबसे पहले उसका इलाज कराया जाएगा—क्योंकि इंसान होने का मतलब सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि दया करना भी है। लेकिन एक सवाल अंदर से झकझोर रहा है— आखिर कौन है वो निर्दयी, जिसने इस नन्हीं जान को यूँ मरने के लिए छोड़ दिया? क्या एक साल की इस मासूम बछड़ी का कोई कसूर था? “दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान। तुलसी दया न छोड़िए, जब लग घट में प्राण॥” “परहित सरिस धरम नहि भाई, पर पीड़ा सम नहि अधमाई। जीव दया बिनु धर्म न होई, यह कह गए संतों की वाणी॥” आज जरूरत है कि हम सब अपनी इंसानियत को फिर से जगा लें। क्योंकि अगर हम आज भी नहीं जागे… तो कल शायद हम इंसान कहलाने के लायक भी नहीं रहेंगे। 🙏 निवेदन है—इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि लोगों की आँखें खुलें… और कोई भी मासूम जान इस तरह तड़पने के लिए मजबूर न हो।
    2
    सूरज वही है, चाँद वही है, आसमान भी वैसा ही है…
पर इंसानियत कहीं खो गई है। आज दिल बहुत भारी है।
पत्रकार आनंद गोस्वामी
कल रात (16 अप्रैल) की रात करीब 12:30 बजे ग्राम पंचायत ढाका में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक साल की मासूम गाय की बछड़ी—जिसे अभी दुनिया देखनी भी ठीक से नसीब नहीं हुई—कई कुत्तों के बीच फँसी हुई थी। वे उसे नोच रहे थे, काट रहे थे… उसकी दर्द भरी चीखें रात की खामोशी को चीर रही थीं।
तभी हमारे पड़ोसी अनुराग राठौर जी ने उसकी आवाज सुनी। अगर वो कुछ मिनट और देर कर देते, तो शायद आज वो बछड़ी जिंदा नहीं होती। उन्होंने उसे कुत्तों से बचाया… और वो सहमी हुई, कांपती हुई हमारे घर के पास आ गई।
जब हमने उसे देखा… तो दिल कांप उठा। उसका मासूम चेहरा लहूलुहान था, मुँह बुरी तरह से जख्मी… आंखों में डर और दर्द साफ दिख रहा था। हम उसे अपने घर के बरामदे में ले आए। अब सबसे पहले उसका इलाज कराया जाएगा—क्योंकि इंसान होने का मतलब सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि दया करना भी है।
लेकिन एक सवाल अंदर से झकझोर रहा है—
आखिर कौन है वो निर्दयी, जिसने इस नन्हीं जान को यूँ मरने के लिए छोड़ दिया?
क्या एक साल की इस मासूम बछड़ी का कोई कसूर था?
“दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान।
तुलसी दया न छोड़िए, जब लग घट में प्राण॥”
“परहित सरिस धरम नहि भाई, पर पीड़ा सम नहि अधमाई।
जीव दया बिनु धर्म न होई, यह कह गए संतों की वाणी॥”
आज जरूरत है कि हम सब अपनी इंसानियत को फिर से जगा लें।
क्योंकि अगर हम आज भी नहीं जागे… तो कल शायद हम इंसान कहलाने के लायक भी नहीं रहेंगे।
🙏 निवेदन है—इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि लोगों की आँखें खुलें… और कोई भी मासूम जान इस तरह तड़पने के लिए मजबूर न हो।
    user_Anand Kumar
    Anand Kumar
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया। गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है। गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    पलिया कला-खीरी।निघासन रोड पर गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में घायल हुए बेजुबान के लिए गौ रक्षक मददगार बनकर सामने आए। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी सूचना मिलने पर गौ रक्षक चिंटू पुरी और उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुँचकर सेवा कार्य शुरू किया।
गौ रक्षक चिंटू पुरी ने बताया कि उन्हें स्थानीय स्तर पर गौवंश के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँचने के बाद उन्होंने देखा कि वह चोटिल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद चिंटू पुरी ने अपने सहयोगी रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी और हर्ष शुक्ला के साथ मिलकर तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया। सभी गौ रक्षकों ने आपसी सहयोग से घायल गौवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला भिजवाया, जहाँ अब उसका उपचार किया जा रहा है।
गौ रक्षकों की इस सेवा भावना की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। चिंटू पुरी ने अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बेजुबान जानवर घायल अवस्था में मिले, तो उसकी मदद के लिए आगे आएं। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप, हैप्पी त्रिवेदी, हर्ष शुक्ला सहित अन्य स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लखनऊ: डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का बयान। विकास नगर में भीषण अग्निकांड में दो बच्चों की हुई मौत देर रात दोनों बच्चों के मिले शव 2 साल के मासूम बच्चों की हुई मौत परिजनों ने पुलिस के सामने की शिनाख्त बच्चों के शवों को भेजा गया पीएम के लिए।
    1
    लखनऊ: डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का बयान। विकास नगर में भीषण अग्निकांड में दो बच्चों की हुई मौत देर रात दोनों बच्चों के मिले शव
2 साल के मासूम बच्चों की हुई मौत परिजनों ने पुलिस के सामने की शिनाख्त बच्चों के शवों को भेजा गया पीएम के लिए।
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रम
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *पढ़ुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता..... मवेशी चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे* #लखीमपुर......अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे......
    1
    *पढ़ुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता..... मवेशी चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे*
#लखीमपुर......अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने मवेशी गैंग का किया खुलासा, पांच मवेशी चोर गिरफ्तार तथा एक भैंस व पिकअप सहित नगदी बरामद। मवेशी चोर गैंग को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर पढ़ुआ दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक जुबेर अहमद, आरक्षी कृष्ण कुमार, चंद्र मोहन त्यागी सहित अन्य कई पुलिसकर्मी शामिल रहे......
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Sanjay Kumar
    1
    Post by Sanjay Kumar
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.