Shuru
Apke Nagar Ki App…
इनका नाम परशुराम है पिताजी का नाम बदलू ग्राम गोरिया नंबर चार नौवें पुरवा थाना तहसील कैसरगंज जिला बहराइच दिनांक 24 अगस्त 2026 स्थान कैसरगंज तहसील के सामने से लापता हुए हैं तमाम रिश्तेदारी नातेदारी और पास पड़ोस में तलाश इनकी जारी है लेकिन कहीं पर इनका पता नहीं चल रहा है जिन सज्जन को इनका पता चले जिनकी तस्वीर फोटो स्क्रीन पर दिखाई दे रही है निम्नलिखित नंबर पर 87 380 16 984 एवं 7065 15 92 07 पर अवगत कराने का कष्ट करें क्योंकि घर वाले काफी परेशान हैं
Raju,U,
इनका नाम परशुराम है पिताजी का नाम बदलू ग्राम गोरिया नंबर चार नौवें पुरवा थाना तहसील कैसरगंज जिला बहराइच दिनांक 24 अगस्त 2026 स्थान कैसरगंज तहसील के सामने से लापता हुए हैं तमाम रिश्तेदारी नातेदारी और पास पड़ोस में तलाश इनकी जारी है लेकिन कहीं पर इनका पता नहीं चल रहा है जिन सज्जन को इनका पता चले जिनकी तस्वीर फोटो स्क्रीन पर दिखाई दे रही है निम्नलिखित नंबर पर 87 380 16 984 एवं 7065 15 92 07 पर अवगत कराने का कष्ट करें क्योंकि घर वाले काफी परेशान हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया बहराइच 27 अगस्त , सरयू नदी तट (बरुहा घाट) शिव मंदिर परिसर में आज क्षेत्रीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा कारोबार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को नशा उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण विषयक जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ दिलाया गया। आयोजन में गायत्री परिवार, संघ परिवार , समाजसेवियों के अलावा तमाम स्थानीय ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। महामना मालवीय मिशन (अवध) , व गायत्री परिवार , शिव चर्चा परिवार तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि, क्षेत्रीय इलाकों में अवैध नशा क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है अब तक इसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व नवजवान बर्बाद हो गए हैं सैकड़ों महिलाएं विधवा हो गई हैं। अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उन्होंने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जगह जगह जन जागरण चौपाल का आयोजन कर लोगों को अवैध नशा से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने अवैध नशा उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि , अवैध नशा कारोबारी तरूणों व युवाओं को अपने संजाल में फंसाकर उनकी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है तभी इसपर विराम संभव हो सकेगा।क्षेत्रीय समाजसेवी डॉ० राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि , अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता की आवश्यकता है तभी अवैध नशा पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विद संजय चौहान ने किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी प्रदीप गुप्ता , प्रियांशु गुप्ता , रामवतार , रक्षाराम केवट , जितेंद्र चौहान , संदीप , जय राम , रामानंद , विजय , नंदू चौहान , राकेश जायसवाल , प्रवक्ता डॉ० पंकज श्रीवास्तव , समाजसेवी बी०के तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरयू नदी तट (बरुहा घाट) पर अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक शपथ भी लिया।1
- बाढ़ का पानी सिर्फ घर और सामान ही नहीं बहाता, बल्कि कई परिवारों के सपने भी उजाड़ देता है। कहीं लोग अपनों को खोने के गम में हैं, तो कहीं जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कुछ लोग बाढ़ में बहकर आए सामान को निकालने के लिए भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी तस्वीरें बाढ़ की भयावहता और लोगों की मजबूरी को सामने लाती हैं। एक ओर बाढ़ में जान गंवाने वालों का दर्द है, तो दूसरी ओर अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे परिवारों की बेबसी। मुश्किल हालात में हर गुजरता पल पीड़ितों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और हरसंभव मदद की जरूरत है। #news #nepal #viral #video #instagood1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 194811.00 क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से नीचे बह रही है सरयू बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 194811.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 68147 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 123073, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है,1
- जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खूबसूरत सजावट से जगमगाया शहर, राजा मस्जिद से लेकर गलियों तक दिखा शानदार नजारा1
- बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ4
- बहराइच: 41C रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से 40 हज़ार लोग कैद, रेलवे के खिलाफ फूटा जनआक्रोश! 🚨 बहराइच के बक्शीपुरा में 41C रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने से नवरैया, दरगाह, बक्शीपुरा, चांदमारी और आसपास के इलाकों की लगभग 40,000 की आबादी भारी परेशानी में है। लोगों को 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों के स्कूल जाने में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जनता ने 4 किमी का पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा और 'या रास्ता खोलो या पटरी तोड़ेंगे' का अल्टीमेटम दिया। बड़ा सवाल: रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य होने के बावजूद सांसद आनंद कुमार, विधायक अनुपमा जायसवाल और एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या जनप्रतिनिधि रेलवे के खिलाफ जनता के साथ धरने पर बैठेंगे?1
- नेपाल में मौत का भयानक मंज़र। #nepal1
- नेपाल फ्लैश फ्लड हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मरने वालों का आंकड़ा 157 के करीब पहुंचा. देखिए Ashutosh Mishra की रिपोर्ट1