निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।* *निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।* *औरैया, 27 अगस्त 2026*। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के प्रभावी गठन तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों की भूमिका, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को बताया गया कि इस एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं, ई-ईपीआईसी (EPIC) कार्ड डाउनलोड, बीएलओ से संपर्क एवं कॉल बुक करना सहित निर्वाचन से जुड़े अनेक कार्य ऑनलाइन एवं सरलता से किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को ECINET एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के 204 विद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों में 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर लिया जाए तथा प्रत्येक संस्थान में नामित नोडल अधिकारी क्लब के गठन की सूचना एवं आवश्यक विवरण ECINET पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें ई-ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाए। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक पात्र महिला मतदाता का भी समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब केवल औपचारिक गठन तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, वाद-विवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी करें, जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक समझ विकसित हो और वे जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 अविनाश चंद्र मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।* *निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन एवं विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।* *औरैया, 27 अगस्त 2026*। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के प्रभावी गठन तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों की भूमिका, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने, मतदाता पंजीकरण को प्रोत्साहित करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रशिक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित ECINET एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को बताया गया कि इस एप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं, ई-ईपीआईसी (EPIC) कार्ड डाउनलोड, बीएलओ से संपर्क एवं कॉल बुक करना सहित निर्वाचन से जुड़े अनेक कार्य ऑनलाइन एवं सरलता से किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को ECINET एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण
शक्ति हैं। प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के 204 विद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों में 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर लिया जाए तथा प्रत्येक संस्थान में नामित नोडल अधिकारी क्लब के गठन की सूचना एवं आवश्यक विवरण ECINET पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिक्षण संस्थानों में 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाए तथा उन्हें ई-ईपीआईसी कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई जाए। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में सुधार लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिससे प्रत्येक पात्र महिला मतदाता का भी समय से पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन साक्षरता क्लब केवल औपचारिक गठन तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, वाद-विवाद, शपथ ग्रहण, प्रश्नोत्तरी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन भी करें, जिससे विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक समझ विकसित हो और वे जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 अविनाश चंद्र मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रावेन्द्र, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए जनपद में की गई सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दी गई बाईट*1
- औरैया में स्कूली छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी।1
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रक्षा बंधन पर दी शुभकामनाएं, दिखाया सुरक्षा का भरोसा1
- औरैया में युवाओं ने देखा प्रधानमंत्री का ‘खेल की बात’ संवाद, नशामुक्ति का लिया संकल्प औरैया। तिलक हाविद्यालय स्थित केंद्र सभागार में गुरुवार को खेलो इंडिया, माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री के ‘खेल की बात’ संवाद का टेलीकास्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं एनवाईवी स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि युवा विकास ही देश का विकास है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा। युवाओं को नियमित रूप से योग, खेलकूद और व्यायाम करने के साथ नशे से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती सप्ताह के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। युवाओं को इन कार्यक्रमों से सीख लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने कहा कि युवा माय भारत एवं युवा खेल मंत्रालय से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभाग द्वारा युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का यह सुनहरा अवसर है। माय भारत युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर डॉ. अनुपमा वर्मा, जय सिंह यादव, एनएसएस प्रभारी, मोटिवेटर ध्रुव वर्मा, स्पोर्ट्स पर्सन संगम यादव, डॉ. सुधा शुक्ला, डॉ. अंशुल दुबे, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. बीना पांडे, प्रोफेसर विमलेश, डॉ. राधा कुशवाहा, डॉ. हिमांशु मिश्रा सहित एनवाईवी स्वयंसेवक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य अजय राजपूत, जिला कोऑर्डिनेटर, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने किया।1
- 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा yogi Adityanath 🚍🔥 27, 28, 29 अगस्त को महिलाओं के लिए FREE बस सेवा 🚍🔥 रक्षाबंधन पर योगी सरकार की इस सुविधा की पूरी जानकारी वीडियो में जानिए। 🔎 Keywords 27 28 29 अगस्त फ्री बस सेवा, महिलाओं के लिए फ्री बस, यूपी फ्री बस सेवा, योगी आदित्यनाथ, रक्षाबंधन फ्री बस, UPSRTC free bus, UP News, Sarkari Yojana #️⃣ Hashtags #UPNews #YogiAdityanath #FreeBusService #UPSRTC #RakshaBandhan #SarkariYojana #Shorts1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- औरैया में पुलिस अधिकारियों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया अपनत्व का संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस कार्यालय औरैया में स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस मौके पर शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानन्द स्कूल से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। नन्हे बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आत्मीय आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के रिश्ते को और मजबूत करने का एक सुंदर संदेश दिया है। इस दौरान पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।4